TheRapidKhabar

Delhi Karol Bagh House Collapse: करोल बाग में एक 3 मंजिला पुरानी इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

Delhi karol bagh house collapse

Delhi Karol Bagh House Collapse: दिल्ली में इस समय एक तरफ सियासी घमासान जारी है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश से भी जनजीवन अस्त–व्यस्त है। इसी बीच खबर मिल रही है कि दिल्ली के करोल बाग में एक पुरानी इमारत का कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में कुछ लोगों के फंसे होने की भी खबर है।

Delhi Karol Bagh House Collapse: करोल बाग में 3 मंजिला पुरानी इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे

Delhi karol bagh house collapse

कहां हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के करोल बाग के बापा नगर में एक तीन मंजिला पुरानी इमारत थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस पुराने मकान का कुछ हिस्सा अचानक ही भरभराकर गिर गया जिससे कई लोग इस इमारत के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई और इमारत के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मलबे में से 15 लोगों को बचा लिया गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

काफी पुराना था मकान

स्थानीय लोगों के अनुसार जो मकान गिरा, उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। बारिश की वजह से मकान और भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया था। कुल कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी सही जानकारी नही मिल पाई है।

Delhi karol bagh house collapse

स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ मिलकर बचाव अभियान में लगी है। जल्द ही और भी फंसे हुए लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया जायेगा।

आप नेता आतिशी ने दिया मदद का भरोसा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही और आप नेता आतिशी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा भारी बारिश के कारण किसी भी इमारत के गिरने की आशंका होने पर दिल्लीवासियों को तुरंत प्रशासन और नगर निगम को सूचित करने को कहा है।


इमेज क्रेडिट: Twitter 

लेटेस्ट पोस्ट: लेबनान में हजारों पेजर्स में हुआ धमाका, हजारों लोग घायल

इसे भी पढ़ें: आतिशी मार्लेना बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री