TheRapidKhabar

Uttarakhand Haldwani Violence: उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा उपद्रवियों के खिलाफ CM धामी के सख्त एक्शन!

उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा में जख्मी हुए लोग 4

Uttarakhand haldwani violence:

Uttarakhand Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गए। पुलिस प्रशासन की टीम पर मुस्लिम समुदाय के करीब 10 हज़ार लोगों ने पथराव ,आगज़नी अतिक्रमण कर दिया था, वही खबरों की माने तो थाने को पेट्रोल बम से जला दिया गया। इस बवाल में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।वहीं हजार से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें अधिकारी पुलिस प्रशासन भी शामिल थी।

Uttarakhand Haldwani Violence: उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा उपद्रवियों के खिलाफ CM धामी के सख्त एक्शन!

इस बवाल के देर रात बाद ही पूरा क्षेत्र धावनी में तब्दील शुरू कर दिया गया था तो वही इस हिंसा को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों के खिलाफ सख़्ती से एक्शन लेने को निर्देश दिया। वहीं पांच उपद्रवी गिरफ्तार भी हुए।

Uttarakhand Haldwani Violence: शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी।

गुरुवार उपद्रव के बाद माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ था तभी शुक्रवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनभूलपूरा के उपद्रावियों को चिन्हित कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही होगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

हल्द्वानी के डीएम का हिंसा पर चौंकाने वाला खुलासा।

Uttarakhand haldwani violence

बता दे डीएम वंदना ने बताया की उपद्रवियों ने षड्यंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया है यह पूरी घटना कानून व्यवस्था पर हमला है। अपने ही देश में अतिक्रमण हटाने के लिए युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह सोचनीय है। उन्होंने बताया कि मामले में 10-15 उपद्रवियों की अधिक सक्रिय भूमिका सामने आ रही है जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हज़ार अज्ञात लोगों पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। पांच उपद्रावियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बनभूलपूरा में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रहा है। इंटरनेट सेवा नगर के सभी स्कूल बाजार, सरकारी और निजी संस्थान बंद रहे।

डीएम ने बताया कि 30 जनवरी को जब क्षेत्र के घर व छतों पर ड्रोन से चेकिंग कराई गई थी तो पत्थर व ईट आदि नहीं थे। इसके बाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए तो उपद्रावियों ने साजिश के तहत छतों पर पत्थर एकत्र कर लिया। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन और निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो हमला कर दिया। इस उपद्रव में अभी तक छह युवकों की मौत हुई है। 5 मृतक की पहचान फ़ाईम , कुरैशी, जाहिद मो. अनस , शब्बाद व प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वही पुलिस ने सीसीटीवी की डिवीआर क़ब्ज़े में ले ली हैं वही उन्होंने कहा उपद्रावियों को चिह्नित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हल्द्वानी हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर ,वाराणसी और बरेली में अलर्ट जारी।

Uttarakhand haldwani violence:

बता दे हल्द्वानी हिंसा के एक दिन बाद यूपी बरेली शहर में जोरदार हंगामा हुआ। कानपुर से लेकर वाराणसी तक पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तो वहीं शुक्रवार को बरेली शहर में भी बवाल हो गया। प्रतिबंध और अलर्ट के बीच इतिहाद- ए -मिल्लत काउंसिल आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर।रजा खां के आह्ववान पर गिरफ्तारी देने पहुंचे इस्लामिया मैदान से लौटे वक्त अराजक हो गई। वही श्यामगंज में कई दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान तहस-नहस कर दिया

दुकानों में आगज़नी की भी कोशिश की गई सैकड़ो उपद्रवी श्यामगंज और पुराने शहर की सड़कों पर उतर आए।

इसे भी देखें : https://therapidkhabar.com/haldwani-news-live-updates/

बेहतर स्वास्थय के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: http://www.thedailyhealthlines.com

 

Haldwani News Live Updates: उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा में जख्मी हुए लोग

Haldwani news live updates

Haldwani news live updates

Haldwani News Live Updates: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को नगर निगम ने अवैध रूप से निर्मित मदरसा और मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा का आतंक मच गया जिसके पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने की आदेश दे दिए गए। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा में जख्मी हुए लोग: वहीं घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम भी शामिल है। आपको बता दे घायल लोगों में से अधिकांश पुलिसकर्मी और नगर पालिका कर्मचारी शामिल है जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। वहीं घटना में 300 से अधिक घायल हुए जो एक स्थानीय मदरसा की विध्वंश कार्यवाही में शामिल थे।

हिंसा बढ़ने पर हल्द्वानी की सभी दुकानें बंद कर दी गई थी। कर्फ्यू लगने के बाद शहर और आस-पास के स्कूल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिए गए थे। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता को देखते हुए राजधानी देहरादून उच्च उत्तरीय बैठक बुलाकर हालात के समीक्षा की तथा सख़्ती से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Haldwani News Live Updates: जाने क्या है विवाद ?

Haldwani news live updates

Image Credit: Livemint

आरोप है कि रेलवे के करीब 78 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया इसी इलाके में 29 एकड़ जमीन पर गफूर बस्ती है। यहां 4000 से ज्यादा परिवार रहते हैं। अतिक्रमण कर यहां 10 मस्जिद कुछ मदरसे बनाए गए हैं। प्रशासन की टीम इसी अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची ही थी। तभी प्रशासन की इसी एक्शन को लेकर यहां अचानक हिंसा भड़क गई।

वनभूलपुरा इलाके में गुरुवार को दंगा छिड़ गया जिसके बाद 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं क्षेत्र में तनाव फैलता देख नगर निगम ने दोनों स्थलों को सील कर दिया था।

Haldwani News Live Updates: उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा में जख्मी हुए लोग: जानिए कितने लोग हुए घायल?

Haldwani News Live Updates: उत्तराखंड के हल्द्वानी बनभूलपुरा में गुरुवार को शाम हिंसा भड़क उठी। नैनीताल पुलिस का कहना है कि हल्द्वानी बनभूलपुरा में पहले थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थल पर अतिक्रमण हटाने का काम हो रहा था। तभी वहां पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए वहीं पहुँचे पत्रकार पर भी जमकर हमला हुआ जिसके बाद लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस का कहना है कि एक विशेष समुदाय के पथराव और आगज़नी के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी और आम लोगों के साथ-साथ सरकारी संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ।वही खबरों की माने तो 300 से ज्यादा लोग घायल हुए और दो की मौत हुई है। वही 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

वही प्रदेश के ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। वहीं उन्होंने कर्फ्यू लगाने का भी आदेश देते हुए कहा ,जो भी इसमें दंगगाई होंगे अतिक्रमण होंगे जिन्होंने आगज़नी की है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

बता दे प्रशासन सख्ती के बाद फिलहाल हल्द्वानी में हालात नियंत्रण में है। सुरक्षा बल मुश्तैद है। बनफूलपुरा में आगजनी पतरावबाजी करने वाले की पहचान और धर पकड़ की कोशिश जारी है।

Haldwani news

Haldwani News Live Updates: अधिकारियों की हुई बैठक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले पर शुक्रवार की सुबह अधिकारियों के साथ बैठक की और मामले को सख़्ती से निपटने का आदेश दिया।


और पढ़े : https://therapidkhabar.com/how-to-detox-your-body-naturally/