Best Morning Routine Tips for Kids- दिन की बेहतरीन शुरुआत का काफी असर हमारी पूरे दिन की एक्टिविटी पर पड़ता है। सुबह के समय की जाने वाली एक्टिविटी एक अच्छी लाइफस्टाइल के साथ साथ हम सभी के दिन को बेहतर बनाने का काम करती है।
वैसे तो हम सभी को अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करनी चाहिए, लेकिन बच्चों और स्टूडेंट के लिए दिन की बेहतरीन शुरुआत बहुत ही जरूरी होती है।
रोज सुबह का रूटीन बच्चों के दिमाग को विकसित करने के साथ खुश रखने, एनर्जी से भरपूर और फोकस्ड रहने में मदद करता है। इस पोस्ट में कुछ ऐसे स्टेप्स बताये जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद के साथ साथ बच्चों की सुबह को भी बेहतर बना सकते हैं।
Best Morning Routine Tips for Kids- कैसा हो बच्चों का सुबह का रूटीन, शामिल करें इन आदतों को
बच्चों और स्टूडेंट के लिए दिन की शुरुआत काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि सुबह की एक्टिविटी से ही उनका पूरा दिन बेहतर या खराब हो सकता है। वे रोज नई नई चीजों को सीख रहे होते हैं, जिसके लिए उनके शरीर के साथ साथ माइंड का फोकस्ड होना बहुत जरूरी होता है।
मुस्कुराना
जब भी आप सुबह बच्चों को जगा रहे हों तो यह ध्यान रखें कि उठते ही आपके और बच्चे के चेहरे पर एक स्माइल जरूर होनी चाहिए।
एक हल्की मुस्कान आपके साथ साथ बच्चे के अंदर जोश और हिम्मत पैदा करती है। इसके अलावा चेहरे पर छोटी सी मुस्कान बच्चे के मूड को पॉजिटिव बनाए रखने में मददगार साबित होती है।
पानी पीना
रात भर 7 से 8 घंटे की लंबी नींद के बाद यह बहुत जरूरी होता है कि शरीर में पानी की कमी ना होने पाए। इसके लिए सुबह सुबह पानी पीने की आदत को जरूर विकसित करना चाहिए।
इसके लिए आप बच्चों के साथ साथ खुद भी पानी पियें। सुबह पानी पीने से जहां मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है तो दिन भर के लिए एनर्जी भी मिलती है।
हल्की एक्सरसाइज
बच्चों और युवाओं को सुबह सुबह ढेर सारे काम करने होते हैं। इसलिए सही से खाने पीने, योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाता।
इसी कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और युवाओं को रोज सुबह हल्की एक्सरसाइज को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसमें 10 मिनट की सैर या पैदल चलने, 10 से 15 मिनट के लिए मेडिटेशन और ध्यान को शामिल किया जा सकता है।
यदि बच्चों में यह आदत डेवलप हो जाय तो इससे सुबह के समय लगने वाली सुस्ती और आलस से बचा जा सकता है। साथ ही ध्यान करने से फोकस भी बढ़ता है।
पौष्टिक नाश्ता करना
हल्की एक्सरसाइज के बाद शरीर को भोजन की बेहद जरूरत होती है। सही और उचित मात्रा में नाश्ता करने से शरीर में दिन भर के लिए एनर्जी बनी रहती है।
Morning Routine Tips for Kids- सुबह के समय नाश्ते में बच्चों को अंकुरित चना, दलिया, फल और प्रोटीन से युक्त अनाज को दिया जा सकता है।
चूंकि सुबह सुबह समय कम होता है, इसीलिए पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को सही मात्रा में पौष्टिक नाश्ता जरूर दें। इससे दिमाग तो डेवलप होता ही है, दिन भर की एक्टिविटी के लिए एनर्जी भी मिलती है।
साफ सफाई पर ध्यान देना
हम सभी को बच्चों को यह जरूर सिखाना चाहिए कि स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ दिमाग और शरीर पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। साफ सफाई भी उतनी ही जरूरी है जितनी कि शरीर की देखभाल।
सुबह के समय बच्चों में दांतों को ब्रश करने, नहाने, चेहरे के साथ साथ साफ कपड़े पहनने की आदत को विकसित करने की कोशिश करनी चाहिए। (Morning Routine Tips for Kids)
इन आदतों का विकास धीरे धीरे होता है, इसलिए पेरेंट्स को बच्चों को पूरा समय देते हुए इन आदतों को डेवलप करना चाहिए। साफ सफाई से बच्चों में जिम्मेदारी के साथ कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
टू डू लिस्ट बनाना
आमतौर पर देखा गया है कि अधिकतर बच्चे सुबह के समय अपने पूरे दिन की प्लानिंग नहीं करते हैं। सुबह सवेरे ही टू डू लिस्ट बनाने या पूरे दिन के कामों का शेड्यूल बनाने से बच्चों में डिसिप्लीन की भावना विकसित होती है।
इससे वे अपने अधिकतर कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी टू डू लिस्ट बनाने की आदत विकसित करनी चाहिए।
टू डू लिस्ट से कैसे पूरा कर सकते हैं अपने रोज के कामों को
बच्चे अपनी टू डू लिस्ट में कुछ बातों को शामिल कर सकते हैं, जो सुबह सुबह उनका काफी समय बचा सकती है–
- स्कूल की तैयारी पहले से करना
- होमवर्क को रात में ही चेक करके सोना
- कपड़े को निकाल कर रखना
- रात को सोने और सुबह जागने का समय फिक्स करना आदि
सभी माता पिता को चाहिए कि बच्चों की सुबह बहुत ज्यादा भागदौड़ भरी ना हो। इसके लिए हर काम को एक सही समय पर करने की आदत धीरे धीरे बनानी पड़ेगी।
Best Morning Routine Tips for Kids- सुबह की बेवजह की भागदौड़ से बचने के लिए रात को सारी तैयारी करना बेहतर रहता है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में रह रहे बच्चों के लिए हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि वह सही समय पर सोयें और सुबह सही समय पर उठ सकें।
जब डेली रूटीन सही रहता है तो दूसरे सभी काम भी समय पर होने लगते हैं। इससे व्यर्थ की भागदौड़ और टेंशन से बचा जा सकता है। इसके अलावा बच्चों को भरपूर प्यार और प्रोत्साहित करते रहना चाहिए।
इससे बच्चे में कॉन्फिडेंस लेवल मजबूत होता है और वह दिन भर की अलग अलग एक्टिविटीज में बढ़ चढ़ कर भाग लेता है। कॉन्फिडेंस से बच्चों का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।
इमेज क्रेडिट: Freepik
विटामिन डी की कमी पर दिखने लगते हैं ये कुछ लक्षण
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।