The Rapid Khabar

Strait Of Hormuz News- अमेरिकी हमले के बाद ईरान बंद करेगा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

Strait Of Hormuz News- अमेरिकी हमले के बाद ईरान बंद करेगा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

Strait Of Hormuz News

Strait of Hormuz News-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अमेरिका भी शामिल हो चुका है। अमेरिका ने एक दिन पहले ही ईरान के कई न्यूक्लियर प्लांट पर बम गिरा कर उन्हें नष्ट करने का दावा भी किया है।

अब ईरान भी पलटवार को तैयार है। ईरानी सरकार ने कच्चे तेल के आयात निर्यात के लिए उपयोग किए जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला किया है। इस रास्ते के बंद होने से विश्व के अनेक देशों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Strait of Hormuz News-ईरान बंद करेगा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज, एशिया में बढ़ेंगी तेल की कीमतें

महत्वपूर्ण है होर्मुज जलडमरूमध्य

Strait of hormuz news

पूरी दुनिया के लगभग 20% तेल का व्यापार होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से होता है। यह फारस की खाड़ी को अरब सागर और ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। इसी रास्ते से कई देशों में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति की जाती है। ईरान और ओमान के बीच स्थित यह जलडमरूमध्य 167 किलोमीटर लंबा और 30 से 60 किलोमीटर चौड़ाई वाला है।

पूरी तरह से बंद होगा होर्मुज जलडमरूमध्य

Strait of hormuz news

अमेरिकी सेना के ईरानी न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद से ही Strait Of Hormuz को बंद करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईरान की संसद में सरकार के इस फैसले को मंजूरी मिल चुकी है।

बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

ईरानी सरकार के फैसले के बाद अगर Strait Of Hormuz पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है तो इसका सीधा असर सऊदी अरब, इराक, कुवैत के साथ साथ एशियाई देशों पर भी पड़ सकता है। हालांकि सभी देशों के पास पर्याप्त मात्रा में तेल का स्टॉक मौजूद है, लेकिन लंबे समय उससे काम नहीं चलाया जा सकता।

खाड़ी देशों को लगेगा झटका

Strait of hormuz news

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का सबसे ज्यादा असर कच्चे तेल के उत्पादन वाले खाड़ी देशों पर पड़ेगा। इनमें सऊदी अरब, इराक, कुवैत जैसे देश प्रमुख हैं। इन देशों का तेल का अधिकतर व्यापार इसी Strait Of Hormuz के रास्ते से ही होता है। ये देश इस रास्ते का इस्तेमाल करके ही एशिया के देशों में तेल की आपूर्ति करते हैं।

भारत और चीन पर भी पड़ेगा असर

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का असर भारत पर भी पड़ सकता है। वर्तमान में भारत लगभग 5 से 6 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात करता है। इसमें से लगभग 2 मिलियन कच्चा तेल सिर्फ Strait Of Hormuz के रास्ते से ही आता है। ऐसे में ईरान द्वारा इस रास्ते को बंद करने से कुछ हद तक तेल का आयात रुक सकता है।


हालांकि भारत के पास अभी फिलहाल तेल का काफी स्टॉक मौजूद है। लेकिन ये बहुत अधिक लंबे समय तक नहीं चल सकता। इसी तरह चीन भी तेल की आपूर्ति के लिए कुछ हद तक होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर है

खतरनाक हो रहा है ईरान–इजरायल युद्ध

पिछले कुछ दिनों के अंदर ईरान और इजरायल एक दूसरे पर मिसाइलों की बारिश कर रहे हैं। इससे युद्ध अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। ईरान द्वारा न्यूक्लियर टेस्ट करने की खबरों के बीच अमेरिका भी इस लड़ाई में शामिल हो गया है।

उसने ईरान के कई न्यूक्लियर प्लांट को नष्ट करने का दावा किया है। जिसके बाद ईरान Strait Of Hormuz को बंद करने जा रहा है। एक तरह से देखा जाय तो दो देशों के बीच का यह युद्ध अब पूरी दुनिया के लिए घातक साबित होने जा रहा है।


दुनिया के कई देश ईरान का खुलकर समर्थन भी कर रहे हैं जबकि कुछ देश अभी भी इस मसले को बातचीत के जरिए हल करने के पक्ष में हैं। इजरायल और ईरान के आसमान में मिसाइलों की बारिश होने के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


इमेज सोर्स: Twitter

तेज धूप और गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए अपनाये जरूरी टिप्स

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To