TheRapidKhabar

Unnao Road Accident Case: उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा 18 लोगों की गई जान।

Unnao road accident case

Unnao Road Accident Case: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव में डबल डेकर बस और दूध के कंटेनर में जोरदार भिड़ंत होने से हुआ बड़ा सड़क हादसा जिसमें 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह टक्कर इतना भयंकर था 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में इस हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन जांच में जुट गई है तो वहीं कई घरों में मातम का माहौल बना हुआ है।

Unnao road accident case

Unnao Road Accident Case: जानिये कब हुई दुर्घटना?

जानकारी के लिए आपको बता दे की हादसा (Unnao Road Accident Case) सुबह भोर में 5:15 बजे हुआ‌ जिसमें 57 लोगों से भरी प्राइवेट बस में सफर के लिए रवाना हुई थी। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से होते हुए यह प्राइवेट बस बिहार से दिल्ली जा रही थी और तभी अचानक यात्रियों से भारी स्लीपर बस ने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दिया।

Unnao road accident case

इसके बाद बस और टैंकर दोनों ही पलट गए और बस में सवार यात्रियों में से 18 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे इस दर्दनाक हादसे पर तमाम नेता और अधिकारी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पोस्ट के जरिये किया मुआवजे का ऐलान।

रूस की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस हादसे (Unnao Road Accident Case) पर ट्विटर पोस्ट के जरिए दुख जताया है और साथ ही साथ घटना पीड़ितों के लिए मुहावजे का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ की ओर से ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए लिखा कि ” उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ा दायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद में जुटा है”।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुःख।


लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर के बीच हुए सड़क दुर्घटना (Unnao Road Accident Case) पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक जाता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा कि- ” उन्नाव, उत्तर प्रदेश में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसे आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदन आए व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के क्षेत्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं”।

लेटेस्ट पोस्ट: त्रिपुरा में छात्रों पर HIV का कहर 828 छात्र HIV पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें:  गोवा में घूमने के लिए 10 सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स  

Image Source : Twitter