TheRapidKhabar

Bihar Araria Encounter News- बिहार के अररिया में लूटकांड के आरोपी चुनमुन का एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कई लूट में था शामिल

Bihar araria encounter news

Bihar Araria Encounter News- बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ और बदमाशों के बीच गोलीबारी की खबर मिल रही है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ ने लूटपाट के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है।

शनिवार 22 मार्च की भोर में हुए इस एनकाउंटर में एसटीएफ के 5 जवानों के भी घायल होने की खबर है।

Bihar Araria Encounter News- बिहार के अररिया में लूटकांड के आरोपी चुनमुन का एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

Bihar araria encounter news
एनकाउंटर की जगह

कौन था आरोपी

विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने जिसका एनकाउंटर किया है, (Bihar Araria Encounter) वह बिहार में कई लूट की घटनाओं में शामिल था।

आरोपी चुनमुन झा ने तनिष्क शोरूम के अलावा लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया जिसके बाद से वह पुलिस और एसटीएफ के निशाने पर आ गया।

घेर लिया था एसटीएफ ने

खुफिया जानकारी से मिली जानकारी पर एसटीएफ और बिहार पुलिस ने आरोपी चुनमुन और उसके कई साथियों को बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में घेर लिया था।

पुलिस से घिरने पर आरोपी चुनमुन के साथ उसके साथियों ने पुलिस और एसटीएफ पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में एसटीएफ ने फायरिंग करते हुए अपराधी चुनमुन को कई गोलियां मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में हुई मौत

पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में आरोपी चुनमुन को तीन गोलियां लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। (Bihar Araria Encounter) घायल अवस्था में ही उसे पुलिस सदर हॉस्पिटल ले आई।

जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी के साथी गोलीबारी का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

एसटीएफ जवान भी हुए घायल


बिहार के अररिया में एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में 5 जवानों के भी घायल होने की खबर है।

इनमें एसटीएफ के ही मुश्ताक, नागेश, शहाबुद्दीन अंसारी, दीपक कुमार के साथ नरपतगंज थाने के इंचार्ज कुमार विकास शामिल हैं। इन सभी को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

कई लूटपाट में था शामिल चुनमुन

बिहार पुलिस और एसटीएफ के अनुसार आरोपी चुनमुन अपने कई साथियों के साथ बड़े बड़े शोरूम में घुसकर बंदूक की नोक पर लूटपाट करता था। घटना को अंजाम देने के बाद वह और उसके साथी गायब हो जाते थे।


कुछ दिनों पहले ही आरोपी चुनमुन ने बिहार के ही आर जिले में तनिष्क के शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही वह पुलिस के निशाने पर आ गया था।

फिलहाल एसटीएफ और बिहार पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश तेजी से कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही वे अपराधी भी पकड़ में आ जायेंगे।


इमेज सोर्स: Twitter

रेनॉल्ट कारों की कीमतों में वृद्धि, अप्रैल 2025 से बढ़ेंगी कीमतें