TheRapidKhabar

5 Signs Of Negative Energies Around You: पांच संकेत कैसे पहचाने नकारात्मक शक्तियों ने आपको घेरा हुआ है?

5 signs of negative energies

5 Signs Of Negative Energies Around You: आज हम बात करेंगे कि कैसे हमें पता चले कि हमारे आसपास जो ऊर्जा है वो सकारात्मक ऊर्जा है या नकारात्मक ऊर्जा। कुछ लोगों को अजीब अजीब और डरावनी अनुभव होते हैं।

ऐसा लगता है कि कोई नकारात्मक ऊर्जा उन लोगों को क्षति पहुंचा रही है, काम में बाधा पहुंचा रही है। वहीं कुछ लोगों को अपने आसपास की  ऊर्जा से इतना भीषण नुकसान उठाना पड़ता है कि वो लोग घबराकर उस कार्य को करना ही छोड़ देते हैं।

उस पूजा पाठ को उस साधना को करना ही छोड़ देते हैं। उस ऊर्जा से उनके अंदर दिलों में डर और दहशत बैठ जाता है। ऐसे में लोग यह पूछते है कि वो ऐसा क्या करें कि उन्हें पता चल पाए कि उनके चारों ओर की जो ऊर्जाएं है, वो कौन सी शक्ति है?

क्या वो शक्ति सच में नकारात्मक है, या फिर जानकारी का अभाव। जीवन में प्रेम और सत्य की कमी की वजह से ऊर्जा नकारात्मक ना होने के बाद भी नकारात्मक दिखती है।

आज हम ऐसी ही पांच बातें जानेंगे जो आपको समझना बेहद जरूरी है और इनको जानने के बाद आप अपने चारों ओर फैली हुई ऊर्जाओं को और भी अधिक करीब से जान पाएंगे। उनसे परिचित हो पाएंगे और समझ पाएंगे कि वो ऊर्जाएं आपके लिए जीवन है या आपके जीवन के लिए संकट है।

5 Signs Of Negative Energies Around You:कैसे पहचाने नकारात्मक शक्तियों ने आपको घेरा हुआ है?

पूजा के दौरान नकारात्मक विचार

5 signs of negative energies

जब कभी आप अपनी पूजा में बैठते हैं, साधना में बैठते हैं तो आपके मन में गलत विचार आते हैं। नकारात्मक और अपवित्र विचार आते हैं तो ये एक बहुत बड़ा संकेत है कि आपको नकारात्मक ऊर्जा ने घेरा हुआ है।

पूजा-पाठ, जप और अनुष्ठान ये चीजें एक व्यक्ति के जीवन को रूपांतरित करने वाली होती है और बड़ी से बड़ी समस्या का निदान भी इनमें छुपा हुआ होता है, अगर श्रद्धा और विश्वास से पूजा की जाए तो।

लेकिन ऐसा कई बार नहीं हो पाता, बहुत सारे ऐसे लोग है जिनसे पूजा नहीं हो पाती है। वह जब कभी भी पूजा में बैठते हैं तो उन्हें ऐसा अनुभव होता है कि कोई शक्ति उन्हें वहां से हटाने पर मजबूर कर रही है और उनके मन में नकारात्मक विचार उड़ेल रही हैं।

किसी को लगता है कि उनके दम घुट रहा है। पूजा के दौरान अजीब अजीब से ख्याल मन में आने लगते हैं और पूजा में ध्यान बिल्कुल नहीं लग पाता है।

अगर ऐसा होता है आपके साथ, तो ये बिल्कुल स्पष्ट संकेत है किसी एक ऐसी नकारात्मक ऊर्जा का आपके जीवन में उपस्थिती का जो आपको आपके ईश्वर से दूर ले जाना चाहते हैं।

अधिक क्रोध आना

5 signs of negative energies

अगर आपको क्रोध अधिक आता है बिना किसी कारण के और आपको खुद पता भी होता है कि अनावश्यक क्रोध आप कर रहे हैं लेकिन आप खुद को संभाल नहीं पाते तो ये बहुत बड़ा संकेत है कि नकारात्मक ऊर्जा ने आपको घेरा हुआ है।

अनजाना भय, घबराहट

अगर आपको अनजाना सा भय लगता है बिना किसी कारण के घबराहट होने लगती है। और ऐसा लगने लगता है कि कोई आपको कुछ कह देगा और इसके बाद लोगों से आपको भय लगने लगे। इस भय की वजह से आप लोगों से खुलकर बात ना कर पाए, सबसे आप कटे कटे रहे।

अगर हमेशा आपको ये विचार आते हैं कि अभी कोई कुछ बुरा बोल देगा या कुछ बुरा घटित हो जाएगा तो ऐसी स्थिति ये दिखाती है कि नकारात्मक ऊर्जा ने आपको घेरा हुआ है भय और दहशत की ये नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में बहुत बुरा असर डालती है।

ये आपकी प्राण शक्ति को कमजोर कर देती है और दुखद घटनाएं परिणामस्वरुप होने लगती हैं। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जाएं आप पर हावी होने लगती हैं। अगर आप लोगों को बिना कारण घबराहट या डर लगने लगे तो ये भी नकारात्मक ऊर्जा का एक बहुत बड़ा संकेत होता है।

सपने में डरावनी चीजों का दिखना

5 signs of negative energies

अगर आपको स्वप्न में डरावनी चीजें दिखती है, सोते समय डरावना एहसास होना, नींद में बड़बड़ाना, चिल्लाना, हाथ पैर मारना। ये सब चीजे इस बात का संकेत है कि आप चारों तरफ से नेगेटिव एनर्जी से घिरे हुए हैं।

नींद में आपको ऐसा लगे कि आपको कोई घूरे जा रहा है या फिर आप पर कोई हावी हो रहा है। किसी भी प्रकार से हावी हो सकता है। हर इंसान का इस चीज को लेकर अपना व्यक्तिगत अनुभव होता है।

इन अनुभवो के बाद अगर आप ईश्वर की पूजा कर रहे हैं और रुके नहीं हैं, तो इस तरह के सपने कम होने लगेंगे और धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। और अगर आपके ऐसे डरावने सपने ईश्वर के पूजा पाठ से खत्म होने लगे तो आपको समझना चाहिए कि इन सपनों का श्रोत नकारात्मक ऊर्जा है।

पूजा पाठ के बाद भी बुरे सपनों का वेग न रुकना

5 signs of negative energies

अगर आपका पूजा पाठ करने के बाद भी बुरे सपने नहीं रुकते हैं तो ये आपको समझना है कि ये वो पल होता है जब आपको अपने ईश्वर पर अपने इष्ट पर विश्वास करना है।

इसकी परीक्षा होती है कि क्या साधना से मिलने वाला फल ही आपका ईश्वर पर विश्वास निर्धारित करता है। अगर सफलता नहीं मिलेगी पूजा में तो आपका विश्वास डगमगा जाएगा इन चीजों की परीक्षा होती है।

आप जैसे जैसे साधना में आगे जाते जाएंगे, ये परीक्षाएं बढ़ती जाएगी। इस चीज को भी आपको ध्यान में रखना है। लेकिन एक अद्भुत घटना भी आपके संग घटित होगी।

जिस वक्त साधना से मिलने वाला फल महत्व नहीं रखेगा आपके लिए, बल्कि साधना से मिलने वाला आनंद आपके लिए ज्यादा मायने रखेगा उस वक्त अगर बुरे सपने भी आपको नजर आते हैं तो नींद में भी आप प्रेम से उनका स्वागत करेंगे।

उनसे भयभीत नहीं होंगे क्योंकि आपका अपने इष्ट पर, अपने ईश्वर पर विश्वास है जो उस नकारात्मक शक्ति की शक्ति से बहुत बड़ा होता है। इस श्रद्धा और प्रेम को देखकर नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है क्योंकि तब आपको ये सत्य पता चल जाएगा कि आप आप नहीं है आप ईश्वर का ही अंश है और ईश्वर को दुनिया की कोई भी नकारात्मक शक्ति क्षति नहीं पहुंचा सकती।

Image: Freepik

अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी, ट्रंप से मुलाकात में कई समझौते पर हुई बातचीत!