Mahindra XUV 700 Ebony Edition: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय और दमदार एसयूवी XUV 700 का नया एबोनी एडिशन लॉन्च किया है, जो अपने आकर्षक ब्लैक-आउट डिज़ाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में तहलका मचाने को तैयार है।
यह एडिशन खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक बोल्ड और स्टाइलिश लुक के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स चाहते हैं।
Mahindra XUV 700 Ebony Edition: जाने महिंद्रा XUV 700 एबोनी एडिशन में कौन-कौन से फीचर्स अपग्रेड किये गए हैं?
महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन में कई विजुअल अपग्रेड्स किए हैं, जिससे यह न सिर्फ पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव दिखता है, बल्कि इसका इंटीरियर भी पहले से अधिक लक्जरी और प्रीमियम हो गया है।
Introducing the all-new Mahindra XUV700 Ebony edition, a true masterpiece of sophistication and style.
With its striking stealth black exterior and refined black interior, premium is woven into every detail.
Enjoy unmatched comfort with front ventilated seats, a Panoramic… pic.twitter.com/y8PyQzLYip
— MahindraXUV700 (@MahindraXUV700) March 17, 2025
ब्लैक थीम में डिजाइन किया गया यह एडिशन XUV 700 को एक एक्सक्लूसिव पहचान देता है, जिससे यह बाजार में अन्य एसयूवी से अलग दिखाई देता है।
स्टाइलिश एक्सटीरियर
बात करें अगर एक्सटीरियर की तो एबोनी एडिशन को एक स्टील्थ ब्लैक थीम दी गई है, जिससे यह और भी शार्प और अग्रेसिव नज़र आता है। इसके बाहरी डिजाइन में ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल, डार्क क्रोम एलिमेंट्स, और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स इसे बेहद शानदार लुक देते हैं।
Mahindra XUV 700 में ब्लैक-आउट ORVMs (आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स) और ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स इसे प्रीमियम टच देते हैं।
लक्जरी से भरपूर इंटीरियर
वहीँ अगर कार के इंटीरियर की बात करें तो एबोनी एडिशन के इंटीरियर को भी ब्लैक-आउट थीम में डिजाइन किया गया है। Mahindra XUV 700 में ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, डार्क-क्रोम एयर वेंट्स और सिल्वर एक्सेंट के साथ स्टाइलिश डैशबोर्ड दिया गया है।
इसके अलावा, लाइट ग्रे रूफ लाइनर और इल्युमिनेटेड सेंटर कंसोल के साथ केबिन को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक मिलता है।
Mahindra XUV 700 Ebony Edition- सेफ्टी फीचर्स
Mahindra XUV 700 एबोनी एडिशन को एडवांस सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स से लैस किया गया है। यह 7-एयरबैग्स, ABS, EBD और ESC जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी से भी लैस है।
इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System), 360-डिग्री कैमरा, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, और सोनी के 12-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
महिंद्रा ने इस एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। यह एसयूवी 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह SUV दमदार पावर और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती है।
Images-Twitter
अमृतसर में मंदिर पर हमले के आरोपी का हुआ एनकाउंटर!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।