TheRapidKhabar

Kartik Purnima 2024 Date And Muhurat: 15 या 16 नवंबर कब है, कार्तिक पूर्णिमा जाने पूजा विधि,शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kartik purnima 2024 date and muhurat

Kartik Purnima 2024 Date And Muhurat: हर महीने के अंत में पूर्णिमा आती है। लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है । कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

Kartik purnima 2024 date and muhurat

 

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व हैं। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीप प्रज्वलित किए थे। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी बहुत महत्व है।

मान्यता है ,कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा बड़ी पूर्णिमा में से एक है। आईए जानते हैं साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त ,स्नान, दान का समय पूजा विधि और इस दिन के खास उपाय क्या है।

Kartik Purnima 2024 Date And Muhurat: कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024

Kartik purnima 2024 date and muhurat

पंचांग के अनुसार साल 2024 में कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर शुक्रवार को हैं।

  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ-15 नवंबर प्रातः काल 6:19 मिनट पर।
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त-16 नवंबर प्रातः काल 2:58 मिनट पर।
  • स्नान दान मुहूर्त-15 नवंबर प्रातः काल 4:58 से प्रातः काल 5:51 मिनट तक।
  • सत्यनारायण पूजा मुहूर्त-15 नवंबर प्रातः काल 6: 44 से प्रातः काल 10:45 तक
  • देव दिवाली पूजा मुहूर्त-15 नवंबर सांयकाल 05:10 से रात्रि 07:47 मिनट तक।
  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त-15 नवंबर रात्रि 11:39 से 16 नवंबर को प्रातः काल 12:33 तक।
  • चंद्रोदय का समय-सांयकाल 04:55 मिनट पर

कार्तिक पूर्णिमा 2024 पूजा विधि

Kartik purnima 2024 date and muhurat

कार्तिक पूर्णिमा 2024 के दिन प्रातः काल किसी पवित्र नदी या फिर घर पर गंगाजल मिला कर जल से स्नान करें। भगवान सत्यनारायण और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करें।

पूजा में सभी पूजन सामग्री अर्पित कर सत्यनारायण व्रत कथा और मंत्र जाप करें ।रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद दीपदान करें। अंत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराए और दान दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 उपाय

Kartik purnima 2024 date and muhurat

1.कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी जी की पूजा करें और शाम को उनके सामने घी का दीपक जलाएं

2.मान्यता अनुसार इस दिन गंगा नदी में स्नान करें या फिर घर में नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

3.कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर माता लक्ष्मी का वास माना गया है। इस दिन जल में शक्कर और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाए।

4.कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध, गंगाजल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य देना शुभ होता है।

कार्तिक पूर्णिमा 2024 के दिन क्या दान करें।

  • कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्र ,अन्न दान करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • दीपदान करने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • दूध ,केला,खजूर ,अमरुद, चावल, तिल और आवले का दान करने से पुण्य फल मिलता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को चावल दान करने से चंद्र ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र दान करने से दो गुना ज्यादा फल प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति उत्तम रहती है नए वस्त्र का ही दान करना जरूरी है।

Image: Unsplash 

 विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़!!