TheRapidKhabar

Bhandara Ordnance Factory Blast News- महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ धमाका, कई लोगों की हुई मौत

Ordnance factory bhandara scaled

Bhandara Ordnance Factory Blast News- महाराष्ट्र में अभी रेल हादसे में कई लोगों की जान जाने के बाद एक और हादसे की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में से 8 लोगों के मरने की खबर है।

Bhandara Ordnance Factory Blast News- ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके से कई लोगों की हुई मौत

Bhandara ordnance factory blast news

कैसे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक विस्फोट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके की वजह से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बिल्डिंग की छत उड़ गई। इससे जहां कुछ लोगों की मौत हो गई तो कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारे गए कई लोग

समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री में हुए इस धमाके से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। इस भयानक विस्फोट से 7 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

फंसे है कई लोग

महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके के बाद छत गिर गई। जिसके कारण कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड और एनडीआरफ की रेस्क्यू टीम फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुःख

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का निर्देश भी दिया। सभी घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने को भी कहा है।

पहले भी हुआ है विस्फोट

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इस तरह के विस्फोट की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सिर्फ जगह और राज्य अलग अलग होते हैं। अभी तक की शुरुआती जांच में कुछ लापरवाही की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन सही जानकारी पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगी।


इमेज सोर्स: Twitter 

मौनी अमावास्या कब है, जाने इसकी सही तारीख़ और महत्व के बारे में

 

Jabalpur Ordnance Factory Blast News: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, दो दर्जन से अधिक घायल

Jabalpur ordnance factory blast news

Jabalpur Ordnance Factory Blast News: भारतीय सेना में कई तरह के हथियार और गोला बारूद का इस्तेमाल किया जाता है। इन हथियारों, बमों को देश के अलग अलग राज्यों में स्थित फैक्ट्रियों में बनाया जाता है।

सेना के लिए हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कहते हैं। इन फैक्ट्रियों में कई तरह के घातक बम और अन्य हथियारों को बनाया जाता है। देश के कई राज्यों में सेना की ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जहां हथियार बनाए जाते हैं। इन फैक्ट्रियों में सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम होते हैं।

ऐसी ही एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी स्थित है। आज जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एक हिस्से में बम बनाते समय ब्लास्ट हो गया। इससे लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए हैं।

Jabalpur ordnance factory blast news

Jabalpur Ordnance Factory Blast News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दर्जनों घायल, दो की हुई मौत

कब हुआ ब्लास्ट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के खमरिया में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की एक बिल्डिंग में सुबह बम ब्लास्ट हो गया। बम ब्लास्ट सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस भयानक हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। सभी को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में दो कर्मचारियों के मरने की भी खबर है।

Jabalpur ordnance factory blast news

गिर गई बिल्डिंग

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जिस F6 सेक्शन की बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ, वो बिल्डिंग ब्लास्ट के बाद मलबे में बदल गई। इससे बिल्डिंग के मलबे में भी कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर से बम बनाया जाता था। इस बम का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना द्वारा किया जाता है।

कैसे हुई दुर्घटना

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया है कि यह दुर्घटना एक रशियन मिसाइल में बम भरने के समय ही घटित हुई। पिचोरा नाम की इस मिसाइल को जब बॉयलर स्टेज से पास किया जा रहा था, तभी यह ब्लास्ट हुआ। इससे इस बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारी ही घायल हुए हैं। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी सुरक्षित हैं।

जांच के लिए बनाई गई कमेटी

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों ने सुरक्षा की वजह से घटना की ज्यादा डिटेल नहीं बताते हुए कहा कि हमने एक जांच कमेटी बना दी है। पूरी घटना की सही तरह से जांच होने के बाद ही मीडिया को कुछ बताया जा सकता है।

आप ऐसे ही कुछ भी अंदाजा मत लगाए और किसी भी प्रकार की गलत सूचना को मत फैलाए। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भारतीय सेना से जुड़े हथियार बनाए जाते हैं। इसलिए हम आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकते।

सीनियर ऑफिसर पहुंचे घटनास्थल पर

घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के कई सीनियर ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ नेता भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंचने लगे थे, जिनको सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया गया।


Images Source: Twitter

यह भी पढ़ें: धनतेरस कब हैं, 29 या 30 अक्टूबर जाने,सही तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त, नियम के बारे में