TheRapidKhabar

Safest Countries for Women to Travel in 2024: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश जहाँ महिलायें घूम सकती हैं बिना रोकटोक के

Safest Countries for Women to Travel in 2024: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश जहाँ महिलायें घूम सकती हैं बिना रोकटोक के

Safest Countries for Women to Travel in 2024

Safest Countries for Women to Travel in 2024: घूमना सभी को अच्छा लगता है। दुनिया में बेहद रोमांचकारी और खूबसूरत स्थान हैं जहाँ सभी को घूमने जाना चाहिए। हम सभी की यह दिली इच्छा होती है कि हम भी एक देश से दूसरे देश में बिना डरे घूम सकें। परंतु हम ये नहीं जानते कि कौन से देश में कितनी सेफ्टी है।

Safest countries for women to travel in 2024

एक फीमेल सोलो ट्रैवेलर के लिए ऐसी यात्राएं और भी मुश्किल हो जाती हैं। जब भी हम पहली बार किसी देश की यात्रा करते हैं तो हमें यह नहीं पता होता कि उस देश में हमारी सुरक्षा के क्या उपाय मिल सकते हैं या हमें किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पढ़ सकता है।

Safest Countries for Women to Travel in 2024: हालाँकि हर साल ग्लोबल सर्वे के मुताबिक ट्रैवेलिंग के लिए सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट को बनाने में उस देश में होने वाली कई तरह की गतिविधियों का ध्यान रखा जाता है। इनको चेक करने के बाद ही लिस्ट बनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्यूकि हर देश में विदेशी महिलायें टूरिस्ट के तौर पर घूमने आती हैं। इनमें से कुछ गतिविधियां निम्न हैं –

  • महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या
  • सेफ्टी के प्रति देश के नागरिकों की जिम्मेदारी
  • महिलाओं के प्रति हिंसा की घटना और कुल प्रतिशत
  • लड़कियों और महिलाों के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की घटनाएं
  • अकेली लड़की के रात में बेख़ौफ़ चलने और उनके साथ होने वाली घटनाओं का प्रतिशत
  • किसी भी प्रकार के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति
  • पुरुषों और महिलाओं के बीच जेंडर गैप के स्कोर को चेक करना
  • किसी प्रकार की सेक्सुअल हिंसा होने पर पुलिस की तुरंत कार्यवाही में लगा समय
  • किसी भी देश के कानून में पुरुषों और महिलाओं के प्रति भेदभाव की जांच करना

Safest countries for women to travel in 2024

उपरोक्त सभी एक्टिविटी को चेक करके विश्व के सबसे सुरक्षित देशों की एक लिस्ट जारी की जाती है। इस पोस्ट में दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देशों के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं की सेफ्टी के मामले में बेहद सख्त हैं। इन देशों में लड़कियां और महिलायें रात में भी बेख़ौफ़ और बिना डरे घूम सकती हैं।

Safest Countries for Women to Travel in 2024: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश जहाँ महिलायें घूम सकती हैं बिना रोक-टोक के

कनाडा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश कनाडा प्राकृतिक सुंदरता में बेहद खूबसूरत है। कनाडा में महिलाओं के प्रति बेहद कम क्राइम रेट के कारण यह सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। कनाडा के लोग दूसरों का स्वागत सम्मानजनक तरीके से करते हैं। इस देश की शिक्षा व्यवस्था दुनिया के बेहद अच्छी शिक्षा मानी जाती है।

Safest countries for women to travel in 2024

भारत से अधिकांश लोग बेहतर जीवनशैली और अच्छी नौकरी के कारण कनाडा जाते हैं और वहीं बस जाते हैं। कनाडा में एक अकेली महिला यात्री को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। किसी को भी जरुरत होने पर यहाँ के लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कनाडा के सबसे फेमस शहर टोरंटो और वैंकूवर में आप प्राकृतिक आनंद लेने के साथ-साथ आधुनिक खरीदारी के भी शौक पूरे कर सकते हैं। कनाडा में आप बर्फ से ढके विशाल पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

जापान

बेहद अनुशासित देशों की सूची में जापान का नाम जरूर आता है। टॉप 10 सबसे सुरक्षित देशों में जापान का भी स्थान है। अपने शांत वातावरण के लिए मशहूर जापान एक अनुशासित देश के रूप में जाना जाता है। जापान में आप अकेले यात्रा करते समय बेहद शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहाँ के नागरिक टूरिस्टों की मदद करने के अलावा सभी की प्राइवेसी का भी बेहद सम्मान करते हैं।

Safest countries for women to travel in 2024

जापान के कई फेमस शहर जैसे टोक्यो, क्योटो, ओसाका और हिरोशिमा महिला टूरिस्टों के लिए बेहद सुरक्षित है। इन शहरों को इस तरीके से बनाया गया है कि एक अकेली महिला को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। हालाँकि कई टूरिस्टों मुताबिक जापान अन्य देशों की अपेक्षा में थोड़ा अधिक महंगा है। परन्तु अपनी आधुनिक टेक्निक और बेहतर लिविंग के कारण यह ठीक ही लगता है। जापान के टोक्यो, क्योटो जैसे शहर अपनी सुंदरता, इतिहास और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। यहाँ कई म्यूजियम, रॉयल पैलेस हैं जहाँ घूम कर आप जापान की संस्कृति को जान सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां घूमने के लिए काफी जगहें मौजूद हैं। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया में कई बीच हैं तो इस देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्टेडियम भी मौजूद हैं। यहाँ आपको घने जंगल भी देखने को मिल जायेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लोग बेहद मिलनसार और खुशमिजाज होते हैं। वे अपने मेहमानों का बेहतरीन ढंग से स्वागत करते हैं।

Safest countries for women to travel in 2024

महिला टूरिस्ट की सेफ्टी का ध्यान सरकार और पुलिस से ज्यादा यहाँ के लोग ही करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में लूटपाट, चोरी की घटनाएँ बहुत ही कम सुनने को मिलती हैं। इसीलिए यहाँ क्राइम रेट बहुत कम है। एक अकेली महिला यात्री के घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह देश कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पूरे विश्व में फेमस है। ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है, इसलिए आप बिना किसी चिंता के ऑस्ट्रेलिया में घूम सकती हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर पिछले कुछ दशकों में बहुत ही तेजी से विकास किया है। वर्तमान में यह एक ग्लोबल बिज़नेस हब बन चुका है। सिंगापुर में प्रवासी संस्कृति बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और इसका सारा श्रेय इस देश की गवर्नमेंट को और यहाँ के नागरिकों को देना चाहिए। सिंगापुर दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। इस देश में क्राइम रेट बहुत ही कम है। इसीलिए सभी टूरिस्टों के लिए इसे एक सुरक्षित देश माना जाता है।

Safest countries for women to travel in 2024

Safest Countries for Women to Travel in 2024: सिंगापुर के स्थानीय लोगों को स्वागत करने वाला और मददगार माना जाता है, जिससे यह देश महिलाओं के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देशों में से एक बन गया है। सिंगापुर एशिया का पहला ऐसा देश है जहाँ 92% से भी ज्यादा महिलायें खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। यहाँ रात में भी बेख़ौफ़ घूमा जा सकता है। आवागमन के सभी साधन यहाँ हर समय उपलब्ध रहते हैं।

पुर्तगाल

पुर्तगाल एक ऐसा देश है जहां आपको किसी के साथ एक छोटी चोरी की घटना भी सुनने को नहीं मिलेगी। बेहद कम क्राइम रेट के कारण इस देश में अकेली महिला यात्री निडर होकर घूम सकती हैं। वैसे तो पुर्तगाल में घूमने के लिए कई जगहें हैं लेकिन आपको पोर्टो, लिस्बन और फ़ारो जैसी कुछ फेमस जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

Safest countries for women to travel in 2024

अपने ऐतिहासिक स्थलों, बेहद लजीज खाने और खूबसूरत समुद्री बीच के कारण इस देश में आप खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। यहाँ के लोग काफी मिलनसार पाए गए हैं। इसके अलावा पुर्तगाल के नागरिक टूरिस्ट को अपने देश की संस्कृति के बारे में भी बेहद रोचक तरीके से बताते हैं। (Safest Countries for Women to Travel in 2024)

नॉर्वे

नॉर्वे को घूमने और रहने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। नार्वे में क्राइम रेट पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे कम है। इसी कारण यह देश सबसे सुरक्षित माना जाता है। महिला टूरिस्टों के लिए यह सबसे सुरक्षित देश है। यहाँ आपको पर्यावरण प्रदूषण बहुत ही कम मिलेगा। इसके अलावा, नॉर्वे के प्रमुख शहरों में एक म्यूजिकल अनुभूति होती है। ऐसा लगता है कि मानो आप किसी बेहद ही शांत वातावरण में आ गए हैं।

Safest countries for women to travel in 2024

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो बेहद ही खूबसूरत शहर है। इस देश के निवासी काफी मिलनसार और मदद करने वाले हैं जिससे यहाँ घूमना काफी आसान हो जाता है। नार्वे की राजधानी ओस्लो को पूरी दुनिया में कई बार सबसे खुशहाल शहरों में चुना गया है। यहाँ शानदार पार्क, म्यूजियम, ओपेरा हाउस भी मौजूद हैं जो आपके घूमने के अनुभव को यादगार बनाते हैं।

आयरलैंड

आयरलैंड एक बेहद खूबसूरत देश होने के साथ साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित भी है। इस देश में क्राइम रेट बहुत ही कम है। यहाँ के लोग काफी मिलनसार होते हैं और अपनी संस्कृति बताने में बिलकुल भी संकोच नहीं करते। एक यूरोपीय देश होने के कारण यहाँ मौसम कभी कभी ख़राब हो जाता है। परन्तु इस देश की हरियाली आँखों को बेहद सुकून पहुँचाती है।

Safest countries for women to travel in 2024

आयरलैंड में आपको यहाँ के लोकल खाने और बियर को जरूर टेस्ट करना चाहिए। यहाँ भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा का प्रतिशत बहुत ही कम है इसीलिए महिलाओं के घूमने के लिए यह देश काफी सुरक्षित माना जाता है। आयरलैंड में बहुत सी महिलाएँ अकेले यात्रा करती हैं, इसलिए आपको किसी भी तरह के खतरे का एहसास नहीं होगा।

जर्मनी

इंजीनियरों का देश जर्मनी सुरक्षा के लिहाज से बेहद सुरक्षित है। यूरोप के सभी देशों की तुलना में जर्मनी की अर्थव्यवस्था सबसे स्थिर है। जर्मनी में एक अकेली महिला टूरिस्ट बेहद सेफ फील करती है। यहाँ की पुलिस सभी यात्रियों खासकर महिलाओं के प्रति बेहद गंभीर रहती है और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मदद करती है।

Safest countries for women to travel in 2024

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होने के कारण महिला टूरिस्ट बड़ी ही आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ-जा सकती है। जर्मनी में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं जहां घूम कर आप इस देश की संस्कृति को जान सकते हैं। (Safest Countries for Women to Travel in 2024)

थाईलैंड

सिंगापुर के बाद थाईलैंड दक्षिण एशिया का बेहद लोकप्रिय देश है जहाँ आसानी से घूमा जा सकता है। इस देश में टूरिस्टों का बहुत स्वागत किया जाता है। आप थाईलैंड की नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करने के अलावा खूबसूरत बीच पर धूप सेंकने का भी मज़ा ले सकते हैं। यह देश बेहद ही किफायती और बजट के अनुकूल है। थाईलैंड में साल भर टूरिस्ट आते रहते हैं, इसीलिए आप यहाँ कुछ अच्छे दोस्त भी बना सकते हैं।

Safest countries for women to travel in 2024

अपनी नाइटलाइफ़ और खूबसूरत बीच के अलावा थाईलैंड में बौद्ध धर्म से जुड़े कई प्राचीन और खूबसूरत मंदिर भी देखने को मिलते हैं। इन मंदिरों में बैठकर आपको एक अद्भुत शांति की अनुभूति होगी। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए थाईलैंड सबसे सस्ती और सुरक्षित जगहों में से एक है। सस्ता होने के बावजूद यहाँ पर सभी सुविधाएं बेहद हाई क्लास की मिलती हैं।

नीदरलैंड

यूरोप के कई देशों की तरह ही नीदरलैंड भी महिलाओं के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। इस देश में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह एम्स्टर्डम है। नीदरलैंड में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ अकेले यात्रा करने में बेहद मज़ा आता है। यहाँ ट्रैवेल करना बहुत आसान है जिससे आपको एक अलग ही रोमांच की अनुभूति होती है। इस देश को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है और यहाँ क्राइम रेट बहुत कम है। (Safest Countries for Women to Travel in 2024)

Safest countries for women to travel in 2024

यहाँ के लोग काफी अच्छी अंग्रेज़ी बोलते हैं जिससे टूरिस्ट को बात करने में कठिनाई नहीं होती है। अगर आप नीदरलैंड में घूमने का असली मज़ा लेना चाहते हैं तो पैदल यात्रा करें। इससे आपको आस-पास की जगहों को एक्स्प्लोर करने में मदद मिलेगी और आप अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

नीदरलैंड को उसके ट्यूलिप के बगीचों के कारण भी जाना जाता है। ये फूल बेहद खूबसूरत होते हैं। एक सोलो ट्रैवलर के रात बिताने के लिए यहाँ कई अच्छे और किफायती होटल और हॉस्टल्स उपलब्ध हैं।

वैसे तो हर देश में ही कुछ ना कुछ क्राइम होता रहता है। इसलिए कहीं भी यात्रा करने से पहले सभी सुरक्षा व्यवस्था को चेक करना चाहिए। इसके अलावा ट्रैवेल के दौरान सभी आवश्यक वस्तुओं को अपने साथ लेकर चलना चाहिए।


इमेज सोर्स:  Freepik 

लेटेस्ट पोस्ट:  मंकी पॉक्स को WHO ने ग्लोबल महामारी घोषित किया, जानें मंकी पॉक्स के बारे में

इसे भी पढ़ें:  रूस में भूकंप के जोरदार झटके, ज्वालामुखी में हुआ जोरदार विस्फोट

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल