TheRapidKhabar

Lucknow Bus Fire- अचानक आग लगने से जलकर राख हुई बस, 5 यात्रियों की मौके पर हुई मौत

Lucknow bus fire

Lucknow Bus Fire- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बिहार से दिल्ली जा रही एक बस में आग लगने से बस में सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई।

Lucknow Bus Fire-अचानक आग लगने से जलकर राख हुई बस

Lucknow bus fire

कब हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे के लगभग पीजीआई के पास किसान पथ पर घटित हुई। जब बस में आग लगी, उस समय बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस की खिड़की से कूद गए, जिससे जलती बस लगभग 1 किलोमीटर तक बिना ड्राइवर के चलती रही। हालांकि कुछ देर के बाद यात्रियों ने बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

इमरजेंसी डोर भी नहीं खुला

बस में आग लगने पर या किसी विपरीत परिस्थिति में इमरजेंसी डोर खोलने की सुविधा होती है। लेकिन बिहार से दिल्ली जा रही इस बस में आग लगने के बाद जब यात्रियों ने इमरजेंसी डोर खोलने का प्रयास किया तो वो भी नहीं खुला। इससे यात्री खुद को बचा नहीं पाए। इसी कारण बस में सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

तत्काल पहुंची फायर ब्रिगेड

सुबह सुबह जैसे ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली, कई गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। लगभग 1 घंटे से भी ज्यादा देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस बीच आग में झुलसने (Lucknow Bus Fire) से पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कैसे लगी आग

चलती बस में इतनी भयानक आग कैसे लगी, इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से भी बाहर निकलने में लोगों को परेशानी हुई। कुछ लोग बस में शॉर्ट सर्किट को आग लगने (Lucknow Bus Fire) की वजह बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बस में आग कैसे लगी।

सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ में हुई इस भीषण घटना (Lucknow Bus Fire) पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सभी के उचित उपचार की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।


इमेज सोर्स: Twitter

तुर्की और अज़रबैजान का भारत में जोरदार विरोध, व्यापारियों ने आयात रोका