TheRapidKhabar

Best Outdoor Activities for Winter: सर्दियों में शरीर को फिट रखने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन आउटडोर एक्टिविटीज

Best outdoor activities in winter

Best Outdoor Activities for Winter: सर्दियों की ठंड में जहां कुछ लोग खुद को घरों में बंद रखते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो ठंड के मौसम में देश के अलग अलग कोनों में घूमने का मजा लेते हैं और सर्दियों में कई एक्टिविटी में भी भाग लेते हैं।

अगर आपको भी सर्दियों में घूमना पसंद है तो आपको बर्फीले क्षेत्रों के साथ साथ ठंड के मौसम में बेहद पॉपुलर इन ऐक्टिविटीज़ को एंजॉय कर सकते हैं। ये एक्टिविटीज आपके ब्रेन और शरीर को फिट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस पोस्ट में हम ऐसी ही कुछ प्रमुख आउटडोर एक्टिविटी के बारे में बता रहे हैं जिससे हमारा दिमाग और शरीर फिट रहेगा।

Best Outdoor Activities for Winter: सर्दियों के लिए पॉपुलर कुछ बेहतरीन आउटडोर एक्टिविटीज

Best outdoor activities in winter

आइस हॉकी

आइस हॉकी की लोकप्रियता पिछले कुछ समय से लोगों के बीच बढ़ रही है। भारत के बर्फीले क्षेत्रों में कई आइस हॉकी टर्फ बनाए गए हैं। हालांकि इनमें अभी सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ियों को ही एंट्री मिलती है। लेकिन अब टूरिस्ट के लिए भी अलग से आइस हॉकी टर्फ बनाए जा रहे हैं।

Best outdoor activities in winter

शिमला, लद्दाख, कश्मीर जैसी बर्फीली जगहों पर आप आइस हॉकी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी इस खेल का मजा लेने के लिए इनडोर आइस हॉकी रिंक को बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल असली जैसा ही होता है।

आइस स्लेडिंग

पहाड़ों में जमी बर्फ में इस खेल को लोग काफी एंजॉय करते हैं। इसे डॉग स्लेजिंग के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ में खेलने वाले इस स्पोर्ट में लकड़ी की स्लेज पर बैठकर बर्फ में ऊंचाई से नीचे की ओर फिसलते हैं।

Best outdoor activities in winter

बर्फीली पहाड़ी में मोड़, घुमावदार रास्तों के कारण इस खेल को लोग बहुत एन्जॉय करते हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के बर्फीले स्थानों के अलावा इस खेल का मजा आप रोहतांग, औली, गुलमर्ग जैसे बर्फीले स्थानों पर उठा सकते हैं।

ट्रैकिंग

पहाड़ों पर चढ़ाई करना सबसे अच्छी एक्टिविटी में से एक है। इसमें भी अगर आप सर्दियों के मौसम में बर्फीली पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ अच्छी होती है। इसका कारण पहाड़ों की स्वच्छ जलवायु होती है। सर्दियों के मौसम में ट्रैकिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं होता।

बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ाई करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ट्रैकिंग के दौरान जब आप प्राकृतिक सुंदरता को देखते हैं तो वह नजारा काफी खूबसूरत होता है। इस प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव आप शहरों में कभी नहीं कर सकते। ट्रैकिंग करने से आपके पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।

Best outdoor activities in winter

भारत में ट्रैकिंग करने के लिए कई बेहतरीन ट्रैक बनाए गए हैं। इनमें कंचनजंगा ट्रैक, नंदा देवी ट्रैक, केदारकांथा ट्रैक, हमता पास, एवरेस्ट बेस कैंप, कुआरी पास ट्रैक, गोमुख तपोवन ट्रैक, चोपटा चंद्रशिला ट्रैक बेहद पॉपुलर हैं।

स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग

विदेशों में बेहद पॉपुलर स्नोबोर्डिंग अब भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है। इसका मजा बर्फीली पहाड़ियों में ही उठाया जाता है। इस पॉपुलर एक्टिविटी में विशेष जूतों से अटैच एक फाइबरग्लास बोर्ड के ऊपर खड़े होकर ऊंची पहाड़ी से जंप किया जाता है।

Best outdoor activities in winter

स्नोबोर्डिंग करते हुए लोग कई तरह की एक्टिविटी भी करते हैं। बर्फ के बड़े बड़े पहाड़ों में इस तरह के खेल का मजा लिया जा सकता है। स्नोबोर्डिंग के लिए औली, मनाली और गुलमर्ग जैसी जगहें बेहद पॉपुलर हैं।

BPSC की परीक्षा में बदलाव को लेकर पटना में प्रदर्शन, खान सर को किया गया गिरफ्तार

आइस स्केटिंग

विंटर खेलों में सबसे पॉपुलर आइस स्केटिंग बेहद रोमांचक खेल है। इसका आयोजन आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। शिमला, कुफरी, मनाली, औली आदि जगहों पर आइस स्केटिंग क्लबों द्वारा सर्दियों में स्केटिंग कार्निवल का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों लोग शामिल होते हैं।

Best outdoor activities in winter

कैंपिंग करना

सर्दियों में पहाड़ों पर कैंपिंग करने का एक अलग ही रोमांच है। इसमें एक ग्रुप में कई लोगों के साथ बर्फ के मैदानों में रात में रुकना, आग जलाकर कई तरह की रोमांचक एक्टिविटी करना शामिल है।

सर्दियों में कैंपिंग करने का अनुभव बहुत ही रोमांचकारी होता है। रात में चारों ओर से बर्फ के पहाड़ों से घिरे वातावरण में एक अलग ही सुकून मिलता है।

Best outdoor activities in winter

बंजी जंपिंग

अगर आपको ऊंचाईं से डर नहीं लगता है तो आपको बंजी जंपिंग का एक्सपीरियंस जरूर लेना चाहिए। इसमें बहुत ही ऊंचाई से रस्सी के सहारे नीचे कूदा जाता है। इतनी ऊंचाई से कूदने का अनुभव बहुत ही रोमांचकारी होता है।

Best outdoor activities in winter

इसके अलावा आप स्नोमैन बना सकते हैं, रिवर राफ्टिंग के अलावा अलग अलग जगहों पर घूम सकते हैं, पिकनिक पर जा सकते हैं। सर्दियों में लगने वाले कई तरह के विंटर फेस्टिवल में जा सकते हैं।


इमेज क्रेडिट: Freepik 

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई डबल डेकर बस, हुआ भीषण सड़क हादसा