TheRapidKhabar

9 Agreements Signed Between India and Russia: पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

9 agreements signed between india and russia

9 Agreements Signed Between India and Russia: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन दिनों रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं खुद राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए भी इन्वाइट किया। इससे भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच की गहरी दोस्ती का भी पता चलता है।

वहीं रूस में अपने दूसरे दिन के दौरे में दोनों देशों के राजनेताओं ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक से भी सम्मानित किया।

9 agreements signed between india and russia

9 Agreements Signed Between India and Russia: पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली दो दिवसीय रूस यात्रा पर दोनों देशों के बीच व्यापार, जलवायु सहित कुल नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। भारत और रूस ने आपसी व्यापार को वर्ष 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बताते चलें कि भारत और रूस के बीच यह द्विपक्षीय वार्ता पिछले 25 सालों से चली आ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन की इस मीटिंग को पूरा विश्व बहुत ही महत्वपूर्ण मान रहा है। सभी को यह उम्मीद है कि सिर्फ भारत ही रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का कोई समाधान निकाल सकता है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

मोदी को पुतिन ने किया सम्मानित

रूस की दूसरे दिन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा रूस के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट नागरिक और सैन्य योग्यता के लिए यह सम्मान दिया जाता है।


इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस हमेशा से एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं और यह सम्मान पाकर मै गर्व से अभिभूत हूँ। इस समारोह के बाद भारत और रूस के बीच शिखर वार्ता शुरू हो गयी। इस वार्ता में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।

किन किन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

9 Agreements Signed Between India and Russia: भारत और रूस ने कृषि उत्पादों, खाद्य और उर्वरक, व्यापार में वृद्धि, परमाणु ऊर्जा के अलावा देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और डिजिटल निवेश जैसे समझौतों पर हस्ताक्षर करके संबंधो को मजबूत करने का काम किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने नए समुद्री मार्ग की शुरुआत करने पर भी सहमति जताई।

कच्चे तेल और रूपये में भुगतान पर सहमति

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि भारत और रूस कई दशकों से एक दूसरे के परस्पर सहयोगी रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे। समझौते के मुताबिक भारत पहले की तरह ही कच्चे तेल को रूस से खरीदना जारी रखेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार का भुगतान डॉलर की बजाय रूपए और रूबल में किया जाएगा।

दोनों देश साथ मिलकर कृषि उत्पादों, स्वच्छता, परमाणु ऊर्जा, तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल्स सहित प्रमुख ऊर्जा क्षेत्रों में भी एक दूसरे को बढ़ावा देंगे। (9 Agreements Signed Between India and Russia)

युद्ध की बजाय बातचीत करने को कहा

अपने दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बातचीत से सुलझाने की पहल करते हुए कहा कि युद्ध से किसी का भी भला होने वाला नहीं है। इससे आने वाली पीढ़ी को बहुत नुकसान होगा। आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सिर्फ बातचीत से ही ऐसे मसलों को हल किया जा सकता है और यही बेहतर विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या समानताएं हैं और पुतिन और मोदी में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)


रूस राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फिर रूस आने का निमंत्रण दे दिया है। इससे साफ़ है कि भारत और रूस के आपसी संबंध मजबूत हुए हैं।


Image Source : Twitter

लेटेस्ट पोस्ट: त्रिपुरा में छात्रों पर HIV का कहर 828 छात्र HIV पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें:  गोवा में घूमने के लिए 10 सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स