TheRapidKhabar

Kartik Maas Niyam 2024 Do’s And Don’ts: जाने कार्तिक माह में क्या करें, क्या ना करें।

Kartik maas niyam 2024 do's and don'ts

Kartik Maas Niyam 2024 Do’s And Don’ts: कार्तिक महीना 18 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहा है। और 15 नवंबर 2024 को समाप्त होगा। शास्त्रों में कार्तिक माह को उत्तम माना गया है। क्योंकि इस माह में भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। स्कंद पुराण के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध भी इसी माह में किया था।इसके लिए इसका नाम कार्तिक पड़ा।

Kartik maas niyam 2024 do's and don'ts

साथ ही भगवान विष्णु नारायण रूप में धरती पर जल में विश्राम करते हैं। इस माह (कार्तिक माह के नियम) में पवित्र नदियों में स्नान, दान, उपासना, हवन आदि करने के विशेष महत्व है। कार्तिक माह में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से धरती के सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है।

इस माह में (Kartik Maas Niyam 2024) की गए प्रार्थना सीधे देवों तक पहुंचती है।इसलिए इसे मोक्ष का द्वार भी कहा गया है कार्तिक माह वैसे तो बहुत फलदाई है वही इस महीने में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अर्थात, हमें भूलकर भी कोई ऐसा कार्य (कार्तिक माह के नियम) नहीं करना चाहिए जिसका हमें अशुभ फल भुगतना पड़े।

Kartik Maas Niyam 2024 Do’s And Don’ts: कार्तिक माह में क्या करना चाहिए।

Kartik maas niyam 2024 do's and don'ts

 

चलिए जानते हैं कि कार्तिक माह (Kartik Maas Niyam 2024) में हमें क्या करना चाहिए।

1.कार्तिक माह में दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं, माना जाता है कि कार्तिक माह में किसी गरीब या असहाय को अन्न, धन, कंबल के दान से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है।

2.कार्तिक माह में गरीबों को चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र दोष दूर होता है।साथ ही चंद्रमा ग्रह शुभ फल देता है।

3.कार्तिक माह में भगवान विष्णु का स्वरूप माने जाने वाले शालिग्राम की पूजा लाभकारी मानी जाती है। साथ ही इस माह में प्रतिदिन गीता पाठ को भी शुभ माना जाता है।

4. कार्तिक माह में दीपदान करने का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है, कि कार्तिक माह में किसी पवित्र नदी ,पोखर ,तालाब आदि के पास जाकर घी का दीपदान करना चाहिए।ऐसा करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है।

5. कार्तिक माह में तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में रोजाना सुबह, शाम तुलसी में घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इस महीने में तुलसी का सेवन करना भी शुभ माना जाता है।

6. कार्तिक माह में रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। साथ ही इस महीने गुड़ का दान करना भी बहुत उत्तम माना जाता है। इसके अलावा कार्तिक में बैंगन और करेला खाना मना बताया गया है।

कार्तिक माह में क्या नहीं करना चाहिए (Kartik Maas Niyam 2024)

Kartik maas niyam 2024 do's and don'ts

आईए जानते हैं कार्तिक माह (कार्तिक माह के नियम) में हमें क्या नहीं करना चाहिए।

1. कार्तिक माह में शरीर पर तेल नहीं लगना चाहिए। कार्तिक माह में आप सिर्फ नरक चतुर्दशी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर ही आप तेल अपने शरीर पर लगा सकते हैं। बाकी दिन भूलकर भी शरीर पर तेल न लगाए ऐसा करने से आर्थिक हानि होने की संभावना है।

2. कार्तिक माह में भूलकर भी उड़द, मूंग की दाल, मसूर की दाल, चना दाल मटर आदि नहीं खाना चाहिए। साथ ही इस महीने भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. कार्तिक माह में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। यदि आप दोपहर में सोते हैं तो आपको स्वास्थ्य हानि हो सकती है। कार्तिक माह में भूमि पर सोना चाहिए दरअसल भूमि पर सोने से व्यक्ति के मन में सात्विकता आती है।

4. कार्तिक माह में बैगन, दही, छाछ जीरा आदि खाने की चीजों से परहेज करना चाहिए।

5. कार्तिक माह को शास्त्रों में बहुत ही पवित्र माना गया है। कार्तिक माह में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यदि पत्नी पति ऐसा नहीं करते हैं। तो दोष लगता है साथ ही व्यक्ति को अशुभ फल प्राप्त होता है।

6. जीरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।लेकिन कार्तिक के महीने में जीरा खाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए जीरे का सेवन कार्तिक के में नुकसानदायक माना गया है।

लेटेस्ट पोस्ट: सिंगर लियाम पायने की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत देखें वीडियो।

यह भी पढ़ें: यूट्यूब कर रहा है अपने प्लेटफॉर्म में कई बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Image: Wallpapers.com