TheRapidKhabar

IMD Issues Cyclone ‘Dana’ Alert for Odisha: मौसम विभाग ने जारी किया चक्रवात ‘डाना’ की चेतावनी, उड़ीसा और बंगाल हाई अलर्ट पर।

Imd issues cyclone 'dana' alert for odisha

IMD Issues Cyclone ‘Dana’ Alert for Odisha: बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक तूफान चक्रवात ‘डाना’ आने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस चक्रवर्ती तूफान के चपेट में आ सकते हैं इस दौरान वहां तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Imd issues cyclone 'dana' alert for odisha

आपको बता दे मानसून के विदा होते ही उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगेगी जबकि देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है। लेकिन इस मौसमी बदलाव के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों में इजाफा होने का भी खतरा है।

IMD Issues Cyclone ‘Dana’ Alert for Odisha: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी।

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को घोषणा की कि बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक एक शक्तिशाली चक्रवात ‘डाना’ आने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तीव्र हवाओं और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल में कल से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे में प्रशासन द्वारा मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा लोगों को अरब सागर में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

चक्रवात ‘डाना’ की तैयारी

Imd issues cyclone 'dana' alert for odisha

  • आपातकालीन सेवाएं: राज्य सरकारें और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से सतर्क हैं और आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया है।

  • शेल्टर होम्स: तटीय क्षेत्रों में शेल्टर होम्स खोले गए हैं जहां लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

  • स्वास्थ्य सेवाएं: स्वास्थ्य सेवाओं को भी तैयार रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।

  • समुदाय में जागरूकता: लोगों को चक्रवात के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित रहने के उपाय बताए जा रहे हैं।

  • स्थानीय एनजीओ और स्वयंसेवक: स्थानीय एनजीओ और स्वयंसेवक प्रभावित क्षेत्रों में सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए 

जुट रहे हैं।

Image: Twitter

लेटेस्ट पोस्ट:  कब रखा जाएगा कार्तिक माह की रमा एकादशी का व्रत

यह भी पढ़ें:  एकता कपूर पर पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस