Similarities Between Modi and Putin: भारत और रूस के सम्बन्ध काफी पुराने और मजबूत माने जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह मुसीबत के समय एक दूसरे का साथ देना और हरसंभव मदद के लिए तैयार रहने को दिया जाता है।
पिछले कई दशकों में जब भी भारत को मदद की जरुरत पड़ी तो पश्चिमी देशों से मदद ना मिलने पर सिर्फ रूस ही ऐसा देश रहा है जिसने भारत की पूरी सहायता की। इसके अलावा जब भी देश के विकास की बात हुई तो भी रूस ने तकनीक और सैन्य उपकरणों के द्वारा भारत की मदद की है। वहीं हर बड़े मंच पर रूस के सपोर्ट में भारत हमेशा से साथ खड़ा रहा है।
Similarities Between Modi and Putin: जानें क्या समानताएं हैं और पुतिन और मोदी में
मॉस्को की यात्रा पर मोदी
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती जगजाहिर है। इसी दोस्ती को और भी मजबूत करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिनों की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का शपथ ग्रहण के बाद ये पहला रूस का दौरा है। रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया।
Прибыл в Москву. Мы с нетерпением ждем дальнейшего углубления особого и привилегированного стратегического партнерства между нашими странами, особенно в футуристических областях сотрудничества. Укрепление связей между нашими странами принесет большую пользу нашим народам. pic.twitter.com/InfghTLYLU
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2024
पुतिन द्वारा घर पर आमंत्रित करना
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरे पर खुद राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने फार्महाउस पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान दोनों राजनेताओं में चाय पर हल्की चर्चा हुई।
⚡️ “I came to a friend’s house, this is a very happy occasion. I am very grateful to you for inviting me to your house” – PM Modi makes his first state visit after re-election in ‘completely isolated’ Russia and meets with ‘completely isolated’ President Putin pic.twitter.com/pesgjQeVrn
— 🇷🇺Russia is not Enemy (@RussiaIsntEnemy) July 8, 2024
राष्ट्रपति पुतिन द्वारा खुद घुमाना
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सबसे अच्छे दोस्त के स्वागत में कोई कमी नहीं बरती। इस दौरान राष्ट्रपति खुद गोल्फ कार्ट को चलाते हुए भी दिखे जिसमे उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी और दोनों के ट्रांसलेटर सवार थे। इसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। (Similarities Between Modi and Putin)
President Putin driving PM Modi around his residence in a golf cart.
Next level camaraderie! pic.twitter.com/Px5BAsTi5Y
— The Poll Lady (@ThePollLady) July 8, 2024
;
आखिर क्यों है प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन में इतनी अच्छी दोस्ती
भारत के प्रधानमंत्री मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन में काफी गहरी दोस्ती है। यह दोस्ती एक दिन में गहरी नहीं हुई है। बल्कि इसमें दोनों देशों द्वारा जारी सतत प्रयास और एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने की भी बड़ी भूमिका है। दोनों ही राजनेताओ में कुछ ऐसी ख़ास क्वालिटी है जिससे इनकी दोस्ती दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है। आइये इनकी कुछ विशेषताओं को जानते हैं –
राष्ट्र के विकास की भावना
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों में ही अपने राष्ट्र को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का जूनून है। अपने इसी जूनून की वजह से पूर्व में उन्हें जनता के द्वारा बहुत ही ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ा था। परन्तु दोनों ही राजनेता कभी हार नहीं माने और आगे बढ़ते रहे, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज जनता दोनों ही नेताओं को पसंद करने लगी है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets artists of the Russian Cultural Troupe who performed to welcome PM Modi during his address to the Indian community in Moscow, Russia
(Souce: PMO) pic.twitter.com/qUWMVkVk3K
— ANI (@ANI) July 9, 2024
देश को एक ब्रांड बनाना
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों ही नेताओं ने अपने देश को एक ग्लोबल ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जब सोवियत संघ बिखर गया था और पूरी दुनिया में उसकी छवि ख़राब हो चुकी थी तो ऐसे समय में राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की सत्ता संभाली और रूस की छवि को पुरे विश्व में बदल कर रख दिया। उन्होंने रूस को तकनीक, रक्षा, एजुकेशन सहित कई अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का काम किया।
प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि की बात करें तो वर्ष 2014 के बाद से उन्होंने पुरे विश्व में भारत की कमजोर छवि को मजबूत करने का काम किया। इसका नतीजा यह हुआ कि पहले जो देश भारत को कमतर समझते थे, वो भी अब भारत में आकर निवेश कर रहे हैं। इससे भारत की जीडीपी में भी सुधार हुआ है।
इसके अलावा अमेरिका, चीन जैसे बड़े देश भी भारत में अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। पहले भारत में ही आतंकवादी घटनाएं होती थीं जो अब बहुत कम हो गयी हैं, क्यूकि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को बेहतर सैन्य उपकरणों से लैस करने का निरंतर प्रयास किया है।
लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ना
आपने यह अक्सर नोटिस किया होगा कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन लोगों के बीच जाते हैं तो सबके आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपनी बोलने की अद्भुत कला के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। वे हर मौके का लाभ उठाने में एक्सपर्ट माने जाते हैं।
वहीं राष्ट्रपति पुतिन का किसी के भी आगे ना झुकने वाला व्यक्तित्व उनको रुसी जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। दोनों ही नेता अपनी विचारधारा के कारण लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं।
सेहत के प्रति जागरूक
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों ही स्वास्थ्य के प्रति काफी सतर्क रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दैनिक दिनचर्या में योग, व्यायाम और सूर्य नमस्कार शामिल है वहीं राष्ट्रपति पुतिन को आप जिम में एक्सरसाइज करने के अलावा मॉस्को के शून्य से भी नीचे के तापमान में तैराकी करते हुए देख सकते हैं।
प्रकृति प्रेमी
दोनों ही राजनेताओं को प्रकृति से बहुत लगाव है। जहाँ प्रधानमंत्री मोदी भारत के अलावा हर विदेश दौरे पर प्रकृति का आनंद लेते हुए देखे जाते हैं तो वहीं राष्ट्रपति पुतिन जुडो और घुड़सवारी का भी आनंद लेते हैं।
Russian President Putin shows his horses to Indian PM Modi pic.twitter.com/LoSZIq4qPk
— Sidhant Sibal (@sidhant) July 8, 2024
बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों ही राजनेताओं के अंदर अद्भुत लीडरशिप क्वालिटी है। बचपन से ही चाय बेचने के कारण मोदी लोगों के बीच रहे हैं जिससे उन्हें समाज के विभिन्न वर्ग के बारे में अच्छे से जानकारी है, वहीं पुतिन ने शुरुआत से ही सेना से जुड़े कामों को बखूबी पूरा किया है। इससे उनको शासन करने का और लोगों को अनुशासन में रखने का अच्छा अनुभव है। वर्तमान समय में दोनों ही राजनेताओं में बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी है जो किसी अन्य देश के राजनेता में देखने को नहीं मिलती है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों ही अपने काम को पूरा करने के प्रति दृढ संकल्पित रहते हैं और जिस काम को ठान लेते हैं उसको पूरा ही करते हैं।
Image Source : Twitter
लेटेस्ट पोस्ट: खून में जमी गंदगी को साफ़ करने के कुछ बेहतरीन उपाय
इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में कैसे करें अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।