Rohit Sharma Blessed With Baby Boy: इंडियन क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। रोहित और रितिका के परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। आपको बता दे भारतीय क्रिकेट टीम में हिटमैन नाम से मशहूर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका ने अपनी पहली बेटी समायरा के बाद घर में बेबी बॉय का वेलकम किया है।
आपको बता दें भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और इस सीरीज में जीत के जबरदस्त तैयारी में लगी हुई है। इसी बीच रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका ने अपने फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी है।
Rohit Sharma Blessed With Baby Boy: दूसरी बार पिता बने रोहित शर्मा।
जानकारी के लिए आपको बता दें शनिवार 15 नवंबर को एक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 37 साल के रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने शनिवार की शाम बेटे को जन्म दिया है।
View this post on Instagram
रोहित शर्मा के दूसरी बार पिता बनने की खबर उनके फैंस के बीच आग की तरफ फैल गई और लोगों उन्हें बधाइयां भी देने लगे। हालांकि रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका ने अपने बेटे की जन्म की कोई भी फोटो को ऑफिशियल पोस्ट नहीं किया है लेकिन इंडियन कैप्टन को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है।
बेबी बॉय के पेरेंट्स बने रोहित और रितिका।
रोहित और रितिका ने इधर अपने बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ दुनिया को दी तो वहीँ साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेलने गए T20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथा मैच जीतने के बाद रोहित के दूसरी बार पिता बनने की खबर सुनते ही खुशी जाहिर करने लगे साथ ही रोहित-रितिका और उनके परिवार को बधाइयां भी देने लगे।
इतना ही नहीं आपको बता दे कुछ महीने पहले ही यह भी खबर सामने आ रही थे कि रोहित और रितिका शादी के 9 साल अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग भी कर रहे हैं। हालांकि रोहित या रितिका ने कभी भी अपने सेकंड प्रेगनेंसी को कंफर्म नहीं किया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं की रोहित और रितिका बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए हैं।
शादी के 9 साल बाद दूसरी बार पिता बने रोहित शर्मा।
View this post on Instagram
जानकारी के लिए आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह के साथ मुंबई के फाइव स्टार होटल में धूमधाम से शादी की थी।
रोहित और रितिका के शादी में क्रिकेट और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए थे। तो वही शादी के 3 साल बाद रोहित और रितिका ने बेटी समायरा का वेलकम भी किया था।
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को इस बात का इंतजार है कि रोहित शर्मा कब अपने नन्हे बेटे की तस्वीर पूरी दुनिया के सामने लाएंगे।
इमेज: instagram
DRDO ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।