Russia Ukraine Ceasefire News- भारत सहित अमेरिका जैसे देश लगातार रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप लगातार रूस और यूक्रेन को युद्ध को रोकने की चेतावनी दे रहे हैं।
Russia Ukraine Ceasefire News- अमेरिका की मदद से रूस और यूक्रेन में युद्ध रोकने की संभावना बढ़ी
यूक्रेन की बंद की थी सहायता
पिछले दिनों व्लादिमीर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच बहस होने के बाद से अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता को रोक दिया था। जिसे सिर्फ सीज़फायर की शर्त पर ही फिर से शुरू किया गया है।
HUGE: US President @realDonaldTrump has now HALTED ALL military aid to Ukraine, as per Bloomberg🔥
IT’S OVER, for Ukraine and ZELENEKY. The conflict may finally come to an end👏🏼pic.twitter.com/FCBnJZ8eQt
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) March 4, 2025
रूस को भी दी धमकी
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप ने रूस को भी चेतावनी देते हुए कहा कि रूस को जल्द से जल्द इस युद्ध को रोक देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो अमेरिका सहित दुनिया के अलग अलग देशों से उसे विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रखी है कई शर्त
🚨 #BREAKING: Russia agrees with the temporary ceasefire in Ukraine after Trump sent Rubio and Witkoff to help broker it.
This is the Art of the Deal in action! And COUNTLESS lives will be saved.
Putin thanked President Trump for his efforts, and says he wants to speak with him… pic.twitter.com/OgjgUG42zH
— Nick Sortor (@nicksortor) March 13, 2025
भारत, अमेरिका के साथ कई अन्य देशों की मदद से शांति समझौते के लिए तैयार रूस ने अमेरिका के सामने अपनी कई शर्तों को रखा है। क्रेमलिन से जारी प्रेस रिलीज में राष्ट्रपति पुतिन सीज़फायर के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके साथ ही अमेरिका और यूक्रेन को उनकी कुछ शर्तों को भी मानना पड़ेगा। इनमें से कुछ शर्तें प्रमुख हैं –
- यूक्रेन को नाटो की सदस्यता ना देना
- यूक्रेन का जो हिस्सा रूस के अधिकार में है, उसे रूस में शामिल करना
- नाटो को एशिया तक फैलने से रोकना
- युद्ध के पीछे की असली समस्या को दूर करने में मदद करना
- सीज़फायर के नियमों का दोनों देशों द्वारा सख्ती से पालन करना आदि
इन मुख्य नियमों के मानने की स्थिति में ही रूस सीज़फायर के लिए मान सकता है।
पुतिन ने किया सबका धन्यवाद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीज़फायर के लिए रूस की मांगो को सामने रखते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने विश्व के उन सभी राजनेताओं को धन्यवाद दिया, जो लगातार शांति का प्रयास कर रहे थे।
🇮🇳🤝🇷🇺ICYMI: Putin Expressed ‘Words Of Gratitude’ To PM Modi & Other BRICS Leaders For Efforts To Stop Hostilities In Ukraine Conflict. https://t.co/mR9UPDVRn2 pic.twitter.com/PtNi5eBPQs
— RT_India (@RT_India_news) March 14, 2025
पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति के लिए प्रयासरत भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अनेक देशों की यात्राओं पर गए हैं और हर देश में उन्होंने युद्ध की बजाय शांति अपनाने पर ही जोर दिया है। उनका यह प्रयास सम्मान के योग्य है।
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के शांति समझौते का भी सम्मान करते हुए पुतिन ने कहा कि ट्रंप का दुनिया को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग है। वर्तमान समय में वे दुनिया में शांति स्थापित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
अमेरिका की तरफ से नहीं मिला उत्तर
रूस ने सीज़फायर के लिए अपनी कुछ शर्तों को अमेरिका और यूक्रेन के सामने रखा है, इसका अभी अमेरिका ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कुछ दिनों के युद्ध विराम के लिए रूस की शर्तों को अमेरिका मान सकता है।
डोनॉल्ड ट्रंप ने यह विश्वास दिलाया है कि वह यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के अलावा पुतिन और अन्य बड़े राजनेताओं के साथ मिलकर जल्द ही इस मामले को हल कर लेंगे।
इमेज सोर्स: Twitter
जाने एलोवेरा के जबरदस्त फायदों के बारे में
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।