OSCAR Awards 2024 in Hindi: ऑस्कर अवार्ड्स क्या है। ये किस क्षेत्र में दिया जाता है और किस दिन ये अवार्ड्स दिया जायेगा। ये सब जानकारी हम आपको इस पोस्ट में बतायेंगे।
इमेज क्रेडिट: Pixabay
OSCAR Awards 2024 in Hindi: जानें कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स
Oscar Awards क्या है ?
Oscar Awards फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय पुरस्कार हैं। यह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे निर्माण और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
Oscar Awards और Academy Awards में अंतर
Oscar Awards और Academy Awards में कोई अंतर नहीं है। ये दोनों एक ही पुरस्कार हैं। इनको एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा दिया जाता है। ऑस्कर इस पुरस्कार की प्रतिमा का नाम है और इसीलिए अवार्ड भी इसी नाम से प्रसिद्ध हो गया है।
Oscars से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स
Oscars Awards एक पॉपुलर अवार्ड है। हम यहाँ इसके कुछ रोचक तथ्यों को बता रहे हैं :
- ऑस्कर पुरस्कार पहली बार वर्ष 1929 में हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में आयोजित किए गए थे। पहली बार आयोजित यह पुरस्कार समारोह केवल 15 मिनट तक ही चला था।
- ऑस्कर अवार्ड में दी जाने वाली प्रतिमा ब्रॉन्ज़ (कांस्य) से बनी है और उसके ऊपर सोने से परत चढ़ाई गई है। इस प्रतिमा में फिल्म की रील पर एक योद्धा को क्रूसेडर की तलवार पकड़े हुए दिखाया गया है।
- लिज़ा मिनेल्ली एकमात्र ऐसी ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं जिनके माता-पिता ने भी ऑस्कर अवार्ड का पुरस्कार प्राप्त किया है।
- अभी तक के सबसे कम उम्र के ऑस्कर विजेता टाटम ओ’नील (Tatum O’Neal) हुई हैं। इन्होंने जब ऑस्कर अवार्ड जीता था , तब इनकी उम्र सिर्फ 10 वर्ष थी।
- ऑस्कर अवार्ड के इतिहास में सबसे अधिक बार नॉमिनेट होने वाले व्यक्ति वॉल्ट डिज़्नी हैं। ये अब तक 59 बार नॉमिनेट हो चुके हैं। इनको 22 बार ऑस्कर अवार्ड भी मिला है।
इमेज क्रेडिट: Unsplash
ऑस्कर अवार्ड्स की कुछ केटेगरी
OSCAR Awards 2024 in Hindi: ऑस्कर अवार्ड्स को देने के लिए कुछ केटेगरी का निर्धारण किया जाता है। उसके बाद उस केटेगरी में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले व्यक्ति को नॉमिनेट किया जाता है।
इन नॉमिनेशन में से जो बेस्ट होता है, उसको अवार्ड दिया जाता है। यह अवार्ड एक ज्यूरी द्वारा डिसाइड किया जाता है। वर्ष 2024 के ऑस्कर नामांकन के लिए 23 तरह की केटेगरी शामिल की गयी है। ये निम्न हैं :
- Best Picture
- Best Director
- Best Actor
- Best Actress
- Best Supporting Actor
- Best Supporting Actress
- Best Original Screenplay
- Best Adapted Screenplay
- Best Animated Feature Film
- Best International Feature Film
- Best Documentary Feature Film
- Best Documentary Short Film
- Best Live Action Short Film
- Best Animated Short Film
- Best Original Score
- Best Original Song
- Best Sound
- Best Production Design
- Best Cinematography
- Best Makeup and Hairstyling
- Best Costume Design
- Best Film Editing
- Best Visual Effects
सभी केटेगरी की पूरी लिस्ट के लिए विजिट करें ⇒ oscars
वर्ष 2024 में 96वां ऑस्कर अवार्ड समारोह मनाया जायेगा। यह अवार्ड समारोह सोमवार, 11 मार्च, 2024 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
इमेज क्रेडिट: Unsplash & Pixabay
इसे भी पढ़ें: How to search on Google in Hindi: 99% लोग नहीं जानते गूगल की ये ट्रिक
लेटेस्ट पोस्ट: Arcadia Droptail: रोल्स-रॉयस ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे।
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।