TheRapidKhabar

Diwali 2024 Date Hindu Calendar: कब मनाएं दीवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर जानें सही तारीख, तिथि और मुहूर्त, पूजा विधि के बारे में।

Diwali 2024 date hindu calendar

Diwali 2024 Date Hindu Calendar: दीवाली का त्योहार सभी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री रामचंद्र जी 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और उनके स्वागत में नगरवासियों ने दीप जलाए थे तब से प्रतिवर्ष दीवाली मनाई जाती है।

Diwali 2024 date hindu calendar

दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष काल में धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजन से सुख समृद्धि आती है दीपावली 5 दिनों का त्यौहार है।

Diwali 2024 date hindu calendar

जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। आईए जानते हैं साल 2024 में दीवाली कब मनाई जाएगी धनतेरस, गोवर्धन पूजा ,भाई दूज, लक्ष्मी गणेश पूजन के शुभ मुहूर्त ,पूजा विधि के बारे में।

Diwali 2024 Date Hindu Calendar: साल 2024 में कब है दीवाली

  • साल 2024 में दीपावली का पर्व 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा।
  • धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार।
  • नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार।
  • लक्ष्मी पूजा दिवाली 1 नवंबर 2024 शुक्रवार।
  • गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 शनिवार।
  • भाईदूज 3 नवंबर  2024 रविवार।

दीवाली 2024 शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 date hindu calendar

  • अमावस्या तिथि प्रारंभ 31 अक्टूबर सांयकाल 3:52 मिनिट पर।
  • अमावस्या तिथि समाप्त 1 नवंबर सांयकाल 6: 16मिनट पर
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त होगा 1 नवंबर शाम 5: 36मिनट से रात्रि 6: 16मिनट तक।
  • प्रदोष काल मुहूर्त होगा शाम 5:36 मिनिट से रात्रि 8: 11मिनट तक।

दीवाली 2024 पूजा विधि

Diwali 2024 date hindu calendar

दीवाली के दिन एक साफ चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा के सामने जल से भरा कलश रखे।

सबसे पहले घी का दीपक जलाकर प्रतिमाओं को तिलक कर पूजन सामग्री जैसे ख़ील, बताशे, पंचमेवा, गुड़, फल ,फूल, मिठाई मां लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करें।

अब गणेश जी और लक्ष्मी जी का मंत्र का जाप व श्री सूक्त पाठ कर आरती करें। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाएं। इस दिन लक्ष्मी गणेश जी के साथ धन के देवता कुबेर जी का पूजन करना शुभ होता है।

————————————————————————————————————————————————————————————

Image: Wallpapers

चीजे जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2024