Skoda Enyaq iV 2024 भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में स्कोडा ऑटो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कोडा ऑटो जो की भारत में स्कोडा नाम से भी विख्यात है एक ऑटोमोबाइल कंपनी है जो साल 1895 में स्थापित की गई थी। और भारतीय मार्केट में इसका साल 2002 में प्रवेश हुआ और भारत में इसने अपनी पहली कार स्कोडा ऑक्टाविया को लॉंच किया था।
Image Credit: http://autocarindia.com
भारतीय मार्केट में जहां बाकी कार कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है वही स्कोडा कंपनी ने भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Enyaq iV की पहली झलक दिखाई।
Skoda Enyaq iV 2024: स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लॉंच डेट और क़ीमत।
Image Credit: http://Cardekho.com
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में डेब्यू कर चुकी , Skoda Enyaq iV भारतीय मार्केट में लांच होने वाली स्कोडा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। स्कोडा अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक SUV को इंडियन मार्केट में इसी साल लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए आज स्कोडा की पहली इलेक्ट्रिक कार के बारे में कुछ चर्चा करते हैं।
Skoda Enyaq iV 2024: डिज़ाइन एंड फ़ीचर्स
आइये देखते है की इस गाड़ी की डिज़ाइन एंड फीचर्स में क्या कुछ ख़ास मिलने वाला है।
Image Credit: http://Cardekho.com
अगर आप इसके फ्रंट एंड को देखें तो हमें इसके फ्रंट में आईकॉनिक क्रिस्टल ग्रिल मिलने वाला है। जो कि बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है, साथ ही साथ हमें इसमें प्रोजेक्टर एलइडी डीआरएल हेडलैंप्स मिलते हैं।इतना ही नहीं सामने से बेहद खूबसूरत नजर आने वाले इस कार में हम देखेंगे कि इसमें स्कोडा की डिजाइन को बरकरार रखी गई है जिससे अलग ना दिखे।
Image Credit: http://Cardekho.com
इसमें हमें लगभग 19 इंच के एलॉयज मिलते हैं। Skoda Enyaq iV को फॉक्सवैगन ग्रुप और MEB born electric प्लेटफार्म के आधार पर इसे तैयार किया गया है।4648 मिली मीटर लंबी और 1877 मिली मीटर चौड़ी को 5 सीटर SUV की कैटेगरी में रखा गया है।
Image Credit: http://Cardekho.com
और अगर इसके बैक एंड की बात करें तो हमें काफी खूबसूरत एलइडी टेललाइट्स मिल जाती हैं।
जो कि हमें 9 आकर्षक कलर्स में देखने को मिलती है।
1. ब्रिलिएंट सिल्वर
2. आर्कटिक सिल्वर
3. मून व्हाइट
4. एनर्जी ब्लू
5. ग्रेफाइट ग्रे
6. ब्लैक मैजिक
7. रेस ब्लू
8. वेलवेट रेड
9. फिनिक्स ऑरेंज
Skoda Enyaq iV 2024: फीचर्स
अगर बात करें Skoda Enyaq iV 2024 के फीचर्स की तो इसमें हमें 13 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, मैसेज फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइविंग सीट, क्लाइमेट कंट्रोल और फूली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं।
Battery: इसमें तीन बैटरी ऑप्शंस देखने को मिलते हैं
1. 52 kWh, Range- 340km
2. 58 kWh, Range- 390km
3. 77kWh, Range- 560 km
Top Speed: 180 kmph
जानिए लॉंच डेट और क़ीमत
इस गाड़ी की लॉन्चिंग 2024 के मध्य में हो सकती है जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए रखी जाएगी।
इसे भी देखें: https://therapidkhabar.com/strong-comeback-of-ford-endeavour-in-2024/
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।