TheRapidKhabar

HMPV Virus New Cases in India: देश में तेजी से बढ़ रहा है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का खतरा, संक्रमितों की संख्या बढी।

Hmpv virus new cases in india

HMPV Virus New Cases in India: चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का तेजी से प्रसार हो रहा है। इस वायरस को लेकर देशभर में चिंता बढ़ गई है। कोविड-19 जैसी महामारी के बाद अब यह नया वायरस तेजी से फैल रहा है और लोगों के बीच डर का माहौल बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में HMPV से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग काफी घबराए हुए हैं।

HMPV Virus New Cases in India: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस  का नया केस आया सामने।

Hmpv virus new cases in india

लोगों के मन में कोरोनावायरस की खौफनाक यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में अब तक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये मामले देश के अलग-अलग राज्यों से रिपोर्ट हुए हैं।

 

इनमें कर्नाटक और तमिलनाडु से 2-2, महाराष्ट्र से 3, गुजरात से 2, और उत्तर प्रदेश से 1 मामला सामने आया है। एचएमपीवी से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना बेहद जरूरी हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों ने इस वायरस को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

ICMR ने वायरस को लेकर दी राहत!

Hmpv virus new cases in india

देश में एचएमपीवी वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने बड़ी राहत की खबर दी है। जानकारी के अनुसार, शोध परिणाम बताते हैं कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि फरवरी के बाद इसका असर धीरे-धीरे कम होता हुआ नजर आएगा। अगर इस वायरस को लेकर कुछ जरूरी सावधानियां बरती जाएं, तो इसके बढ़ते मामलों को नियंत्रित किया जा सकता है।

ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि एचएमपीवी के लक्षण कोविड-19 वायरस के जैसे ही हैं, इसलिए इससे बचने के लिए वही सावधानियां अपनानी होंगी, जो कोविड के समय ली जाती थीं। आगे हम आपको बताएंगे कि इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए किन उपायों और सतर्कता की जरूरत है।

  1. बार-बार हाथ धोएं।
  2. करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल।
  3. सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ख्याल।
  4. बाहर निकलने पर मास्क पहने।
  5. सर्दी जुकाम होने पर जांच कराएं।

Image: Twitter

अमेरिका के लॉस एंजलिस के जंगलों में लगी भीषण आग!