The Rapid Khabar

RSS के सौ साल पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, जानें है क्यों खास!

RSS के सौ साल पूरे, पीएम मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, जानें है क्यों खास!

RSS Centenary Celebrations Event

RSS Centenary Celebrations Event- देश भक्ति और हिंदू राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वयंसेवक संगठन RSS के आज 1 अक्टूबर को 100 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने RSS से जुड़े कार्यकर्ताओं और संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में अपने विचार खुलकर साझा किए।

RSS Centenary Celebrations Event- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे, जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें

Rss centenary celebrations event

दिल्ली में आयोजित हुआ शताब्दी समारोह

आज 1 अक्टूबर के दिन ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। राजधानी नई दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि

आज से 100 साल पहले RSS की स्थापना कोई संयोग नहीं है। इसके पीछे संघ के प्रमुख की दूरदर्शिता है जो उन्होंने ऐसी परिकल्पना की जो राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दे सके।

अपने भाषण के दौरान दौरान पीएम ने बताया कि RSS की स्थापना ऐसे समय की गई जब लोगो के अंदर राष्ट्र चेतना को जागृत करना बेहद जरूरी और चुनौतीपूर्ण था। आजादी के पहले लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना स्थापित करने में संघ की प्रमुख भूमिका रही।

आज के समय में भी संघ के कार्यकर्ता निरंतर राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर पीएम मोदी ने इसे बेहद महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि यह बहुत ही सौभाग्यशाली क्षण है कि हमें RSS की स्थापना के 100 वर्ष देखने का शुभ अवसर मिल रहा है।

जारी किया विशेष सिक्का

पीएम नरेंद्र मोदी ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। विशेष सिक्का जारी करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि आजादी के बाद यह पहला ऐसा सिक्का है जिसपर भारत माता की तस्वीर अंकित की गई है। इस सिक्के के दूसरी तरफ RSS का ध्येय वाक्य भी लिखा गया है, जो कि

“राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम” है। इसका अर्थ है कि सब कुछ राष्ट्र को समर्पित है। सब कुछ राष्ट्र का है, मेरा कुछ नहीं। राष्ट्र हित सर्वोपरि है।

विशेष डाक टिकट जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब RSS के स्वयंसेवक 26 जनवरी की परेड में शामिल होते थे। 1963 में ऐसा पहली बार हुआ था जब स्वयंसेवक परेड में शामिल हुए थे। उस समय की याद में ही यह विशेष डाक टिकट जारी किया गया है।

आजादी में संघ का महत्वपूर्ण योगदान

Rss centenary celebrations event

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपने अभिभाषण में कहा कि आज से 100 साल पहले से संघ और इसके कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मानते हुए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। आजादी में भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

पीएम मोदी ने RSS के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार के साथ कई स्वयंसेवकों के जेल जाने की बात दोहराई। हालांकि कांग्रेस ने कई बार संसद में इस बात का खंडन किया है कि आरएसएस ने आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत के लिए बढ़ रहा है नया खतरा

Rss centenary celebrations event

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोगों को एक नए खतरे के प्रति आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि इस समय भारत में घुसपैठ की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।

भारत के आसपास के देशों के नागरिक लगातार भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इनसे ज्यादा खतरा नहीं है। भारतवासियों को अगर किसी से ज्यादा खतरा है तो वो जनसंख्या परिवर्तन से है। भारत में इस समय अलग अलग सोच और मानसिकता के लोग अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं जो भारत की संस्कृति को अंदर ही अंदर कमजोर कर रही है।

हालांकि भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता का सम्मान किया जाता है लेकिन इसमें भी राष्ट्र हित की भावना होनी चाहिए। आज के समय में भारत में रहते हुए राष्ट्र विरोधी तत्वों के बढ़ने से भारत कमजोर हो सकता है। हमें इनसे संभलकर रहने की जरूरत है।

राष्ट्र प्रेम है मुख्य उद्देश्य

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आज 1 अक्टूबर को संघ के 100 साल पूरे होने पर डाक टिकट और सिक्के को जारी करने का सिर्फ एक ही उद्देश्य है और वह राष्ट्र प्रेम की भावना जगाना है। RSS के लोग तो लगातार राष्ट्र हित की भावना से काम कर रहे हैं। अब भारतवासियों को भी अपने भीतर छुपे रास्ते प्रेम को सामने लाना होगा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना होगा।


इमेज सोर्स: Twitter

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की तस्वीरें वायरल, टीवी इंडस्ट्री में खुशियों का माहौल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To