TheRapidKhabar

Makar Sankranti 2025 Muhurat: कब हैं मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी जानें शुभ मुहूर्त के बारे में

Makar sankranti 2025 muhurat

Makar Sankranti 2025 Muhurat: मकर संक्रांति के पर्व के साथ ही नए साल के पर्वों की शुरुवात होती हैं। मकर संक्रांति उस दिन मनाई जाती है जिस दिन सूर्य धनराशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं इसलिए इसे उत्तरायण भी कहा जाता है।

Makar sankranti 2025 muhurat

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान, सूर्य देव के उपासना ,दान, जप तप का विशेष महत्व होता है। हर साल संक्रांति अलग वाहन पर सवार होकर आती है।जिसका विशेष महत्व होता है आईए जानते हैं इस साल मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी संक्रांति का वाहन ,रंग, दिशा, वर्जित कार्य और किन चीजों का दान करना शुभ है।

Makar Sankranti 2025 Muhurat: कब हैं मकर संक्रांति?

 

 

मकर संक्रांति 2025- 14 जनवरी दिन मंगलवार

मकर संक्रांति पुण्य काल का समय-14 जनवरी सुबह 9:03 से शाम 5:46 तक।

मकर संक्रांति महा पुण्य काल का समय- 14 जनवरी सुबह 9:03 से सुबह 10:48 बजे तक।

मकर संक्रांति रंग, वाहन ,दिशा- इस वर्ष 2025 में मकर संक्रांति का वाहन बाघ और उपवाहन अश्व यानी घोड़ा है। इस साल मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव घोड़े पर सवार होकर आ रहे हैं साथ ही दिशा है उत्तर पश्चिम ।

मकर संक्रांति 2025 क्या दान करें?

मकर संक्रांति के दिन काली उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना चाहिए इससे भाग्य में वृद्धि होती है साथ ही शनि देव भी प्रसन्न होते हैं ज्योतिषी अनुसार इस दिन गुड़ गर्म वस्त्र काले तिल और चावल का दान बेहद शुभ होता है।

मकर संक्रांति 2025 पूजा विधि

Makar sankranti 2025 muhurat

मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तिल मिले जल से स्नान करें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य देकर ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इस दिन सूर्य पूजा के बाद तिल, उड़द, दाल, चावल, गुड़ ,वस्त्र व धन आदि का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन भगवान को तिल व खिचड़ी का भोग लगाना शुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पानी में काला तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं।

मकर संक्रांति 2025 वर्जित कार्य

  • मकर संक्रांति के दिन लोगों को कुछ कार्य नहीं करने चाहिए इस दिन पेड़ की कटाई छटाई करने से बचना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन बिना नहाए भोजन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन घर आए किसी जरूरतमंद को खाली न लौटाएं

Image: Freepik

इन टिप्स से करें खुद को गोरा।