TheRapidKhabar

Malaika Arora’s Father Committed Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदखुशी, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़।

Malaika arora's father committed suicide

Malaika Arora’s Father Committed Suicide: “छैंया छैंया” गाने में अभिनय करने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने घर की सातवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या।

Malaika arora's father committed suicide

जानकारी के लिए आपको बता दे एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर के सातवें मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है, यह घटना सुबह 9:00 बजे के करीब की बताई जा रही है।

हालांकि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने किन कारणों से यह कदम उठाया है उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Malaika Arora’s Father Committed Suicide: अनिल अरोड़ा की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में।

ऐसे में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। मलाइका अरोड़ा के पिता के शव को मुंबई पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही इस मामले की पूरी जांच भी शुरू कर दी है।

एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी पहुंचे मलाइका अरोड़ा के घर।

Malaika arora's father committed suicide

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की जानकारी मिलते ही मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी उनकी मां के घर पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि बीते दिन एक्ट्रेस को उनकी मां के घर पर देखा गया था जिस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी दिखी थी, जिसको लेकर उनके तमाम फैन्स एस चिंता में पड़ गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दे की एक्ट्रेस के पिता के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

लेटेस्ट पोस्ट: जानिए हार्ट अटैक से बचने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: एप्पल पार्क में आयोजित इवेंट में लॉन्च हुआ iphone 16, जानें iphone 16 के फीचर्स के बारे में

Image: Twitter