TheRapidKhabar

Significance Of Chhath Puja Vrat: जानिये क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का पर्व, जाने क्या है छठ पूजा का धार्मिक महत्व।

Significance Of Chhath Puja Vrat: जानिये क्यों मनाया जाता है छठ पूजा का पर्व, जाने क्या है छठ पूजा का धार्मिक महत्व।

Significance Of Chhath Puja Vrat: छठ पूजा पर्व भारत के कई राज्यों में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्यौहार है जो कार्तिक शुक्ल षष्टि के दिन मनाया जाता है। छठ पूजा मुख्य तौर से सूर्य देव की उपासना का पर्व है इस दौरान भक्त 36 घंटों का व्रत रखते हैं।

पुराणों के अनुसार छठ पूजा की शुरुआत रामायण के दौरान हुई थी रावण का वध कर जब प्रभु श्री राम और मां सीता वनवास से अयोध्या लौटे तब उन्होंने इस उपवास का पालन किया था।

Significance of chhath puja vrat

ऐसा भी माना जाता है कि कर्ण जो सूर्य देव के पुत्र हैं वह सूर्य भगवान के परम भक्त थे और पानी में घंटों खड़े रहकर अर्घ्य देते थे। पांडवों के स्वास्थ्य और दीर्घ आयु के लिए द्रौपदी भी सूर्य देव की उपासना करती थी कहते हैं कि उसके इसी श्रद्धा के कारण पांडवों को उनका राज्य पाट फिर से मिला था।

Significance Of Chhath Puja Vrat:छठ पूजा पर्व का धार्मिक महत्व।

Significance of chhath puja vrat

इस पर्व से जुड़ी एक और कथा प्रचलित है राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी निःसंतान थे जिस कारण वह बहुत दुखी थे तब महर्षि कश्यप ने उन्हें पुत्र कामेष्टि यज्ञ करने की सलाह दी जब उन्होंने यह यज्ञ किया तब महर्षि कश्यप ने यज्ञ के प्रसाद के रूप में रानी मालिनी को खीर खाने के लिए दी।  कुछ समय पश्चात ही राजा और रानी को पुत्र की प्राप्ति हुई लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब थी कि वह बच्चा मृत अवस्था में पैदा हुआ था।

राजा जब अपने पुत्र का मृत देह लेकर शमशान गए तब राजा अपने प्राणों की भी आहुति देने जा रहे थे तभी उनके सामने “देवसेना” यानी छठ देवी वहां पर प्रकट हुई जिन्हें “षष्टी” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राजा को बताया कि अगर कोई सच्चे मन से विधिवत उनकी पूजा करे तो उस व्यक्ति के मन की हर इच्छा पूरी होती है।

Significance of chhath puja vrat

देवी ने राजा को अपनी पूजा करने की सलाह दी इस बात को सुनकर राजा ने देवी षष्टि की सच्चे मन से पूजा की और व्रत कर उन्हें प्रसन्न किया। राजा से प्रश्न होकर देवी ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया।

कहते हैं कि राजा ने जिस दिन वह पूजा की थी वह कार्तिक शुक्ल षष्टि का दिन था और उस दिन से आज तक इस पूजा की प्रथा चलती आ रही है।आज भी लोग इस व्रत को संतान प्राप्ति और अपने घर में सुख समृद्धि तथा दीर्घायु के लिए करते हैं।

बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट, 6 महीने बाद कर सकेंगे दर्शन

छठ पूजा पर्व के महत्वपूर्ण दिन और उनका महत्व

छठ पूजा पर्व के चार महत्वपूर्ण दिन होते हैं।

1.नहाए खाए

Significance of chhath puja vrat

नहाए खाए छठ पूजा पर्व का पहला दिन होता है इस दिन सबसे पहले घर की साफ सफाई कर उसे पवित्र किया जाता है इसके बाद महिलाएं स्नान कर अपने आप को पवित्र करती हैं। स्नान करने के बाद वे शुद्ध और सात्विक भोजन करके व्रत की शुरुआत करते हैं।

इस दिन चना दाल लौकी की सब्जी रोटी के साथ खाई जाती है। पकाए हुए खाने को सबसे पहले व्रत करने वाली महिलाएं खाती हैं और उसके बाद घर के बाकी सदस्य खाते हैं।

2.खरना

Significance of chhath puja vrat

छठ पूजा का दूसरा दिन है खरना उस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति पूरे दिन का उपवास रखते हैं जिसमें ना ही वे कुछ कहते हैं और ना ही कुछ पीते हैं।

शाम के समय गुड़ वाले खीर प्रसाद के तौर पर बनाई जाती है, जिसे पूजा करने के बाद व्रत करने वाली महिलाएं खाती हैं। उसी रात छठी मैया के लिए चाशनी, गेहूं का आटा और घी से बना हुआ ठेकुआ प्रसाद के तौर पर बनाते हैं।

3. संध्या अर्घ्य

Significance of chhath puja vrat

ये तीसरा दिन छठ पूजा का मुख्य दिन है इस पूरे दिन व्रत करने वाले पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम में वे नदी या तालाब के किनारे इकट्ठा होकर डूबते सूरज को अर्घ्य देते हैं।

जब व्रती घाट की तरफ अर्घ्य देने के लिए जाती है तब उनके घर का पुरुष एक बांस की टोकरी लेकर आगे चलते हैं जिसके बेहगी कहते हैं। इस बेहंगी में फल, प्रसाद और पूजा कि सामग्री रखी जाती है।

4.उषा अर्घ्य

छठ पूजा पर्व के चौथे दिन उगते सूरज की पूजा की जाती है व्रती और अन्य घर के लोग फिर एक बार नदी के किनारे इकट्ठा होकर छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए उनके गीत गाते हैं।

फिर अंत में व्रती प्रसाद और कच्चे दूध के शरबत का सेवन करके व्रत तोड़ते हैं और इस प्रकार छठ पूजा की समाप्ति होती है।

लाल चौक पर ग्रेनेड हमले में कई घायल, तलाशी जारी

Photo by: Dibakar Roy on Unsplash

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल