Saphala Ekadashi December 2024: पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। यह तिथि भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तिथि है। इस दिन निराहार रहकर भगवान विष्णु का पूजन व्रत उपवास कर दान करने से जन्मों के पाप कर्म नष्ट होकर जीवन में सुख समृद्धि आती है।
शास्त्रों के अनुसार आप कोई भी व्रत करते हैं तो उसे पूरे विधि विधान से करना चाहिए और व्रत का पालन अवश्य करना चाहिए तभी आपको व्रत का पुण्य प्राप्त होता है। आज हम आपको बताएंगे कि साल 2024 में सफला एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, और व्रत का पारण कब, कैसे और क्या खाकर करना चाहिए।
Saphala Ekadashi December 2024: सफला एकादशी व्रत 2024 शुभ मुहूर्त
सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर को गुरुवार के दिन किया जाएगा।
- सफला एकादशी तिथि प्रारंभ होगी- 26 दिसंबर रात 10:29 मिनट पर।
- सफला एकादशी का समापन होगा- 27 दिसंबर सुबह 12:43 मिनट पर।
- विष्णु पूजा मुहूर्त-सुबह 7:12 मिनट से सुबह 8:30 मिनट तक।
- अमृत काल मुहूर्त- सुबह 8:20 से सुबह 10:07 मिनट तक।
सफला एकादशी व्रत खोलने का सही समय
एकादशी के व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है पारण के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है।
- साल 2024 में सफला एकादशी व्रत का पारण- 27 दिसंबर सुबह 7:17 से सुबह 9:16 मिनट तक किया जाएगा।
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय- 28 दिसंबर सुबह 2:26 मिनट।
व्रत क्या खाकर खोलें!
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को पारण का शुभ मुहूर्त देकर पारण करें व्रत के पारण वाले दिन प्रातः काल उठकर सभी कामों से निवृत्त हो जाए और गंगाजल मिलाकर जल से स्नान करें।
अब तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को “ओम सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद पुनः भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और भोग लगाए पूजा के बाद अपने सामर्थ्य अनुसार जल, फल, गर्म वस्त्र, तिल, अनाज कुछ ना कुछ दान अवश्य करें।
इसके बाद प्रसाद स्वरूप तुलसी का पत्ता, फल या फिर भोग लगाया हुआ चरणामृत ग्रहण करके व्रत खोलना चाहिये। व्रत हमेशा मीठी चीज का सेवन करके ही खोलें।
Image: Wallpapers
रश्मिका मंदांना के 5 ब्लॉकबस्टर मूवी!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।