TheRapidKhabar

Sunita Williams Return Back to Earth- सुनीता विलियम्स सुरक्षित पृथ्वी पर उतरी, SpaceX कैप्सूल की सफल लैंडिंग

Sunita Williams Return Back to Earth- सुनीता विलियम्स सुरक्षित पृथ्वी पर उतरी, SpaceX कैप्सूल की सफल लैंडिंग

Sunita Williams Return Back to Earth

Sunita Williams Return Back to Earth- अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं।

स्पेस एक्स के स्पेशल स्पेसक्राफ्ट से उन्हें वापस लाया गया। करीब 9 महीने से ज्यादा समय तक स्पेस स्टेशन में रहने के बाद दोनों को SpaceX के एयरक्राफ्ट ने फ्लोरिडा पर सकुशल उतार दिया।

Sunita Williams Return Back to Earth- सुनीता विलियम्स सुरक्षित पृथ्वी पर उतरी

कब उतरा SpaceX का कैप्सूल

Sunita williams return back to earth

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ISS में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स ने नासा के साथ मिलकर स्पेशल मिशन को चलाया। इसमें SpaceX का ड्रैगन कैप्सूल भारतीय समय के अनुसार बुधवार भोर में करीब 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड कर गया।

अन्य क्रू मेंबर भी वापस लौटे धरती पर

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में फंसे सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Return Back to Earth) और बुच विलमोर को बचाने के लिए स्पेसएक्स ने अपने ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव को ISS में भेजा था। सुनीता विलियम्स के साथ वे भी सुरक्षित उतर चुके हैं।

नासा ने किया लाइव टेलीकास्ट

Sunita williams return back to earth

इस मिशन पर पूरी नजर खुद SpaceX के मालिक एलन मस्क रखे हुए थे। वहीं नासा पूरे मिशन का लाइव टेलीकास्ट कर रहा था।

अमेरिका सहित पूरे विश्व में लोग सुनीता विलियम्स के सकुशल वापस लौटने के लिए प्रार्थना भी कर रहे थे। भारत में स्थित उनके पैतृक गांव में भी लोग उनके सकुशल घर वापसी की कामना कर रहे थे।

पीएम मोदी ने लिखी थी चिट्ठी

एक दिन पहले ही भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने उनके सकुशल वापसी की कामना करते हुए उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया था।

पीएम मोदी ने अपने लेटर में लिखा था कि आप भले ही इस समय हजारों मील दूर हैं, परन्तु जल्द ही आप हम सभी के बीच मौजूद होंगी।

एलन मस्क ने टीम को दी बधाई

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के कैप्सूल की लैंडिंग के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी SpaceX की टीम के साथ साथ नासा को बधाई दी। उन्होंने प्रेसिडेंट ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस काम के लिए SpaceX को चुना।

पूरी निगरानी में उतारा गया यात्रियों को

भोर में जब स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड हुआ तो अंतरिक्ष यात्रियों को पूरी तरह से चेक करने के बाद बाहर निकाला गया।

NASA Astronauts Return Back to Earth- चूंकि स्पेसक्राफ्ट का टेंपरेचर पृथ्वी के वातावरण में आने पर बदल जाता है, इसलिए यह चेक करना बेहद जरूरी था कि सब कुछ सुरक्षित हो। इसके लिए नासा और स्पेसएक्स की कई टीम फ्लोरिडा के तट पर मौजूद थीं।

भारत में भी खुशी की लहर

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स के सकुशल धरती पर उतरने की खबर से भारत में भी खुशी का माहौल छा गया। लोग सोशल मीडिया पर इस खुशी को बयां कर रहे हैं। एक्टर आर माधवन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

शुरू हो गई रिकवरी प्रक्रिया

जब भी कोई एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में कुछ समय बीता कर वापस आता है तो वापस आने पर पृथ्वी पर उसे कुछ दिनों या कुछ महीनों तक कड़ी निगरानी में रखा जाता है।

इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत, वजन आदि की अच्छे से देखरेख की जाती है। एक बार पूरी तरह से चेकअप होने के बाद ही उन्हें लोगों से मिलने दिया जाता है। (NASA Astronauts Return Back to Earth)

लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स, बुच विलमोर के साथ अन्य क्रू मेंबर को भी नासा की स्पेशल देखरेख में रखा गया है। कुछ दिनों की देखभाल और जांच के बाद ही उन्हें लोगों से मिलने दिया जाएगा।


इमेज सोर्स: Twitter

एक्टर का नया लुक देखकर हो जायेंगे हैरान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म जाट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल