TheRapidKhabar

Mauni Amavasya 2025 Bhog Ideas: मौनी अमावस्या में लगाएं भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग घर में आएंगी सुख समृद्धि।

Mauni amavasya 2025 bhog ideas

Mauni Amavasya 2025 Bhog Ideas: हिंदू धर्म में सभी अमावस्याओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बहुत विशेष मानी जाती है। इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।

कहते हैं कि अमावस्या के दिन अगर विधि विधान से पूजा की जाए नदी में स्नान करके दान आदि किया जाए तो इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही ऐसा करने से भगवान श्री हरि विष्णु जी और माता लक्ष्मी के साथ अन्य देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं।

Mauni amavasya 2025 bhog ideas

क्योंकि सभी अमावस्या में मौनी अमावस्या बेहद खास मानी जाती है साथ ही कहते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इतना ही नहीं यह दिन पितरों की आत्मा शांति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन जल तर्पण और पिंडदान के कार्य किए जाते हैं मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन किया गया दान का फल 10 गुना ज्यादा मिलता है।

इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन आप किसी ब्राह्मण या गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन खिलाकर पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। वही 29 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाया जाएगा। इस दिन आप व्रत भी कर सकते हैं।

Mauni amavasya 2025 bhog ideas

इसके अलावा भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ चीजों का भोग आप अगर मौनी अमावस्या पर श्रद्धा पूर्वक विधि विधान से लगाते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में खुद लेते हैं तो आपको भगवान श्री हरि विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है, जिससे आपको जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। आईए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किन चीजों का भोग भगवान श्री हरि विष्णु जी को लगाना चाहिए।

Mauni Amavasya 2025 Bhog Ideas: भगवान विष्णु को लगाए इन चीजों का

भोग

Mauni amavasya 2025 bhog ideas

1. अरबी की सब्जी

मौनी अमावस्या पर अरबी की सब्जी भगवान श्री विष्णु को अर्पित करने के लिए आदर्श होती है।क्योंकि अरबी एक हल्की और सात्विक सब्जी है जिसे विशेष रूप से व्रत के दौरान तैयार किया जाता है। इसे बिना लहसुन प्याज के हल्के मसाले के साथ पकाया जाता है।

इसे पकाने के लिए भी हल्दी ,जीरा और नमक का उपयोग किया जाता है जिससे यह पूरी तरह से सात्विक और पवित्र रहता है। ऐसे में मौनी अमावस्या पर इसे भगवान विष्णु को भोग लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

2.लौकी की सब्जी

लौकी एक हल्की और सात्विक सब्जी है जिसे भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आदर्श माना जाता है। साथ ही इस सब्जी को बनाने में लहसुन और प्याज का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मौनी अमावस्या में अगर आप लौकी की सब्जी भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं तो भगवान विष्णु की आशीर्वाद से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

3.पान का भोग

मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु को पान चढ़ाना शुभ माना जाता है पान भारतीय संस्कृति में पवित्रता और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में मौनी अमावस्या पर पान को अर्पित करते समय ताजा और साफ पत्तों का उपयोग करें।

पान के पत्ते पर गुलकंद, इलायची लौंग और सुपारी रखकर भगवान को भोग अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि पान का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती है और सौभाग्य बढ़ता है इसके अलावा पान अर्पित करते समय ओम नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें।

4. तिल और गुड़ का भोग

मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु को तिल और गुड़ का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि तिल पवित्रता और शुद्ध का प्रतीक है। इसके साथ ही पूजा में तिल का उपयोग करने से पापों का नाश होता है और साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है।

ऐसे में भगवान विष्णु को तिल और गुड़ का भोग अर्पित करते समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद भोग को प्रसाद के रूप में गरीबों में वितरित करना शुभ माना जाता है तिल और गुड़ का यह भोग ग्रह दोष को भी शांत करता है।

5. घी और शहद का भोग

घी और शहद का भोग भगवान श्री हरि विष्णु को अर्पित करना शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। क्योंकि घी शुद्धता और ऊर्जा का प्रतीक है जबकि शहद मिठास और समृद्धि का प्रतीक है इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर भगवान को अर्पित करें और ओम नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें।

ऐसे में भगवान को घी और शहद का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही जीवन में भी सुख शांति बनी रहती है।

यह भोग घर के सभी प्रकार के दोषों को समाप्त करता है और परिवार में सुख शांति और समृद्धि लाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या की पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में बाटे और जरूरतमंदों को दान करें।  ऐसा माना जाता है कि यह भोग भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनके भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्त करता है।

Image: Wallpapers

मौनी अमावस्या से पहले संगम नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़!