Jimmy Carter Passes Away: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खबरो के मुताबिक जिमी कार्टर का निधन आज सुबह उनके गृहनगर प्लेन्स, जॉर्जिया में हुआ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, जिन्होंने 1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, अपने जीवन के आखरी समय में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
Jimmy Carter Passes Away: प्रेरणादायक रहा जिमी कार्टर का जीवन।
जिमी कार्टर का जन्म 1 अक्टूबर 1924 को जॉर्जिया के छोटे से शहर प्लेन्स में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े जिमी कार्टर ने नेवल अकादमी से स्नातक करने के बाद नौसेना में सेवा की। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जॉर्जिया सीनेट से की और बाद में राज्य के गवर्नर बने।
Rest in peace, President Jimmy Carter. pic.twitter.com/UlxYYylYKP
— The Democrats (@TheDemocrats) December 29, 2024
1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने मानवाधिकारों, शांति स्थापना, और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। कैंप डेविड समझौता उनकी सबसे बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जाती है।
Every time Jimmy Carter flew Delta, he shook hands with each person on the plane. Because that’s who he was. Someone who treated people as people. pic.twitter.com/mnWiiDwaZ3
— Delta (@Delta) December 30, 2024
बताया जाता है की जिमी कार्टर अपने परिवार के प्रति समर्पित थे। उन्होंने 1946 में अपनी पत्नी रोजालिन से विवाह किया, और उनका विवाह 77 वर्षों तक चला। उनके चार बच्चे, कई पोते-पोतियां, और परपोते हैं। अपने निजी जीवन में भी, जिमी कार्टर ने साधारण और विनम्र जीवनशैली को अपनाया। वे अपने जीवन के अधिकांश समय प्लेन्स, जॉर्जिया में अपने फार्महाउस में रहे।
राष्ट्रपति पद के बाद मानवता की सेवा।
राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद, कार्टर ने मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘कार्टर सेंटर’ की स्थापना की, जो दुनिया भर में लोकतंत्र, मानवाधिकार, और स्वास्थ्य सुधारों के लिए कार्य करता है। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्यक्त किया शोक।
अमेरिका और विश्वभर से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने शोक संदेश में कहा, “जिमी कार्टर ने न केवल एक राष्ट्रपति के रूप में बल्कि एक महान मानवतावादी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”
When I look at Jimmy Carter, I see a man not only for our times, but for all times. A man who embodied the most fundamental human values we can never let slip away.
And while we may never see his likes again, we would all do well to try to be a little more like Jimmy Carter. pic.twitter.com/I0xDM05xmH
— President Biden (@POTUS) December 30, 2024
बता दें जिमी कार्टर के निधन से अमेरिका ने एक महान नेता और मानवतावादी को खो दिया है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं और शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। उनके कार्यों और उनकी विचारधारा को दुनिया भर में सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
Image: Twitter
साल 2025 में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक कारें
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।