TheRapidKhabar

Places to Visit in Lucknow in 2024: घूमें लखनऊ की बेहतरीन जगहों पर

Places to Visit in Lucknow in 2024: घूमें लखनऊ की बेहतरीन जगहों पर

Places to Visit in Lucknow in 2024

Places to Visit in Lucknow in 2024: नवाबों के शहर के नाम से जाना जाने वाला लखनऊ अपने फेमस और लजीज व्यंजनों के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। नवाबों के इस शहर को इसकी प्राचीन संस्कृति और वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। गोमती नदी के किनारे स्थित लखनऊ में नवाबों के द्वारा बेहद उम्दा कलाकारी से युक्त कई प्रसिद्ध इमारतों को बनवाया गया है।

Places to visit in lucknow in 2024
इमामबाड़ा

इमेज क्रेडिट:  विकिपीडिया

ये इमारतें लखनऊ को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही हैं और यहाँ पर विदेशी सैलानियों की भीड़ देखने को मिल जाती है। नवाब आसफउद्दौला के शासनकाल में लखनऊ में अनेक भव्य इमारतों का निर्माण कराया गया। इन इमारतों की खूबसूरती आज भी मन को मंत्रमुग्ध कर देती है।

इस पोस्ट में हम लखनऊ के कुछ फेमस और भव्य इमारतों के अलावा घूमने लायक कई स्थानों के बारे में बतायेंगें।

Places to Visit in Lucknow in 2024: लखनऊ में घूमने के लिए बेहतरीन जगह

बड़ा इमामबाड़ा

इमामबाड़ा मुस्लिमों के लिए बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। नवाब आसफउद्दौला द्वारा इस इमामबाड़े को बनवाया गया था। इसे लखनऊ का प्रसिद्ध भूल-भुलैया भी कहा जाता है। मुहर्रम में सभी ताजिये को इमामबाड़ा में ही रखा जाता है।

 

Places to visit in lucknow in 2024

ब्रिटिश रेजीडेंसी

ब्रिटिश रेजीडेंसी जिसको रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ब्रिटिश कालीन कई इमारतों का एक समूह है। इसमें ब्रिटिश काल में रेजिडेंट जनरल रहा करते थे। रेजीडेंसी के अंदर ही हर शाम को लाइट एंड साउंड शो भी चलाया जाता है।

Places to visit in lucknow in 2024
ब्रिटिश रेजीडेंसी

लखनऊ चिड़ियाघर

लखनऊ का चिड़ियाघर पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा है। इसका नाम नवाब वाजिद अली शाह के नाम पर रखा गया है। नवाब वाजिद अली शाह अवध के आखिरी नवाब थे। यह चिड़ियाघर लगभग 71.6 एकड़ में फैला हुआ है, जो इसकी विशालता को दर्शाता है। वर्ष 2001 में प्रदेश सरकार ने इसका नाम बदलकर लखनऊ प्राणि उद्यान कर दिया।

Places to Visit in Lucknow in 2024: इस चिड़ियाघर में 400 से ज्यादा जानवर और 250 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी रहते हैं। इसके अलावा इसमें आपको रॉयल बंगाल टाइगर, सफेद बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, ग्रे वुल्फ, हूलॉक गिब्बन, हिमालयी काला भालू, भारतीय गैंडा, आदि जानवर भी देखने को मिल जायेंगे। इस चिड़ियाघर में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन भी चलायी जाती है।

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद लखनऊ की सबसे नक्काशीदार मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को “लखौरी” ईंटों और चूने से प्लास्टर से बनाया गया है। लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध इस मस्जिद की नक्काशी देखकर आपको बेहद हैरानी होगी। इसको बनाने में नवाबों के समय की बेहतरीन वास्तुकला का प्रयोग किया गया है।

Places to visit in lucknow in 2024
जामा मस्जिद

इमेज क्रेडिट:  विकिपीडिया

हजरतगंज

हज़रतगंज को पूरे लखनऊ में घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। यहाँ पर बड़े बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां, मूवी थिएटरऔर कई बड़े कार्यालय भी बने हुए हैं। वर्तमान में हज़रतगंज का नाम बदल कर अटल चौक कर दिया गया है। अगर इसके इतिहास की बात करें तो 1842 में इस जगह का नाम नवाब अमजद अली शाह के नाम पर हजरतगंज रखा गया था। उनका उपनाम ‘हजरत’ था।

Places to visit in lucknow in 2024
परिवर्तन चौक, हज़रतगंज

इमेज क्रेडिट:  विकिपीडिया

वर्ष 2010 में, हजरतगंज के 200 साल पूरे होने की खुसी में सरकार ने इस पूरे स्थान के कायाकल्प की योजना बनाई और लगभग 30 करोड़ रुपये से भी अधिक लगत से पूरे हज़रतगंज को एकदम आधुनिक रूप दे दिया। आपको रात के समय यहाँ घूमने में बेहद मज़ा आयेगा।

गोमती रिवरफ्रंट पार्क

गोमती नदी के किनारे पर बनाया गया ये पार्क बेहद खूबसूरत है। शाम के समय यहाँ पर घूमने वालों की भारी भीड़ जुट जाती है। अगर आपको टहलना हो या शांति में कुछ पल बिताना हो तो ये जगह आपके लिए एकदम सही जगह है। (Places to Visit in Lucknow in 2024)

Places to visit in lucknow in 2024
गोमती रिवर फ्रंट

इमेज क्रेडिट:  tripadvisor

नवाबगंज पक्षी अभयारण्य

नवाबगंज पक्षी अभयारण्य कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर उन्नाव जिले में स्थित है। इसमें लगभग 250 से भी ज्यादा प्रवासी पक्षी की प्रजातियां सुरक्षित अपना प्रवास करती हैं। इस अभयारण्य में एक हिरण पार्क, झील और वॉचटावर भी मौजूद है।

Places to visit in lucknow in 2024
नवाबगंज पक्षी उद्यान, उन्नाव

सर्दियों के दौरान विभिन्न प्रकार के पक्षी तिब्बत, चीन, यूरोप और साइबेरिया से हिमालय में प्रवास करते हैं। इनमें से कुछ पक्षी यहाँ तक पहुँचने के लिए 5000 किमी से अधिक की दूरी तय करते हैं और यहाँ आते हैं। यह भी घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

जनेश्वर मिश्र पार्क

जनेश्वर मिश्र पार्क को लखनऊ में गोमती नगर में बनाया गया है। इस पार्क को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 में बनवाया था। इसको एशिया का सबसे बड़ा पार्क का दर्ज़ा प्राप्त है। इसको बनाने में कुल 168 करोड़ रूपये के करीब लगत आई थी।

Places to visit in lucknow in 2024
जनेश्वर मिश्र पार्क

लंदन के हाइड पार्क की तरह ही इसको डिज़ाइन किया गया है। पार्क में साइकिल ट्रैक के अलावा जॉगिंग ट्रैक भी हैं। बच्चों के खेलने और बोट की भी व्यवस्था की गई है।

ला मार्टिनियर कॉलेज

ला मार्टिनियर कॉलेज लखनऊ का एक प्रसिद्ध प्राइवेट कॉलेज है। इस कॉलेज की स्थापना 1845 में हुई थी। यह दुनिया का एकमात्र कॉलेज है जिसे रक्षा में अपनी भूमिका के लिए शाही युद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया है।

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट

कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट लखनऊ शहर से लगभग 9 किमी दूर स्थित है। इसमें मीठे पानी के घड़ियालों के लिए प्रजनन और संरक्षण केंद्र बनाया गया है। ये घड़ियाल भारत में मगरमच्छों की 3 मूल प्रजातियों में से एक हैं और विलुप्त होने की कगार पर हैं। यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध हो रहा है।

Places to visit in lucknow in 2024
कुकरैल रिजर्व फॉरेस्ट

इसके अलावा आप लखनऊ में रूमी दरवाज़ा, दिलकुशा कोठी, क़ैसर बाग, अम्बेडकर मेमोरियल पार्क, डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, विधान भवन, चंद्रिका देवी मंदिर आदि स्थानों पर भी घूम सकते हैं। इन स्थानों पर घूमने में आपको एक अलग रोमांच का अनुभव होगा और आपका सफर यादगार बन जाएगा।


इमेज क्रेडिट:  विकिपीडिया और tripadvisor

इसको भी पढ़ें:  UP Darshan Park Lucknow: क्यों है ख़ास यूपी दर्शन पार्क

लेटेस्ट पोस्ट: Mariana Trench: पृथ्वी की सबसे गहरी जगह मरियाना ट्रेंच से जुड़े ऐसे तथ्य जो आपको हैरानी में डाल देंगे।

वेब स्टोरीज:  Web Story

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To