10 Best Places to Visit in India in January 2025: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। कुछ लोग तो भारत के अलग अलग टूरिस्ट प्लेस पर घूमने भी गए हैं और कुछ आने वाले समय में प्लानिंग कर भी रहे हैं।
ऐसे में यदि आपको ट्रैवल करना पसंद है तो जनवरी के ठंडे मौसम में आपको भारत में इन सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर जरूर घूमना चाहिए। ये स्थान ट्रैवल करने वाले लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।
10 Best Places to Visit in India in January 2025: जनवरी में घूमें भारत के इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर
अंडमान निकोबार द्वीप
भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप बेहद ही खूबसूरत स्थान है। समुद्र के घिरे इस द्वीप पर जनवरी फरवरी में घूमने का अलग ही आनंद है। लगभग 550 से भी ज्यादा छोटे छोटे द्वीप यहां स्थित हैं।
अंग्रेजों के समय में काला पानी की सजा के लिए मशहूर जेल को आप पोर्ट ब्लेयर में देख सकते हैं। इसके अलावा यहां हैवलॉक आइलैंड, नील आइलैंड, जॉली बॉय आइलैंड, रॉस आइलैंड, इंदिरा प्वाइंट जैसी कई खूबसूरत जगहों का मजा लिया जा सकता है। इन छोटे और खूबसूरत द्वीपों के किनारे आप कई तरह की एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं।
इनमें प्रमुख रूप से स्कूबा डाइविंग, फिशिंग और वॉकिंग मशहूर है। अंडमान निकोबार आने के लिए सबसे आसान और सीधा रास्ता पश्चिम बंगाल के कोलकाता से है। यहां से डायरेक्ट फ्लाइट और बोट से आप अंडमान निकोबार द्वीप पर आ सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं।
कुल्लू – मनाली (हिमाचल प्रदेश)
हिमाचल प्रदेश में वैसे तो कई जगहें घूमने के लिए पॉपुलर हैं। लेकिन कुल्लू और मनाली की खूबसूरती देखते ही बनती है। सर्दियों के मौसम में खासकर जब पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो यहां का नजारा अद्भुत और आंखों को सुकून पहुंचाने वाला होता है।
एक तरफ जहां कुल्लू पहाड़ों और हरियाली से घिरा हुआ है तो वहीं मनाली में आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। कुल्लू में प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर के अलावा बिजली महादेव मंदिर और पहाड़ों के बीच की हरियाली देखते ही बनती है। पहाड़ों से घिरे होने के कारण यहां ट्रैकिंग और कई अन्य एडवेंचर्स एक्टिविटी करने में अलग ही मजा आता है।
कुल्लू से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनाली सैलानियों के बीच घूमने के लिए बेहद पॉपुलर जगह है। देवताओं की घाटी के नाम से प्रसिद्ध मनाली प्राचीन समय में भारत के ऋषि मुनियों की तपोस्थली रहा है।
सर्दियों के समय में हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त बर्फबारी होती है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलती है। इसलिए यदि आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो जनवरी के महीने में मनाली आना एक रोमांचक अनुभव दे सकता है। मनाली में आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग जैसे एडवेंचर गेमों का मजा भी उठा सकते हैं।
मनाली अपनी तिब्बती संस्कृति के साथ साथ हैंडीक्राफ्ट के सामानों के लिए टूरिस्टों के बीच काफी लोकप्रिय है। मॉल रोड और लोकल दुकानों पर हैंडीक्राफ्ट के सामान बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। सर्दियों खासकर जनवरी के महीने में हिमाचल के कुल्लू और मनाली में घूमना एक बेहद रोमांचकारी और यादगार अनुभव देता है।
गुलमर्ग (जम्मू–कश्मीर)
जम्मू कश्मीर के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस में से एक गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ों के बीच फैले लंबे लंबे बर्फ के मैदान पर्यटकों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच लेते हैं। सर्दियों खासकर दिसंबर और जनवरी के महीने में हजारों की संख्या में देश विदेश से सैलानी यहां घूमने और बर्फबारी का आनंद लेने आते हैं।
स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग सीखने और बर्फबारी के बीच स्कीइंग का मजा लेने के लिए गुलमर्ग एक परफेक्ट जगह है। यहां कई बड़े बड़े प्रोफेशनल स्कीइंग रिजॉर्ट भी हैं। गुलमर्ग विदेशों में अपने इन्हीं स्कीइंग रिजॉर्ट के लिए भी जाना जाता है।
इसके अलावा गुलमर्ग में बर्फीले पहाड़ों के बीच से केबल कारों में बैठने का अलग ही आनंद है। गुलमर्ग में प्रसिद्ध शिव मंदिर को भी देखा जा सकता है। यह महारानी मंदिर के नाम से फेमस है।
मुन्नार (केरल)
सर्दियों में ट्रैवल करने की बात हो और केरल के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस मुन्नार का नाम लिस्ट में शामिल ना हो, ऐसा मुमकिन नहीं है। मुन्नार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और चाय के बड़े बड़े बागानों के लिए पूरे विश्व के सैलानियों के बीच पॉपुलर है। इसे “दक्षिण भारत का कश्मीर” भी कहा जाता है।
10 Best Places to Visit in India in January 2025: जनवरी के ठंडे मौसम में मुन्नार के प्राकृतिक नजारे का जो आनंद मिलता है, वो कहीं और नहीं मिलता। दूर दूर तक फैले लंबे चाय के बागान, अनामुडी की पहाड़ियां और घुमावदार रास्तों के बीच से गुजरने का अलग ही आनंद है। अगर आपको प्रकृति से लगाव है और सर्दियों में हरे भरे नजारों का लुत्फ लेना है तो केरल का मुन्नार आपके लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है।
यहां आप घुमावदार रास्तों के साथ साथ चाय के बड़े बड़े बागानों और हरे भरे पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। जनवरी के महीने में प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए ये एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है। पहाड़ों के बीच से निकलने वाली धुंध आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
जयपुर – उदयपुर (राजस्थान)
राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां के हर जिले में सर्दियों में घूमा जा सकता है। यहां की संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत देखने का अलग ही आनंद है। यदि आप जनवरी के सर्द भरे मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको राजस्थान के जयपुर और उदयपुर शहरों को जरूर घूमना चाहिए।
जयपुर में जहां कई प्राचीन और बड़े बड़े किले, नेशनल पार्क हैं तो वहीं राजस्थान के उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। उदयपुर में छोटी बड़ी कई झीलें हैं। इसके अलावा आप रेगिस्तान में ऊंट की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। नए साल के अलावा जनवरी के ठंडे मौसम में यहां विदेशों से काफी मात्रा में सैलानी घूमने आते हैं।
जयपुर में आप आमेर का किला, हवा महल, जंतर मंतर के अलावा नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला और बिरला मंदिर, जल महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। वहीं उदयपुर में फेमस सिटी पैलेस, लेक पिछोला, फतेह सागर लेक, सज्जनगढ़ पैलेस, गुलाब बाग जैसे प्रसिद्ध जगहों का आनंद ले सकते हैं।
गोवा
गोवा एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है जहां किसी भी मौसम में घूमने जाया जा सकता है। गोवा में हर समय देश विदेश के पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां समुद्र किनारे बीच पर, कसीनो में भारी भीड़ होती है।
इसके अलावा गोवा में कई हिस्टोरिक प्लेस भी हैं, जहां घूमा जा सकता है। गोवा अपनी नाइटलाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। जनवरी के महीने के अलावा आप पूरे साल में कभी भी गोवा घूमने आ सकते हैं।
ऋषिकेश (उत्तराखंड)
देवभूमि उत्तराखंड में सर्दियों में घूमना एक रोमांचकारी अनुभव देने वाला है। सर्दियों में पहाड़ों के बीच घूमने से एक अद्भुत और अलौकिक मानसिक शांति मिलती है। पूरे विश्व में योगा कैपिटल के नाम से मशहूर ऋषिकेश हिमालय की पहाड़ियों के बीच एक आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए है।
ऋषिकेश में आपको शहरों के शोरगुल की अपेक्षा बेहद शांत वातावरण का अनुभव होता है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ मानसिक शांति का भी अनुभव करते हैं। गंगा नदी के किनारे का शांत माहौल सुकून भरा होता है। उसकी व्याख्या शब्दों में नहीं की जा सकती।
ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला, राम झूला जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं। इसके साथ ही यहां से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरिद्वार भी घूमा जा सकता है। दोनों ही स्थान जनवरी के महीने में घूमने के लिए उपयुक्त हैं।
कच्छ (गुजरात)
भारत के गुजरात में स्थित कच्छ को “रण ऑफ कच्छ” के नाम से भी जाना जाता है। बेहद लंबे चौड़े रेगिस्तान के लिए प्रसिद्ध कच्छ के रण में सर्दियों में घूमना एक अलग ही रोमांच पैदा करता है। ठंड के मौसम, खासकर जनवरी के महीने में यहां घूमना बेहद अच्छा समय माना जाता है। (10 Best Places to Visit in India in January 2025)
इस दौरान कच्छ के रण में विभिन्न सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन भी होता है। इनमें लोक संगीत, विश्व प्रसिद्ध गुजराती भोजन के साथ साथ हैंडीक्राफ्ट के सामान भी मिलते हैं। कच्छ के रण में आप टेंट में रहने का अनुभव भी ले सकते हैं। अगर आप को ट्रैवल करना और गुजराती व्यंजन बेहद पसंद है तो जनवरी के रोमांचकारी मौसम में कच्छ एक बेहतरीन जगह है।
ऊटी (तमिलनाडु)
नीलगिरी की पहाड़ियों के बीच बसा एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी है। ऊटी को इसकी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पहाड़ों की रानी भी बुलाया जाता है। ऊटी में विशाल पहाड़ों की हरी भरी घाटियों के अलावा बड़े बड़े चाय के बागान और विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन नीलगिरी माउंटेन रेलवे भी स्थित है।
10 Best Places to Visit in India in January 2025: नीलगिरी माउंटेन रेलवे को यूनेस्को द्वारा संरक्षित किया जाता है। ऊटी में आपको चारों तरफ नीलगिरी की हरी भरी पहाड़ियों के अलावा सेंट स्टीफेन चर्च और गुलाबों के लिए फेमस ऊटी रोज गार्डन की सुंदरता देखने को मिलती है। यह स्थान इतना सुंदर और मनोरम है कि उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। जनवरी के महीने में प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए ऊटी सबसे बेस्ट जगहों में से एक है।
गोकर्ण (कर्नाटक)
दक्षिण भारत के कर्नाटक में स्थित गोकर्ण बहुत ही शांत और अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। जनवरी के महीने में शांतिप्रिय लोगों के लिए यह बेहद उपयुक्त स्थान है। गोकर्ण में अत्यंत प्राचीन भगवान शिव का एक मंदिर महाबलेश्वर मंदिर भी है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में सबसे पुराना शिवलिंग स्थित है।
View this post on Instagram
लगभग 6 फीट ऊंचे इस शिवलिंग के दर्शन 40 सालों में एक बार ही हो पाते हैं और यह सौभाग्य सबको नहीं प्राप्त हो पाता। अत्यंत प्राचीन इस शिव मंदिर की वजह से ही गोकर्ण को दक्षिण का काशी भी कहा जाता है। बेहद शांत वातावरण होने के कारण आप यहां के समुद्री बीच पर मानसिक और आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।
View this post on Instagram
अगर आप टेंशन, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गोकर्ण आपके लिए एकदम सही जगह है। यहां आप समुद्र किनारे घूमने के अलावा शांत वातावरण में मानसिक शांति का भी अनुभव करते हैं।
उपरोक्त जगहों के अलावा भारत के कोने कोने में ऐसे बहुत से टूरिस्ट प्लेस हैं जहां सर्दियों में खासकर जनवरी के महीनों में घूमा जा सकता है। इनमें वाराणसी, हम्पी, पुरी, औली, लोनावाला, पांडिचेरी, अलेप्पी, गंगटोक, कुफरी और मेघालय के कई स्थानों पर घूम सकते हैं।
इमेज क्रेडिट: Pixabay
नए साल पर हिमाचल प्रदेश के इन खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर घूमने जरूर जाएं
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।