Sharad Purnima 2024 Upay For Wealth: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का खास महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा धरती पर अमृत की वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा के दिन महालक्ष्मी का समुद्र मंथन के दौरान पृथ्वी पर पुनः आगमन हुआ था।
यही वजह है कि इस दिन मां लक्ष्मी के साथ साथ विष्णु जी और चंद्रमा की पूजा का विशेष विधान है। साथ ही इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 2024 में 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है जिसका समापन 17 अक्टूबर को हो रही हैं।
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। वही शरद पूर्णिमा पर कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। आज हम बताएंगे कुछ ऐसे (Sharad Purnima 2024) उपाय के बारे में जिस से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेंगी धन की कभी कमी नही होगी।
Sharad Purnima 2024 Upay For Wealth: शरद पूर्णिमा 2024 पर करें इन नियमों का पालन धन की कभी कमी नही होगी।
आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
1. खीर के रूप में प्राप्त करें अमृत।
माना जाता है कि (Sharad Purnima 2024) शरद पूर्णिमा 2024 के चांदनी रात में अमृत वर्षा होती है। इस दिन रात में चावल की खीर बनाकर महीन कपड़े से ढक कर उसे खुले आसमान के नीचे रख देना चाहिए। दूध चावल और शक्कर तीनों ही मां लक्ष्मी को प्रिय हैं।
अगले दिन सुबह स्नान के बाद खीर को मां लक्ष्मी के प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में बांट देना चाहिए। माना जाता है, कि इस खीर को खाने से स्वास्थ्य रूपी संपदा और आरोग्य रूपी वरदान प्राप्त होता है साथ ही आपके घर में धन की कमी भी दूर होती है।
2. कोजागरा की रात का जागरण।
मां लक्ष्मी के जन्मदिन के रूप में शरद पूर्णिमा का यह त्यौहार मनाया जाता है। इस रात को सोना नहीं होता है और शरद पूर्णिमा को रात्रि जागरण करते हुए मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए।
इस रात को कोजागरा भी कहा जाता है रात में आपको मां लक्ष्मी के ध्यान के साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।
3.तुलसी पूजा।
तुलसी की पूजा का महत्व दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष आयोजन के रूप में देखा जाता है।
शरद पूर्णिमा 2024 की सुबह स्नान करके तुलसी पर दीपक जलाएं और साथ ही सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को सफेद मिष्ठान से भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
4.साफ सफाई का महत्व।
महालक्ष्मी का वास उस घर में माना जाता है जहां के लोग साफ सफाई और स्वच्छता से रहते हैं। दीपावली पर लोग इसी वजह से अपने घर की साफ सफाई करते हैं। शरद पूर्णिमा से ही आपके घर की साफ सफाई करना आरंभ कर देना चाहिए।
ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और आपके घर से सभी प्रकार के ग्रहदोष दूर होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
Image Source: Freepik
लेटेस्ट पोस्ट: शरद पूर्णिमा कब है? जाने शरद पूर्णिमा का पूजा मुहूर्त और विधि।
इसे भी पढ़ें: करवा चौथ में भूलकर भी ना करें ये काम वरना व्रत हो जाएगा खंडित
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।