Mumbai Ferry Accident News: मुंबई, जिसे लोग मायानगरी भी कहते हैं और जहां देश विदेश से लोग अपने सपनों को पूरा करने और घूमने आते हैं। मुंबई और उसके आस पास ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहां विदेशों से सैलानी घूमने आते हैं।
यहां लोग शाम के समय समंदर में बोटिंग का मजा भी लेते हैं। बुधवार की शाम को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के बीच चलने वाली एक फेरी बोट पलट गई। इस बात में 80 से ज्यादा लोगों के सवार होने की खबर मिल रही है।
Mumbai Ferry Accident News: मुंबई में बोट पलटने से 80 से ज्यादा लोग समंदर में डूबे, कई हुए लापता
कैसे हुई दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर शाम मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में सैकड़ों लोग बोटिंग का मजा लेते हैं। इनमें कई फेरी जहाज इतनी बड़ी होती हैं कि उसपे 100 से 200 तक की संख्या me लोग सवार हो सकते हैं।
इन्हीं में से एक फेरी बोट शाम को समुद्र में एक स्पीड बोट से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में फेरी पर सवार लगभग 80 से ज्यादा लोग समंदर में डूबने लगे। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।
@NewzNight__ 𝙈𝙪𝙢𝙗𝙖𝙞
A major accident occurred when a naval ship collided with a passenger boat going to Elephanta Island near Mumbai’s Gateway of India. A total of 13 people are reported to have died in the accident, while 101 people are said to have been rescued. pic.twitter.com/GuDzxpRuIX— 𝐍𝐞𝐰𝐳 𝐍𝐢𝐠𝐡𝐭 🌙 (@NewzNight__) December 18, 2024
सेना और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
फेरी के पलटने पर आनन फानन में किनारे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया जिससे समुद्र में डूब रहे लोगों को रात से पहले निकाला जा सके।
देरी होने पर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने नौसेना के हेलीकॉप्टर को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद लोगों को जल्द से जल्द किनारे पर ले जाया जाने लगा।
कुछ गंभीर तो कई हो गए लापता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फेरी में क्रू मेंबर्स के अलावा लगभग 80 यात्री सवार थे। समाचार लिखे जाने तक नौसेना और पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन से अधिकतर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुछ लापता हैं, उनकी तलाश अभी भी जारी है।
13 including 3 navy official dead in boat accident near Mumbai’s Gateway of India, says Maharashtra CM Fadnavis
13 dead, 101 rescued after Navy speed boat rams into ferry off Mumbai coast.@ravindraJourno pic.twitter.com/zSIcacH6n3
— Ravinder Singh🇬🇧 (@ravindraJourno) December 18, 2024
समुद्र में डूबने की वजह से कई की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीक के विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 से 7 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही थी। क्रू मेंबर्स को भी बाहर निकाला जा चुका है।
एलिफेंटा द्वीप की तरफ जा रही थी बोट
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि बोट मुंबई से एलिफेंटा द्वीप की तरफ जा रही थी। बोट पर सवार लोग घूमने जा रहे थे, इसी बीच एक स्पीड बोट की टक्कर से यह हादसा हो गया।
फिलहाल इंडियन कोस्ट गार्ड, मुंबई पुलिस और नौसेना द्वारा सयुंक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इमेज क्रेडिट: Twitter
युवाओं में तेजी से फैल रहा हैं कोलन कैंसर, जानें कितना खतरनाक हैं ये कैंसर
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।