TheRapidKhabar

Shardiya Navratri Durga Ashtami Date 2024: शारदीय नवरात्रि अष्टमी, नवमी कब है, जाने कन्या पूजन, व्रत पारण का शुभ मुहूर्त।

Shardiya Navratri Durga Ashtami Date 2024: शारदीय नवरात्रि अष्टमी, नवमी कब है, जाने कन्या पूजन, व्रत पारण का शुभ मुहूर्त।

Mistakes To Avoid During Durga Saptashati 2025

Shardiya Navratri Durga Ashtami Date 2024:इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से आरंभ हुआ हैं । इस साल नवरात्रि में कोई तिथि घटी तो है लेकिन पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि में वृद्धि हुई है। इस कारण अष्टमी नवमी व्रत की तिथि को लेकर लोग बहुत दुविधा में है।

Shardiya navratri durga ashtami date 2024
Durga puja and happy navratri religious festival devotional background vector

नवरात्रि की अष्टमी ,नवमी सबसे खास होती है।इन दोनों ही तिथियों में कन्या पूजन और हवन किए जाते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे साल 2024 में नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी, नवमी कब है।, कन्या पूजन ,मुहूर्त, पारण कब हैं।

Shardiya Navratri Durga Ashtami Date 2024: अष्टमी, नवमी का व्रत कब रखा जाएगा।

Shardiya navratri durga ashtami date 2024

इस बार शारदीय नवरात्रों में दुर्गा अष्टमी और दुर्गा नवमी का व्रत एक ही दिन 11 अक्टूबर शुक्रवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर को अष्टमी शुरू हो तो रही है। लेकिन यह सप्तमी युक्त अष्टमी होगी शास्त्रों में मान्यता है, कि नवरात्रि में जब सप्तमी अष्टमी एक साथ हो तो उस दिन अष्टमी का व्रत नहीं किया जाता है।ऐसी स्थिति में इस बार अष्टमी नवमी का व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा।

दुर्गा अष्टमी , नवमी तिथि ।

अष्टमी तिथि =10 अक्टूबर दोपहर 12:32 मिनट से 11 अक्टूबर दोपहर 12:07 मिनट तक।

नवमी तिथि=11 अक्टूबर दोपहर 12:06 मिनट से 12 अक्टूबर प्रातः 10:58 मिनट तक।

अष्टमी, नवमी कन्या पूजन मुहूर्त।

Shardiya navratri durga ashtami date 2024

ब्रह्म मुहूर्त=प्रातः काल 4:40 मिनट से प्रातः काल 5:29 मिनट।

प्रातः काल 9:14 मिनट से प्रातः काल 10:41मिनट ।

अभिजीत मुहूर्त= प्रातः काल 11:43 मिनट से दोपहर 12:30 मिनट।

विजय मुहूर्त= दोपहर 02:03 मिनट से दोपहर 02:49 मिनट।

गोधूलि मुहूर्त = सांयकाल 5:55 मिनट से सायंकाल 6:19 मिनट तक।

नवरात्रि पारण का समय।

नवरात्रि व्रत का पारण और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन दशमी तिथि में किया जाता है। 2024 में नवरात्रि पारण 12 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 10:58 मिनट के बाद किया जाएगा।

कलश विसर्जन कब करें।

Navratri kalash sthapana muhurat october 2024

माता रानी के नौ दिनों तक श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करने के बाद बारी आती है। कलश विसर्जन और देवी विसर्जन की बहुत से लोगों में ये दुविधा रहती है की कलश विसर्जन कब करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि पूर्ण होने के बाद ही कलश का विसर्जन किया जाता है। यानी कलश और दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन दशमी तिथि को करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग अपनी जगह की मान्यताओं के अनुसार नवमी के दिन ही कलश विसर्जन करते हैं।

लेटेस्ट पोस्ट: जाने बिग बॉस के घर में आने के लिए फाइनल हुए कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट।

इसे भी पढ़ें: 20 या 21 कब हैं करवाचौथ, जाने सही तारीख और पूजा विधि

Image: Twitter

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल