The Rapid Khabar

Satyapal Malik Death News-जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आर्टिकल 370 हटाने में थी प्रमुख भूमिका

Satyapal Malik Death News-जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आर्टिकल 370 हटाने में थी प्रमुख भूमिका

Satyapal Malik Death News

Satyapal Malik Death News- जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद 5 अगस्त को निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और कई बीमारियों से जुझ रहे थे।

Satyapal Malik Death News-जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से थे बीमार

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में थे भर्ती

Satyapal malik death news

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बहुत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के राम मनोहर अस्पताल में उनका इलाज काफी लंबे समय से चल रहा था। 79 वर्ष के सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस राम मनोहर अस्पताल में ही ली।

बेहतरीन रहा राजनीतिक सफर

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान उन्होंने धारा 370 के साथ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में भारतीय सेना और केंद्र सरकार का पुरजोर समर्थन किया था। सत्यपाल मलिक ने जम्मू कश्मीर के अलावा बिहार, मेघालय और गोवा में भी राज्यपाल की भूमिका का दायित्व बखूबी निभाया था।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

पूर्व राज्यपाल और कद्दावर नेता रहे सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना उनके X हैंडल से दी गई। इसमें लिखा था कि

पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मालिक जी हमारे बीच नहीं रहे।

कुछ दिन पहले ही शेयर हुई थी फोटो

आपको बता दें कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक की हॉस्पिटल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। इनमें वे काफी अस्वस्थ दिखाई दे रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी किडनी धीरे धीरे खराब हो रही थी, जिससे उनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी।

आर्टिकल 370 हटाने में थी अहम भूमिका

Satyapal malik death news

जुलाई 1946 को बागपत जिले में पैदा हुए सत्यपाल मलिक शुरू से ही बगावती स्वभाव वाले थे। पहले भारतीय क्रांति दल फिर कांग्रेस, जनता दल और उसके बाद बीजेपी में शामिल होने वाले सत्यपाल मलिक अलीगढ़ से सांसद रहने के अलावा राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने में केंद्र सरकार और उस समय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके कारण ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया जा सका और विकास के कई नए काम शुरू हुए। इसके अलावा मेघालय, बिहार और गोवा में भी उन्होंने गवर्नर की भूमिका में कई विकास के काम किए।

खुलकर किया विरोध

केंद्र सरकार और नए कानून के विरुद्ध खुलकर बोलने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले पर भी सेना और केंद्र सरकार की लापरवाही को दोषी माना था। कृषि कानूनों के खिलाफ भी वह सरकार के खिलाफ थे, जिससे केंद्र सरकार और उनके बीच थोड़ी दूरी नजर आई थी।

पीएम मोदी सहित राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के निधन पर प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति ने भी शोक व्यक्त किया। अन्य बड़े राजनेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने X पर लिखा कि

सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुःखी हूं। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।


इमेज सोर्स: X

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, झारखंड ने खोया अपना ‘दिशोम गुरु’!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To