TheRapidKhabar

Surya Grahan in October 2024 Timing: सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूर्य ग्रहण का कितना असर होगा?

Surya Grahan in October 2024 Timing: सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में सूर्य ग्रहण का कितना असर होगा?

Surya Grahan 2025 Date And Timing

Surya Grahan in October 2024 Timing: साल 2024 में इस बार ग्रह नक्षत्र के अनुसार अक्टूबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल अक्टूबर की शुरुआत में ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। जानकारी के लिए आपको बता दे 2 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन पितृपक्ष की अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।

Surya grahan in october 2024 timing

जैसा कि आप सबको पता है कि श्राद्ध पक्ष के दिनों में पितृ धरती लोक पर आते हैं और सर्वपितृ अमावस्या के दिन सभी पितृगण अपने लोक को वापस चले जाएंगे। आपको बता दे शास्त्रों में पितरों के लिए अमावस्या की तिथि बहुत ही विशेष मानी गई है इस स्थिति पर पितरों का तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने प्रियजनों को आशीर्वाद देते हैं।

Surya Grahan in October 2024 Timing: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण।

इस बार सर्वपितृ अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भी है साथ ही साथ इस दिन ग्रह नक्षत्र की विशेष स्थिति भी देखने को मिलेगा। आपको बता दे चंद्रग्रहण के ठीक 15 दिनों बाद 2 अक्टूबर 2024 को साल का जो आखिरी सूर्य ग्रहण है वह वलयाकार सूर्यग्रहण (जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है) के रूप में दिखाई देगा। जिसके चलते कुछ जगहों पर ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा साफ देखा जा सकता है।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर रात 9:13 से प्रारंभ होगा जो की देर रात यानी की 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 पर समाप्त होगा। जानकारी के लिए बता दे कि यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात में ही शुरू होगा और 3 अक्टूबर को रात में ही खत्म भी हो जाएगा।

भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?

आपको बता दे यह Surya Grahan दुनिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन रात के समय लगने के कारण हमारे देश भारत में यह ग्रहण बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा। और सूतक काल के मान्य ना होने के चलते भारत में इसका कोई भी नियम मान्य नहीं होगा।

इसलिए आप अपने दैनिक कार्यों और भोजन को अपने समय अनुसार कर सकते हैं। इस ग्रहण का नजारा दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, पेरू, अर्जेंटीना आदि जगहों पर देखा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दे साल 2024 के बाद साल 2025 में Surya Grahan लगेगा जो की 29 मार्च 2025 को लगेगा।

लेटेस्ट पोस्ट: बिहार के साथ नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, लाखों लोग प्रभावित

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर के महीने में लांच होने वाले तीन बेहतरीन स्मार्टफोन्स

इमेज सोर्स: Twitter 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल