TheRapidKhabar

G7 Summit 2024 in Italy: G7 शिखर सम्मेलन इटली में शुरू

G7 summit 2024 in italy

G7 Summit 2024 in Italy: G 7 समिट हर साल होने वाली एक प्रमुख बैठक है। इस शिखर सम्मेलन में विश्व के 7 बड़े देशों के प्रतिनिधि और राजनेता शामिल होते है। इस सम्मेलन में 7 बड़े देशों के प्रतिनिधि विश्व की प्रमुख समस्या पर अपने विचार रखते हैं और एक साथ मिलकर उसका समाधान निकालने की पूरी कोशिश करते हैं, जिससे पूरे विश्व में शांति का माहौल बना रहे।

G7 summit 2024 in italy

G7 Summit 2024 in Italy: G7 शिखर सम्मेलन इटली में शुरू

G 7 समिट में कौन से देश शामिल होते हैं

कहने के लिए तो G 7 समिट में विश्व के सात बड़े देश ही शामिल होते हैं, जिनमें कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, जापान, यूके और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं। परंतु इसके अलावा सभी सदस्य देशों की सहमति से अन्य देश को भी आमंत्रित किया जा सकता है। भारत इस बार एक आउटरीच देश की तरह इस G 7 समिट में शामिल हो रहा है।

G7 summit 2024 in italy
Image credit: g7 italia

क्या होता है आउटरीच देश

एक आउटरीच देश पूरे G 7 समिट में भाग ना लेकर सिर्फ कुछ सेशन में ही शामिल होता है। इस आउटरीच सेशन में पूरे विश्व से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाती है और सभी देश मिलकर इन मुद्दों पर काम करते हैं। भारत की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस सेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


प्रधानमंत्री श्री मोदी की शपथग्रहण के बाद यह पहली विदेश यात्रा है। यह भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक भी है, जहाँ विश्व स्तर पर भारत अपनी आवाज उठा रहा है और वैश्विक समस्या को सुलझाने में अपना योगदान दे रहा है।

कहाँ हो रहा है G 7 समिट

इस बार का G 7 समिट इटली के अपुलिया में आयोजित किया जा रहा है। यह समिट 13 जून से 15 जून तक चलेगा। आज 13 जून को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत हाथ जोड़ कर किया। उनकी ये वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रही है।

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

वैसे तो G 7 समिट में रूस–यूक्रेन युद्ध, इजराइल–हमास युद्ध पर विशेष चर्चा होने के आसार हैं। परंतु इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, भूमध्य सागर और आर्थिक सुरक्षा भी प्रमुख मुद्दे हैं जिनपर चर्चा करना बेहद जरूरी है।इस सम्मेलन में टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी बातचीत की जा सकती है।


ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस शिखर सम्मेलन के बाद काफी मुद्दों पर विश्व के प्रमुख देश एक साथ मिलकर काम करेंगे और पूरे विश्व में शांति की स्थापना के लिए प्रयास करेंगे।


Image: Twitter & G7 Italia

इसे भी देखें:  मनाली में घूमने के लिए 10 सबसे बेहतरीन टूरिस्ट जगहें

लेटेस्ट पोस्ट: जाने इस साल कब मनाया जायेगा फादर्स डे