Must Buy These 5 Things on Dhanteras: हिंदू धर्म में दीवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन की देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति को धन दौलत का आशीर्वाद मिलता है। वही इस दिन कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें खरीदने से आपके घर लक्ष्मी की बरसात होने लगेगी।
Must Buy These 5 Things on Dhanteras: ऐसी चीजे जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
आईए जानते हैं वो कौन सी चीजे हैं जिन्हें धनतेरस (Dhanteras) के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
1. सोने और चांदी के सिक्के
धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोने चांदी का कोई भी समान या लक्ष्मी गणेश की तस्वीर वाले सिक्के जरूर खरीदने चाहिए ये बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।
मान्यता है, कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। सोने चांदी के अलावा इस दिन पीतल से बने धातु की चीजों की खरीदारी करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
2. चावल
धनतेरस के दिन चावल खरीदना भी बहुत अच्छा होता है। मान्यता है, कि इस दिन चावल खरीदने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन चावल खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि टूटे हुए चावल ना खरीदे।
3.झाड़ू
धनतेरस (Dhanteras) पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू घर में जरूर लानी चाहिए। जिस प्रकार झाड़ू हमारे घर को साफ करती है। उसी प्रकार से मां लक्ष्मी हमारे मन के मैल को साफ करके उसे अच्छे विचारों से भर देती है।
झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। इसलिए इसे कभी भी गलती से पैर नहीं लगाना चाहिए।यदि झाड़ू पर पैर लग जाए तो इसके लिए तुरंत माता लक्ष्मी से माफी मांगनी चाहिए।
4.धनिया
धनतेरस पर धनिया खरीदकर जरूर लाना चाहिए। मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें और थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्थान पर भी छिड़क दे। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हम सभी को सदैव के लिए प्राप्त होगी।
धनिया को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ध्यान रखें कि इस धनिया का प्रयोग दीवाली में खाने में प्रयोग नहीं करना चाहिए। दीवाली के बाद इस धनिया को चाहे तो गाय को खिला सकते हैं।
5. लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा
धनतेरस (Dhanteras) के शुभ अवसर पर आपको अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभ लाभ के देवता गणेश जी की मूर्ति अवश्य लानी चाहिए। याद रखें कि यह प्रतिमा मिट्टी की बनी होनी चाहिए।
ताकि इन्हें अगले साल विसर्जित करके उसके स्थान पर नई प्रतिमा ला सके। इस दिन गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा लाने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
लेटेस्ट पोस्ट: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी।
यह भी पढ़ें: कब रखा जाएगा कार्तिक माह की रमा एकादशी का व्रत
Image: Wallpapers
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।