TheRapidKhabar

Life Lessons to Learn from Ambani Family: जीने के लिए बेहद जरूरी ये सबक सीखें अंबानी परिवार से

Life lessons to learn from ambani family

Life Lessons to Learn from Ambani Family: अम्बानी परिवार को बेहतरीन लाइफस्टाइल और अरबों की सम्पत्ति होने के कारण भारत ही नहीं विदेशों के लोग भी जानते हैं। लेकिन इस सफलता के पीछे लाइफस्टाइल की कुछ ऐसी आदतें हैं जिनके कारण अम्बानी परिवार दिन भर बिना थके अपने सभी कामों को बेहतरीन तरीके से करते हैं। इस पोस्ट में अंबानी परिवार के द्वारा अपनायी जाने वाली सामान्य आदतों के बारे में जानेंगे जिससे हम भी अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं।

Life lessons to learn from ambani family

Life Lessons to Learn from Ambani Family: जीने के लिए जरूरी ये सबक सीखें अंबानी परिवार से

अंबानी परिवार का हर सदस्य अपने लाइफस्टाइल में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखता है जिससे उनके अंदर एनर्जी लेवल बना रहता है और वे अपने काम को सही से कर पाते हैं।

आस्था और संस्कृति का महत्त्व

अंबानी परिवार अपनी संस्कृति और आध्यात्म को अपनी लाइफस्टाइल में विशेष स्थान देता है। आप किसी भी पार्टी या इवेंट को देख लीजिये, पूरा परिवार भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों का पालन करता हुआ जरूर मिल जायेगा। अभी हाल ही में संपन्न हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी अंबानी परिवार ने भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों को आधुनिकता के साथ निभाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)


Life Lessons to Learn from Ambani Family: हिन्दू धर्म में होने वाली शादी की सभी परम्पराओं का बखूबी पालन करके अंबानी परिवार ने यह मैसेज सभी को दिया कि आप पैसे से कितने भी अमीर क्यों ना हो, कभी भी अपनी संस्कृति को भूलना नहीं चाहिए। इसके अलावा आपने सोशल मीडिया पर अक्सर देखा होगा कि कोई भी शुभ काम करने के पहले अंबानी परिवार देवी – देवताओं के मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


सोशल मीडिया पर आपको मुकेश अंबानी,नीता अंबानी, अनंत अंबानी की फोटो जरूर देखने को मिल जाएगी जिसमें वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर, केदारनाथ, असम के माँ कामाख्या मंदिर दर्शन करने जरूर गए हैं। इसके अलावा वे देश के कोने कोने में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन करने भी जाते रहते हैं। इससे अंबानी परिवार का अपनी संस्कृति और आध्यात्म पर विश्वास देखने मिलता है। आध्यात्म से जुड़े होने के कारण अंबानी परिवार को एक अलग एनर्जी मिलती है जिससे वे अपने काम को अच्छे तरीके से कर पाते हैं।

पोषक तत्वों वाला भोजन लेना

अंबानी परिवार के द्वारा जब भी किसी फंक्शन या इवेंट का आयोजनकिया जाता है तो उसमें मेहमानों के लिए अनेकों प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं। परन्तु अंबानी परिवार घर का बना पोषक तत्वों वाला खाना खाना पसंद करता है। मूल रूप से गुजरात के निवासी अंबानी परिवार खाने के मामले में गुजरात के पौष्टिक व्यंजन को प्राथमिकता देते हैं।

Life lessons to learn from ambani family

उनके आहार में भरपूर मात्रा में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं। इससे उन्हें पूरे दिन काम करने के लिए जरुरी ऊर्जा मिलती है। परिवार के सभी सदस्य जंक फ़ूड को खाने से बचते हैं। (Life Lessons to Learn from Ambani Family)

स्ट्रेस मैनेजमेंट की कला में माहिर

अंबानी परिवार के पास इतनी संपत्ति है और उनके इतने सारे बिज़नेस चलते हैं जिसके कारण एक दिन में कई मीटिंग करनी पड़ती है। यहाँ तक कि देश विदेश की यात्रा भी करनी पड़ती है। ऐसे में तनाव होना सामान्य बात है। परन्तु अंबानी परिवार को स्ट्रेस को मैनेज करने की कला बखूबी आती है। जिससे कोई भी टेंशन में नहीं दिखाई देता है।


स्ट्रेस मैनेजमेंट एक ऐसी कला है जो अगर हम सभी को आ गयी तो हमारी जिंदगी से ढेरों समस्याओं को दूर कर सकती है। मानसिक शांति का संतुलन बनाए रखने के लिए अंबानी परिवार के लोग नियमित रूप से ध्यान आदि का अभ्यास करते हैं। इससे चिंता को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है और एक बड़े बिज़नेस को चलाने के लिए दिमाग को शांत रखना जरुरी है।

अच्छी नींद लेना

Life Lessons to Learn from Ambani Family: अंबानी परिवार अच्छी नींद को बहुत महत्व देता है। उनके अनुसार अच्छी नींद लेने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य, निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। रोज के व्यस्त रूटीन के बावजूद सभी लोग एक अच्छी नींद जरूर लेते हैं। भरपूर नींद लेने से आलस नहीं आता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

एक्सरसाइज को महत्त्व देना

विभिन्न मीडिया सोर्स के अनुसार अंबानी परिवार डेली एक्सरसाइज करने को प्राथमिकता देते हैं। सभी लोग थोड़ी देर ही सही लेकिन एक्सरसाइज जरूर करते हैं। नीता अंबानी को ही देखें तो वह योग, तैराकी और डांस का अभ्यास करती रहती हैं।

परिवार के साथ समय बिताना

अंबानी परिवार के सदस्य कितने ही बिजी क्यूँ ना हो, सभी समय निकालकर परिवार के साथ समय जरूर बिताते हैं। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना और सामाजिकता को अंबानी परिवार अपनी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। अंबानी परिवार लगभग सभी त्योहारों और विशेष अवसरों को साथ मिलकर मनाना पसंद करते हैं। (Life Lessons to Learn from Ambani Family)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

बड़े सपने देखना

अंबानी परिवार किसी भी काम को छोटे स्तर पर करना पसंद नहीं करता। उनका मानना है कि जो भी काम करना है, उसे इतने बड़े स्तर पर करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को उससे लाभ पहुंचाया जा सकें। रिलायंस इंडस्ट्रीज के जनक धीरूभाई अंबानी का भी यही मानना था। जिओ के नेटवर्क की बात हो या अनंत अंबानी के द्वारा हाथियों और अन्य जीवों के लिए बनाये गए वनतारा प्रोजेक्ट की बात करें, दोनों ही विश्व के बड़े प्रोजेक्ट हैं।

हमेशा सीखते रहना

अंबानी परिवार की सबसे खास बात है कि वे लगातार सीखने पर जोर देते रहते हैं। उनका मानना है कि हम सभी को अपनी गलतियों से सीखते रहना चाहिए। इसके अलावा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अपडेट रहते हुए देश के विकास में भी योगदान देना चाहिए। निरंतर सीखने से सेल्फ इम्प्रूवमेंट होता है। जो मनुष्य के लिए बेहद जरुरी है।


वर्तमान में भारत के युवा अगर अंबानी परिवार द्वारा अपनाई जाने वाली इन आदतों में से कुछ आदतों को भी अपना लें तो उन्हें कठिनाई का सामना कम से कम करना पड़ेगा। ये आदतें ऐसी हैं जिनको कोई भी आसानी से अपना सकता है। हम सभी को अगर सफल होना है तो अंबानी परिवार की तरह ही अपनी संस्कृति का सम्मान, बड़े सपने देखने जैसी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए।


इमेज सोर्स: Twitter & Instagram

लेटेस्ट पोस्ट: धार भोजशाला में मिले मंदिर होने के सबूत, एएसआई की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: गोवा में घूमने के लिए 10 सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स