Quetta Railway Station Bomb Blast News: जब भी भारत में कोई आतंकी दुर्घटना होती है तो उसमें पाकिस्तान के शामिल होने की खबर जरूर होती है। एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत में आतंकी घटनाओं को बढ़ाने की कोशिश में लगा रहता है।
वहीं दूसरी तरफ वह अपने देश के लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर हुए जबरदस्त विस्फोट में 27 से ज्यादा आम नागरिकों के मरने की खबर है। इस धमाके की जिम्मेदारी BLA ( बलूच लिबरेशन आर्मी ) ने ली है।
Quetta Railway Station Bomb Blast News: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर भयंकर धमाका
रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार धमाका
मिली जानकारी के मुताबिक बम धमाका क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर पेशावर जाने वाली ट्रेन जाफर एक्सप्रेस के आने से ठीक पहले हुआ। नागरिक ट्रेन से पेशावर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे थे। बम विस्फोट इतना भयानक था कि प्लेटफॉर्म की छत के साथ साथ लोगों के हाथ पैरों के सिर्फ टुकड़े ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस धमाके को कई किलोमीटर दूर तक सुना गया।
बलूच आर्मी ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। अभी तक की जांच में इसे एक आत्मघाती हमला बताया जा रहा है।
60 से ज्यादा लोग हुए हैं घायल
प्लेटफॉर्म पर अचानक हुए इस हमले में समाचार लिखे जाने तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 60 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के तुरंत उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों से भी डॉक्टरों को बुलाया गया है।
Remember 9/11 what these Pakistanis did in USA
Remember 26/11 and what these Pakistanis did in Mumbai
Karma will never forget you
You only reap what you sow
REMEMBER NEVER FORGET NEVER FORGIVE #quettablast #QuettaRailwayStation #PakistanUnderStateFascism pic.twitter.com/gZqWfuB1BI— Nirvana (@DattaTirth12562) November 9, 2024
मुख्यमंत्री ने की कड़ी आलोचना
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह से मासूम और निर्दोष लोगों के ऊपर हमला करना बहुत ही कायराना हरकत है। आतंकियों की इस तरह की क्रूरता का उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
क्यों कर रही है बलूच आर्मी लगातार हमला
पिछले कुछ समय से बलूच आर्मी ने पाकिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं। लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह है कि बलूचिस्तान के लोग इतने आक्रामक हो रहे हैं। आईए जानते हैं बलूच आर्मी के बारे में।
विद्रोही संगठन है बलूच आर्मी
BLA यानि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी एक विद्रोही संगठन है जो मुख्य रूप से बलूचिस्तान में ही सक्रिय है। जब से पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के नागरिकों के ऊपर शोषण तेज किया है। उसी तरह बलूच आर्मी ने भी अपने हमले में तेजी दिखानी शुरू कर दी है।
आजादी है एकमात्र मांग
जब से बलूच आर्मी बनी है, तभी से उसकी एक ही मांग रही है कि बलूचिस्तान को आजाद घोषित किया जाय, जिससे वहां मौजूद प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हो सके और वहां के नागरिक शांति का जीवन जी सकें।
1970 के समय में बनी बलूच आर्मी
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बलूच आर्मी को 1970 के दशक में बनाया गया था। उस समय पाकिस्तान की सरकार और सेना ने बलूचिस्तान के लोगों का उत्पीड़न किया। इस दौरान लोग खुद को अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। वहीं पाकिस्तानी सेना ने कई बलूच नेताओं को बंदी भी बनाया।
15 या 16 नवंबर कब है, कार्तिक पूर्णिमा जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
पाकिस्तान का हो रहा है जबरदस्त विरोध
वर्तमान में बलूच आर्मी पूरी तरह से बलूचिस्तान में एक्टिव है। अब इस संगठन के साथ साथ बलूचिस्तान के नागरिक भी अपने अधिकारों के लिए पाकिस्तान का खुलकर विरोध कर रहे हैं। वहां के लोगों की मांग है कि उन्हें आजाद किया जाय।
भारत भी दे रहा समर्थन
चूंकि बलूचिस्तान में कई प्रकार के प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। इसकी वजह से ही पाकिस्तान बलूचिस्तान को अपने कब्जे में रखना चाहता है। लेकिन बलूचिस्तान के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए भारत भी खुलकर बलूचिस्तान का समर्थन कर रहा है। पीएम मोदी भी कई मौकों पर बलूचिस्तान की मदद करने का भरोसा दे चुके हैं।
बलूच आर्मी ने कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान में हमला किया था, जिसमें 7–8 लोगों के मारे जाने की खबर थी।
इमेज सोर्स: Twitter
जूनियर सिद्धू मूसे वाला के क्यूट वीडियो पर फिदा हुए फैंस
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।