Keerthy Suresh Marriage News: मनोरंजन जगत में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने दक्षिण भारत की फिल्मों को ना देखा हो। आज के समय में कई अभिनेत्रियों ने अपनी एक्टिंग, डांस और सिंपलिसिटी से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
अगर बात की जाएं तो वर्तमान में साउथ की कई एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ काम के प्रति अपने जुनून की वजह से भी अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इनमें रश्मिका मंदाना, साईं पल्लवी, कीर्ति शेट्टी, नयनतारा, सामंथा, श्रीलीला, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी के अलावा बेहद सादगी से रहने वाली कीर्ति सुरेश शामिल हैं।
Keerthy Suresh Marriage News: कीर्ति सुरेश कर सकती है अगले महीने में शादी
शादी करने वाली हैं कीर्ति !!
खबरों की मानें तो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी करने जा रही हैं। मीडिया में फैल रही खबरों के अनुसार कीर्ति 11 या 12 दिसंबर को गोवा में शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
किससे होगी शादी ?
आपको बता दें कीर्ति सुरेश पिछले 15 सालों से रिलेशनशिप में हैं। उनके होने वाले पति का नाम एंटनी थैटिल दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। मूल रूप से भारतीय एंटनी का होम टाउन कोच्चि है। वह दुबई में दो कंपनियों के मालिक भी हैं।
बॉलीवुड फिल्में जो आपको अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देंगी
कॉलेज से हैं रिलेशन में
कीर्ति और एंटनी एक दूसरे को कॉलेज के समय से ही जानते हैं। वे एक दूसरे को उसी समय से पसंद भी करते आ रहे हैं। कीर्ति सुरेश और बिजनेसमैन एंटनी लगभग 15 साल से रिलेशनशिप में हैं।
अब दोनों परिवारों और नजदीकी रिश्तेदारों के बीच दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी कीर्ति सुरेश या उनके परिवार की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
मशहूर एक्ट्रेस हैं कीर्ति सुरेश
साउथ सिनेमा की बेहद प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक कीर्ति सुरेश ने तेलुगु, तमिल सहित मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म महानती के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी कीर्ति को मिल चुका है। दिसंबर में ही उनकी एक बॉलीवुड फिल्म बेबी जान भी रिलीज होने वाली है।
सादगी से रहना है पसंद
दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग से ज्यादा सिंपलिसिटी की वजह से मशहूर कीर्ति सुरेश को सिंपल जीवन जीना ज्यादा पसंद है। वे बहुत अधिक ग्लैमरस रूप में नहीं दिखती है। अगर खाने की बात करें तो साउथ इंडियन फूड इन्हें ज्यादा पसंद है।
इमेज सोर्स: इंस्टाग्राम
दिल्ली के कई इलाको में AQI लेवल 500 के पार, राजधानी में लॉकडाउन लगने के आसार
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।