TheRapidKhabar

Famous Puthandu Festival 2024: कहाँ मनाते हैं पुत्ताण्डु (पुथंडु) का त्योहार

Famous puthandu festival 2024

Famous Puthandu Festival 2024: भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति पायी जाती है। इसके साथ ही यहाँ पर अनेकों प्रकार के रीति-रिवाज़ और त्योहार भी मनाये जाते हैं। इन्हीं में से बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला एक त्योहार पुत्ताण्डु भी है। इसे पुथंडु भी कहा जाता है।

Famous puthandu festival 2024
Puthandu festival

Famous Puthandu Festival 2024: पुत्ताण्डु (पुथंडु) नववर्ष

यह तमिल नव वर्ष के रूप में पूरे दक्षिण भारत के साथ-साथ श्रीलंका में भी मनाया जाता है। यह त्योहार दुनिया भर में रहने वाले सभी तमिल लोगों के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। पूरे विश्व में जहाँ अधिकतर लोग 1 जनवरी को नया साल मानते हैं, वही हिन्दू नववर्ष को चैत्र माह में मनाया जाता है।


उसी प्रकार तमिल लोगों द्वारा पुत्ताण्डु त्योहार भी नए साल के रूप में ही मनाया जाता है। आइये इस त्योहार के इतिहास और कुछ अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं –

पुत्ताण्डु की तिथि

पुत्ताण्डु का विशेष त्योहार तमिल महीने चित्राई के पहले दिन पर मनाने की परंपरा है। गणना के आधार पर यह तिथि अप्रैल महीने के बीच में ही आती है। इस साल चित्राई का महीना 14 अप्रैल दिन रविवार से शुरू हो रहा है। इसलिए यह त्योहार 14 अप्रैल को मनाया जायेगा।

पुत्ताण्डु पर्व का इतिहास

पुत्ताण्डु के पर्व को मनाने का उल्लेख ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी के संगम नाम के साहित्य में मिलता है। इसके अनुसार यह त्योहार तमिलनाडु में मनाया जाता था। एक अन्य प्राचीन मान्यता के अनुसार, भगवान ब्रह्मा के द्वारा जिस दिन ब्रह्मांड के निर्माण की शुरुआत की गयी थी, उसी दिन यह त्योहार मनाया जाता है।

Famous puthandu festival 2024
अद्भुत मंदिर

इस प्रकार देखा जाय तो यह किसी भी काम की नई शुरुआत करने के लिए बहुत ही शुभ समय माना जाता है। (Famous Puthandu Festival 2024)

कुछ प्रमुख अनुष्ठान

इस त्योहार से जुड़ी कुछ परंपरा इसे और भी शुभ और पवित्र बनाती हैं। इनमें भोर के समय किसी भी पवित्र दृश्य को देखना बहुत ही शुभ माना गया है। यह हमारी परंपरा को दर्शाता है। पुत्ताण्डु के दिन सभी घरों को चावल के आटे से बने बेहद खूबसूरत कोलम से सजाया जाता है।

Famous puthandu festival 2024
रंगोली बनाना

वैसे तो दक्षिण भारत में घरों को सजाना सामान्य बात है, परन्तु किसी भी त्योहार पर इसका महत्त्व बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। कोलम, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

मुख्य पकवान जो बेहद प्रसिद्ध हैं

पुत्ताण्डु को तमिल नया साल के रूप में मनाते हैं। इसलिए इस दिन लजीज़ और स्वादिष्ट पकवानों का बनना जरूरी होता है और तमिल लोग बहुत ही उत्साह से विभिन्न तरह के पकवानों को बनाते भी हैं। आइए इनमें से कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में जानते हैं –

1. आम पचड़ी

पुत्ताण्डु के दिन बनने वाला यह सबसे खास पकवान होता है। इसको बनाने में कच्चे आम, गुड़, इमली और नीम के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कारण इसको जीवन के विभिन्न खट्टे- मीठे और कड़वे अनुभवों का प्रतीक माना गया है।

2. कुजंबु वडाई

यह दही और ग्रेवी से भरपूर दाल के पकौड़े की तरह का पकवान होता है। इसे देखकर ही मुँह में पानी आ जाता है। ऐसे में नए साल के अवसर पर इसको खाने से एक अलग आनंद का अनुभव होता है।

3. रसम

रसम को दक्षिण भारत का सबसे प्रिय व्यंजन माना जाता है। शायद ही ऐसा कोई त्योहार हो जिसमें आपको रसम खाने को ना मिले। परन्तु इस रसम में एक ख़ास बात होती है कि इसमें नीम के फूल, इमली और मसालों से बना हुआ रसम बनाया जाता है।

4. कच्चा केला करी

वैसे तो केला दक्षिण भारत में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है और उससे अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और चिप्स आदि बनाये जाते हैं। परन्तु पुत्ताण्डु नव वर्ष के अवसर पर केले, नारियल से बनी हुई करी सबके मुँह में पानी ला देती है। यह एक ऐसी डिश होती है जो हर कोई खाना पसंद करता है, क्यूकि यह विशेष तरीके से सिर्फ इसी त्योहार पर बनाई जाती है।

5. पोली

दक्षिण भारत का कोई त्योहार हो और आप पोली ना खाये, ऐसा हो ही नहीं सकता है। यह प्राकृतिक तरीके से गुड़, नारियल और दाल से बनी हुई एक मीठी डिश होती है। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि लोग इसको जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। (Famous Puthandu Festival 2024)

6. पायसम

यह एक प्रकार का हलवा होता है। उत्तर भारत में जैसे गाजर का हलवा, सूजी का हलवा बहुत खाया जाता है, उसी तरह पायसम को दक्षिण भारत में लोग कहते हैं। यह दूध, चावल, इलायची आदि से बनाया जाता है।

ये कुछ पकवान इस त्योहार में चार चाँद लगाते हुए इसके महत्त्व को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के हर पकवान में आपको दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिल जाएगी।

Famous puthandu festival 2024
नृत्य संगीत

यह त्योहार श्रीलंका ,मलेशिया और सिंगापुर, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया भर के तमिल समुदाय के लोगों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत और दावत के साथ पुत्ताण्डु नव वर्ष को मनाते हैं। यह त्योहार सिर्फ तमिलों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए समृद्धि और खुशी लाये।


इमेज क्रेडिट: Freepik & Unsplash