TheRapidKhabar

New Hyundai Creta Facelift 2024: क्यों न्यू हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के दीवाने हो रहे हैं लोग।

New Hyundai Creta Facelift 2024: क्यों न्यू हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के दीवाने हो रहे हैं लोग।

Top 5 Cars Under 20 Lakhs In 2024

New hyundai creta facelift 2024

New Hyundai Creta Facelift 2024 भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर कंपनी हुंडई मोटर्स ने हाल ही में अपनी SUV हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को बीतें महीने में लॉंच किया है। लॉंच के पहले से ही इस कार की फेसलिफ्ट चर्चा बनी हुई थी जो की भारतीय कस्टमर्स को काफ़ी लुभा रही है।

तो आप भी अगर न्यू हुंडई क्रेटा लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस पोस्ट में नये हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फ़ीचर्स के बारे में चर्चा करने वाले है जो इससे बाक़ी कारों के मुक़ाबले बेहतरीन बना रही हैं।

New Hyundai Creta Facelift 2024: न्यू हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर्स ने मिड साइज SUV क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 को लॉन्च करके इंडियन मार्केट में सुनामी ला दिया है। 16 जनवरी 2024 को लांच हुई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट ने बुकिंग शुरू होते ही लगभग 51000 की बम्पर बुकिंग करा ली थी।

आपको बता दे हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के कई सारे फीचर्स में भी बदलाव किया गया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में कार लवर्स के अंदर इस गाड़ी को लेकर काफी क्रेज बढ़ रहा है।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 डिजाइन एंड लुक्स।

New hyundai creta facelift 2024 Cretagalleryb2 Cretagalleryb5 1

New Hyundai Creta Facelift 2024: अगर बात करें हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 के डिजाइन और लुक्स के बारे में तो हम देखेंगे कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में हमें स्क्वायर शेप का फ्रंट एंड मिलता है, सामने एक बड़ी सी ग्रिल, एलईडी डीआरएल पैटर्न स्ट्रिप और एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं।

New hyundai creta facelift 2024

Hyundai creta suv exterior small 800x530 1

Image Credit: Hyundai Official Website
साथ-साथ इसमें 17 इंच के एलॉय मिलते हैं। और इसके पीछे दी गई एलईडी टेल लैंप इसे एक शानदार और क्लासी लुक देती है। जानकारी के लिए आपको बता दे की हुंडई क्रेटा की यह थर्ड जनरेशन है, इससे पहले भारत में हुंडई क्रेटा साल 2015 में लॉन्च की गई थी, उसके बाद हुंडई क्रेटा का सेकंड जेनरेशन 2020 में आया था।

हुंडई क्रेटा भारतीय मार्केट में शुरुआत से ही बहुत लोकप्रिय रहा है और अब हुंडई मोटर्स ने क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 को E, EX, S, S(O), SX, SX Tech, और SX(O) वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसकी कीमत 11 से 20 लाख रुपए तक की रखी गई है।(ex-showroom price)
इतना ही नहीं न्यू हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 में आपको 6 सिंगल और एक ड्यूल कलर टोन ऑप्शन मिलता है।

जो कि कुछ ऐसे हैं।

222 titan grey 353539

224 robust emerald pearl 192219 225 fiery red c10b0b 226 ranger khaki 54715e 227 atlas white e2e3e5

New hyundai creta facelift 2024

Image Credit: Cardekho

1. Abyss Black (एबेस ब्लैक)

2. Robust Emerald Pearl (रॉबस्ट एमराल्ड पर्ल)

3. Fiery Red (फायरी रेड)

4. Ranger Khaki (रेंजर खाकी)

5. Atlas White (एटलस व्हाइट)

6.Titan Grey (टाइटन ग्रे)

7. Atlas White With Black Roof (एटलस व्हाइट विद ब्लैक रूफ)

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024: फीचर्स

Glovebox closed 129

New hyundai creta facelift 2024

Image Credit: Cardekho

अगर बात की जाए हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 के फीचर्स की तो हम देखेंगे इसमें हमें 10.25 इंच की डिस्प्ले, स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 80 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटीलेटड सीट्स, सिक्स एयर बैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) मिलती है।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024: इंजन

अब इस नए और शानदार हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 के इंजन की बात करते हैं।
इसमें हमें तीन तरह के इंजन मिलते हैं।
1. 1.5 Litre (Petrol)
2.1.5 Litre (Turbo-petrol)
3. 1.5 Litre (Diesel)

क्रेटा फेसलिफ्ट 2024 में कई सारे स्टैंडर्ड और स्टेट सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जो इसे एक शानदार एसयूवी की कैटेगरी में लाता है। मात्र 11 लाख की कीमत से शुरू यह मिड साइज एसयूवी में हुंडई मोटर्स नाम इंटीरियर और एक्सटीरियर समेत कई सारे अपग्रेडेशन किए हैं जिसके वजह से लोग इसके दीवाने हो रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट से यह भी पता चला है की आने वाले दिनों में इसकी कीमत भी बढ़ सकती है।

तो आप भी अगर इस नई हुंडई क्रेटा फेस लिफ्ट की फीचर्स को सुनने के बाद इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो अपने नजदीकी हुंडई शोरूम पर आप इसके टेस्ट ड्राइव लेकर बुक कर सकते है।

हुंडई मोटर्स ऑफिसियल लिंक: https://www.hyundai.com/in/en/find-a-car/creta/highlights


 

यह लेख लेखक के खुद के विचार हैं। किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर हमें contact us पेज से संपर्क करें।

इसे भी देखें: India’s Automobile Sector Growth in FY 2024 – वित्त वर्ष 2024 में भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर की वृद्धि

विजिट करे: http://www.thedailyhealthlines.com

 

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To