The Rapid Khabar

PM Modi Conducts Aerial Survey of Flood Hit Areas- प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल का किया हवाई दौरा, आर्थिक मदद का ऐलान

PM Modi Conducts Aerial Survey of Flood Hit Areas- प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल का किया हवाई दौरा, आर्थिक मदद का ऐलान

PM Modi Conducts Aerial Survey

PM Modi Conducts Aerial Survey- पंजाब, हिमाचल प्रदेश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। एक तरफ हिमाचल में लगातार लैंडस्लाइड की खबरें मिल रही हैं तो वहीं पंजाब में बाढ़ ने कहर मचाया हुआ है।

चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। पीएम मोदी के इस हवाई सर्वेक्षण के बाद से लोगों में एक नई उम्मीद जगी है।

PM Modi Conducts Aerial Survey- हवाई सर्वेक्षण से जानी बाढ़ की विभीषिका, आपदा प्रभावित लोगों से मिले पीएम मोदी

Pm modi conducts aerial survey

सरकार ने की आर्थिक पैकेज की घोषणा

पीएम मोदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान ही केंद्र की तरफ से पंजाब और हिमाचल के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपदा की इस स्थिति में केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

हिमाचल में मिले बच्ची नीतिका से

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू , मंडी जिले के हवाई सर्वेक्षण के दौरान भूस्खलन से प्रभावित हुए प्रदेश के लिए 1500 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की। हिमाचल में पीएम बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मिले।

इसी दौरान पिछले दिनों आए भयंकर भूस्खलन के दौरान अपने माता पिता और परिवार को खोने वाली बच्ची नीतिका से भी मिले और उसे दुलार किया। आपको बता दें कि पिछले दिनों हिमाचल में आए जबरदस्त लैंडस्लाइड में नीतिका ने अपने माता पिता और दादी को खो दिया था।

Pm modi conducts aerial survey

अब वह अपनी मौसी के साथ रह रही है। राज्य सरकार की तरफ से भी उसे सहायता दी जा रही है। अपने हिमाचल दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।

पंजाब का भी किया हवाई दौरा

हिमाचल के हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम मोदी ने पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सीएम भगवंत मान के साथ कई सांसदों ने पीएम मोदी के इस हवाई सर्वेक्षण का स्वागत किया है। एक पोस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा कि

आपदा के इस कठिन समय में पीएम मोदी का पंजाब दौरा यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उम्मीद है कि केंद्र पंजाब के लिए सही राहत पैकेज की घोषणा करेगा।

Pm modi conducts aerial survey

सीएम के साथ ही कई अन्य सांसदों और मंत्रियों ने भी पीएम के पंजाब दौरे को महत्वपूर्ण बताया है। पंजाब में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि केंद्र हर मुश्किल परिस्थिति में पंजाब के साथ है।

केंद्र सरकार लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की मॉनिटरिंग कर रही है, जिससे नुकसान का सही आकलन किया जा सके। एक सही रिपोर्ट के बाद ही केंद्र राहत पैकेज की घोषणा करेगा।

बचाव टीमों के साथ मुलाकात

पंजाब और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरफ और SDRF के जवानों के साथ मुलाकात की। इस दौरान कुछ देर की बातचीत में उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों की जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास किया।

टीम ने उन्हें मैप के जरिए हर स्थिति से जानकारी दी। पीएम मोदी ने बचाव कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस समय आपदा प्रभावित इलाकों के लोगों को आपके ऊपर भरोसा है। आप उनके लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। केंद्र सरकार आप लोगों के साथ हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने हवाई दौरे के दौरान अधिकारियों और आपदा प्रभावित किसानों से बर्बाद हुई फसलों के साथ अन्य जानकारियां भी ली। बातचीत में पीएम ने यह भरोसा दिलाया कि देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य पंजाब और यहां के किसानों के साथ केंद्र सरकार मजबूती के साथ काफी खड़ी है और हरसंभव मदद भी दी जाएगी।


इमेज सोर्स: Twitter

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफ़ा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To