Sharda Sinha Death News: छठ के गीतों से पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त करने वाली लोकप्रिय लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। प्रसिद्ध गायिका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थीं।
Sharda Sinha Death News: मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का एम्स में हुआ निधन
चल रही थीं बीमार
बिहार के साथ साथ पूरे देश में लोकप्रिय महापर्व छठ के गीतों को गाने वाली लोकगायिका शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार थीं। दिल्ली के एम्स के डॉक्टरों के अनुसार वह ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं।
बेटे ने दी जानकारी
मशहूर गायिका की मृत्यु की जानकारी उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि तबियत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लोकगायिका को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया था। पोस्ट में बेटे ने मां की मृत्यु की दुखद खबर दी।
Post By Anshuman Sinha
आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे।
मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं । # pic.twitter.com/dBy9R8K3Mf— Sharda Sinha (@shardasinha) November 5, 2024
पूरे बिहार सहित देश में शोक की लहर
लोकगायिका शारदा सिन्हा अपने छठ और मैथिली के लोकगीतों की वजह से लोगों में प्रसिद्ध थीं। आज पूरे देश में छठ के त्यौहार का पहला दिन नहाय खाय मनाया जा रहा है।
लोकगायिका की मृत्यु की खबर मिलते ही बिहार के लोगों के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। छठ के पावन त्यौहार के बावजूद लोगों के चेहरे पर दुःख दिखाई पड़ रहा है।
पीएम मोदी ने जताया शोक
लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि शारदा जी के द्वारा गाए गए लोकप्रिय गीत सदैव लोगों की यादों में रहेंगे। शारदा जी के निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति…
सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस… pic.twitter.com/sOaLvUOnrW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2024
शारदा सिन्हा को था ब्लड कैंसर
डॉक्टरों के अनुसार शारदा जी को वर्ष 2018 में ही मल्टीपल मायलोमा जैसे घातक कैंसर की जानकारी हुई थी। बेहद घातक किस्म के कैंसर से कई सालों से लड़ते हुए अंत में शारदा जी की मृत्यु हो गई। उन्हें इसी साल अक्टूबर में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
आईसीयू से रिलीज कराया छठ का नया गाना
लोकगायिका शारदा सिन्हा जी ने वेंटिलेटर पर रहते हुए अपने बेटे से आज छठ पर्व के पहले दिन छठ पूजा को समर्पित एक गाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर रिलीज कराया। छठ पर्व और लोकगीत के प्रति यह उनके अनन्य भाव को दर्शाता है।
View this post on Instagram
बिहार कोकिला की मिली थी उपाधि
शारदा जी ने मैथिली और भोजपुरी समेत बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। 90 के दशक में उन्होंने कई लोकगीत गाए। उन लोकगीतों को लोगों द्वारा भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा छठ पर्व पर उन्होंने कई प्रसिद्ध गीत गाए। उनके गीत आज भी छठ पूजा के दौरान सुनाई देते हैं। अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों की वजह से ही इन्हें बिहार कोकिला भी कहा जाता था।
पद्मश्री और पद्म भूषण से हुई है सम्मानित
मैथिली और भोजपुरी में लोकगीतों को गाने से शारदा जी बेहद प्रसिद्ध हुई। इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
बिहार समेत देश के कई राजनेताओं ने जताया शोक
छठ पर्व के पहले दिन ही मिली इस दुखद खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। शारदा सिन्हा जिनकी मृत्यु की खबर मिलते ही बिहार समेत देश के कई बड़े नेताओं और संगीत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
इनमें गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, बिहार के नेता चिराग पासवान, तेजस्वी यादव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
बिहार की शान व प्रसिद्ध लोकगायिका , विशेषतौर पर छठ मईया के गीत से मंत्रमुग्ध करने वाली आदरणीय श्रीमती शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कला के क्षेत्र में ये अपूर्णीय क्षति है , इनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। छठ महापर्व के पावन मौके पर शारदा सिन्हा जी की कमी… pic.twitter.com/xWET2rzOL7
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2024
द रैपिड खबर की टीम की तरफ से शारदा सिन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ओम शांति…
इमेज सोर्स: Twitter & Instagram
घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।