TheRapidKhabar

INS Brahmaputra Damaged in Fire: मुंबई डॉकयार्ड में मरम्मत के लिए आये युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग

Ins brahmaputra damaged in fire

INS Brahmaputra Damaged in Fire: भारतीय नौसेना के युद्धक बेड़े में कई शिप हैं जिनमें से आईएनएस विक्रांत, आईएनएस विक्रमादित्य, आईएनएस जलश्व, आईएनएस ब्रह्मपुत्र मुख्य हैं। इनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा समुद्र में युद्धक अभ्यासों और समुद्र की सीमाओं की रक्षा के लिए किया जाता है।

इन सभी युद्धक विमानवाहक जहाजों की समय समय पर मरम्मत भी की जाती है। इसी मरम्मत के लिए आईएनएस ब्रह्मपुत्र को मुम्बई के डॉकयार्ड में लाया गया था। परन्तु जहाज की पूरी मरम्मत होने से पहले ही आईएनएस ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लग गयी। जिससे इसकी मरम्मत को रोक दिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Ins brahmaputra damaged in fire
आईएनएस ब्रह्मपुत्र

INS Brahmaputra Damaged in Fire: मरम्मत के लिए आये युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग

डॉकयार्ड में कैसे लगी आग

नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक आईएनएस ब्रह्मपुत्र को मरम्मत के लिए मुंबई के शिपिंग डॉकयार्ड में लाया गया था। बीते 21 जुलाई की शाम को मरम्मत के दौरान ही इसमें आग लग गयी। देख़ते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि आग लगने की खबर मिलते ही डॉकयार्ड के अग्निशमन दल ने आग को फैलने से रोक लिया। लेकिन इस बीच जहाज को काफी नुकसान हो गया। जिसके कारण अब आईएनएस ब्रह्मपुत्र की मरम्मत में ज्यादा समय लग सकता है।

आईएनएस ब्रह्मपुत्र को क्या हुआ नुकसान

INS Brahmaputra Damaged in Fire News: डॉकयार्ड पर काम करने वाले इंजीनियर का कहना है कि अगर आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग नहीं लगती तो इसकी मरम्मत का काम कुछ दिनों में पूरा हो जाता। परन्तु अब इसको पूरी तरह से ठीक करने में काफी समय लग सकता है। आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद यह डॉकयार्ड की तरफ झुक गया है। जिससे इसके कई और पार्ट्स में खराबी आ सकती है।

घटना के बाद से एक सेलर फरार

नौसेना के प्रमुख अधिकारियों के मुताबिक आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने के बाद एक नाविक लापता हो गया है। उस नाविक की तलाश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आग लगने के कारणों को वह नाविक जानता है और घबराकर गायब हो गया है। भारतीय नौसेना ने इस घटना की व्यापक जांच के भी आदेश दे दिए हैं। ( INS Brahmaputra Damaged in Fire News Update)

जानें आईएनएस ब्रह्मपुत्र के बारे में

आईएनएस ब्रह्मपुत्र भारतीय नौसेना की गाइडेड मिसाइल श्रेणी का एक प्रमुख जहाज है जिसे कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा बनाया गया है। पूरी तरह से स्वदेशी इस जहाज को भारतीय नौसेना में वर्ष 2000 में कमीशन किया गया था। इसकी कुछ विशेषताएं निम्न हैं –

  • यह जहाज 3500 टन से ज्यादा वजनी है।
  • करीब 400 फीट लंबा और अधिकतम गति लगभग 30 नॉट्स यानि लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड है।
  • भारतीय नौसेना के कई ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका
  • हेलीकॉप्टर और एंटी सबमरीन के लिए विशेष व्यवस्था
  • लगभग 450 क्रू मेम्बर्स की एक साथ तैनाती की व्यवस्था
  • कई खतरनाक इलेक्ट्रॉनिक हथियारों और राडार सिस्टम से लैस

इसके अलावा भारतीय नौसेना के पास ऐसे कई युद्धक विमानवाहक पोत हैं जिनसे दुश्मन देश की सेनायें भी डरती है। इनमें आईएनएस विक्रांत, आईएनएस विक्रमादित्य के अलावा कई बेहतरीन पनडुब्बियां शामिल हैं।


इमेज क्रेडिट: Twitter & विकिपीडिया 

लेटेस्ट पोस्ट:  महिंद्रा Thar Armada नहीं, महिंद्रा Thar Roxx के नाम से कंपनी ने Thar-5 Door का जारी किया टीजर

इसे भी पढ़ें:  केरल में तेजी से फैल रहा निपाह वायरस, वायरस से 14 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप