TheRapidKhabar

Sharad Purnima 2024 Date And Muhurat: शरद पूर्णिमा कब है? जाने शरद पूर्णिमा का पूजा मुहूर्त और विधि।

Sharad purnima 2024 date and muhurat

Sharad Purnima 2024 Date And Muhurat: शास्त्रों में सभी पूर्णिमा तिथियां खास मानी गई है लेकिन अश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है इसे शरद पूर्णिमा, राज पूर्णिमा, या कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों की माने तो शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूरीपूर्ण होता है।

Sharad purnima 2024 date and muhurat

कहते हैं कि इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कर चावल की खीर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है। आईए जानते हैं साल 2024 में शरद पूर्णिमा कब है, लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है

Sharad Purnima 2024 Date And Muhurat: शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024

Sharad purnima 2024 date and muhurat

  • साल 2024 में शरद पूर्णिमा का व्रत- 16 अक्टूबर बुधवार को रखा जाएगा।
  • पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी- 16 अक्टूबर रात्रि 8:40 मिनट पर।
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी- 17 अक्टूबर सायं काल 4:55 मिनट पर।
  • चंद्रोदय का समय-होगा 16 अक्टूबर शाम 5:08 मिनट पर।
  • स्नान दान मुहूर्त- प्रातः काल 4:30 मिनट से प्रातः काल 5:33 मिनट तक।
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 16 अक्टूबर रात्रि 11:42 मिनट से 17 अक्टूबर प्रातः काल 12:32 मिनट तक।

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पूजा विधि।

Sharad purnima 2024 date and muhurat

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी का भ्रमण करती है इसलिए इस दिन रात में मां लक्ष्मी की पूजा करने वालों पर धन की वर्षा होती है।

पूर्णिमा के दिन प्रात काल स्नान के बाद पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर स्थापित करें। और तिलक लगाए प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं।

अब सभी पूजन सामग्री जैसे होली मॉली अक्षत फल फूल तुलसी दल अर्पित करें। इसके बाद चावल की खीर का भोग लगाए। पूजा में लक्ष्मी जी और विष्णु मंत्र का जाप कर सत्यनारायण व्रत कथा सुन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करें।

लेटेस्ट पोस्ट: मैसूर–दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी में टक्कर

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ में भूलकर भी ना करें ये काम वरना व्रत हो जाएगा खंडित

Image: Unsplash