TheRapidKhabar

Atishi Marlena New CM Of Delhi:आतिशी मार्लेना बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा।

Untitled design 5

Atishi Marlena New CM Of Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है की आतिशी मार्लेना को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

Atishi marlena new cm of delhi

आपको बता दे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अगले 2 दिन में वह इस्तीफा देंगे और इसी के साथ दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान भी किया जाएगा। अब आम आदमी पार्टी के विधायक दलों की बैठक ने आतिशी मर्लेना को दिल्ली के नए सीएम के रूप में चुन लिया है।

Atishi Marlena New CM Of Delhi: जाने कौन है आतिशी मर्लेना, जो संभालेंगी दिल्ली सीएम का कमान?

आपको बता दे साल 2020 में आतिशी मार्लेना पहली बार कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थी। आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंग डेल से शुरू की थी और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से साल 2001 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

उसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद आतिशी ने भारत लौटने का फैसला लिया और भारत आने के बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में कुछ समय तक काम किया।

Read More: मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन पूरे, जानें किन परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

जानिए आम आदमी पार्टी से कब जुड़ी आतिशी मार्लेना?

Atishi marlena new cm of delhi

आतिशी आम आदमी पार्टी के 7 साल 2014 के दौरान जुड़ी, और जुलाई 2014 से 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर भी काम किया। आपको बता दे साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, उनमें पूर्वी दिल्ली से आतिशी मर्लेना भी शामिल थी।

उसके बाद से साल 2020 में आतिशी मार्लेना ने कालकाजी से चुनाव लड़कर विधायक बनी और शराब घोटाला के मामले में मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना ने शिक्षा मंत्री का पद भी संभाला।

इमेज सोर्स: Twitter 

लेटेस्ट पोस्ट:जानिए 5 ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाके, आपको चश्में से दिलाएगा छुटकारा  

इसे भी पढ़ें:  हीरा मंडी की बिब्बो जान ने किया एक्टर सिद्धार्थ संग सीक्रेट शादी